जनजातियां एवं उनकी गतिविधियां : (छत्तीसगढ़)

Total Questions: 49

31. मुड़िया जनजाति में मृत्यु के अवसर पर बुजुर्गों द्वारा गाए जाने वाला गीत कहलाता है- [Chattisgarh P.C.S. (Pre), 2023]

Correct Answer: (b) घोटुल पाटा
Solution:अनेक आदिवासी क्षेत्रों में मृत्यु गीत गाने की परंपरा है। मुड़िया जनजाति में मृत्यु के अवसर पर बुजुर्गों द्वारा गाए जाने वाला गीत 'घोटुल पाटा' कहलाता है। 'लिंगो पाटा' लिंगो देवता का गीत, मरम पाटा, विवाह गीत तथा हुलकी पाटा लोकगीत (विसर्जन गीत) है।

32. मेघनाद पर्व से संबंधित छत्तीसगढ़ की कौन-सी जनजाति है? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre), 2016]

Correct Answer: (b) गोंड
Solution:मेघनाद पर्व से संबंधित छत्तीसगढ़ की गोंड जनजाति है। इसे फाल्गुन महीने तथा कहीं-कहीं चैत्र महीने में मनाया जाता है।

33. खम्ब स्वांग किस जनजाति के द्वारा किया जाता है? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre), 2020]

Correct Answer: (a) कोरकू
Solution:'खम्ब स्वांग' कोरकू जनजाति के द्वारा किया जाता है। प्रत्येक कोरकू गांव के बीच में एक मेघनाथ खम्ब होता है। जहां मेघनाथ खम्भ नहीं होता, वहां अस्थायी खम्भ गाड़कर मेघनाथ की स्थापना की जाती है। क्वार माह में नवरात्रि से दीपावली के बाद देव-प्रबोधिनी को इसी खम्ब के आस-पास कोरकू प्रति रात्रि में नए-नए स्वांग खेलते हैं। खम्ब स्वांग का सीधा अर्थ है- आस-पास किया जाने वाला प्रहसन ।

34. कहां का मड़ई सर्वाधिक प्रसिद्ध है? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre), 2016]

Correct Answer: (b) नारायणपुर
Solution:नारायणपुर का मड़ई सर्वाधिक प्रसिद्ध है। मड़ई, गोंड और उसकी उपजातियों का एक सांस्कृतिक मेला है, जिसकी उपयोगिता आर्थिक-सामाजिक महत्त्व की दृष्टि से भी है।

35. ककसार किस जनजाति का नृत्य है? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre), 2018]

Correct Answer: (d) मुरिया
Solution:ककसार नृत्य छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर की मुड़िया (मुरिया) जनजाति का लोक नृत्य है। इस नृत्य में मुड़िया जनजाति के लोग 'लिंगादेव' को प्रसन्न करने के लिए रातभर नृत्य एवं गायन करते हैं।

36. लालबंगला किस जनजाति से संबंधित है? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre), 2021]

Correct Answer: (c) भुजिया
Solution:भुजिया जनजाति जो मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ एवं ओडिशा में रहती है। इस जनजाति की रसोईघर को 'लालबंगला' के नाम से जाना जाता है। यह मुख्यतः लाल मिट्टी से बनी होती है। भुजिया लोग इस पर खाना बनाते हैं। इनकी रसोईघर में कोई बाहरी व्यक्ति (दूसरी जाति) का प्रवेश वर्जित होता है। यह जनजाति राज्य सरकार द्वारा घोषित एक विशेष पिछड़ी जनजाति है।

37. किस जनजाति में रसोईघर जिसे 'लालबंगला' कहते हैं, पाया जाता है? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre), 2019]

Correct Answer: (b) भुंजिया
Solution:भुजिया जनजाति जो मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ एवं ओडिशा में रहती है। इस जनजाति की रसोईघर को 'लालबंगला' के नाम से जाना जाता है। यह मुख्यतः लाल मिट्टी से बनी होती है। भुजिया लोग इस पर खाना बनाते हैं। इनकी रसोईघर में कोई बाहरी व्यक्ति (दूसरी जाति) का प्रवेश वर्जित होता है। यह जनजाति राज्य सरकार द्वारा घोषित एक विशेष पिछड़ी जनजाति है।

38. मुरिया जनजाति में 'पूस कोलांग '(पूस कलंगा)' नृत्य कौन करते हैं? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre), 2016]

Correct Answer: (a) पुरुष
Solution:मुरिया जनजाति में 'पूस कोलांग' (Poos Kolang) नृत्य पुरुषों द्वारा किया जाता है। महिलाएं इस नृत्य में भाग नहीं लेती हैं।

39. बस्तर में डंडारी नृत्य किस त्योहार पर आयोजित होता है? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre), 2005]

Correct Answer: (b) होली
Solution:डंडारी नृत्य बस्तर में मुख्यतः मुरिया तथा भतरा जनजातियों द्वारा होली के अवसर पर आयोजित किया जाता है।

40. किस जनजाति की आजीविका पारंपरिक रूप से 'बांस' पर आधारित है? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre), 2019]

Correct Answer: (c) कमार
Solution:कमार जनजाति की आजीविका पारंपरिक रूप से बांस पर आधारित है। ये कृषि मजदूर के रूप में खेतों में काम भी करते हैं। ये स्थानांतरित कृषि भी करते हैं, जिसे दाही या दहिया कहा जाता है।