पुरस्कार/सम्मान : (छत्तीसगढ़)

Total Questions: 10

1. आईएसीपी (IACP) अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने वाली छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला आईपीएस कौन है? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre), 2023]

Correct Answer: (d) भावना गुप्ता
Solution:सितंबर, 2023 में बेमेतरा की पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता को आईएसीपी (IACP) अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। वह यह सम्मान प्राप्त करने वाली छत्तीसगढ़ राज्य की प्रथम महिला आईपीएस है।

2. रोहिणी नैय्यर पुरस्कार, 2023 से किसे सम्मानित किया गया है? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre), 2023]

Correct Answer: (b) दीनानाथ राजपूत
Solution:रोहिणी नैय्यर पुरस्कार, 2023 से सामाजिक कार्यकर्ता दीनानाथ राजपूत को सम्मानित किया गया। उन्हें छत्तीसगढ़ के बस्तर में आदिवासी महिलाओं को सशक्त बनाने के उनके काम के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया।

3. ई-पंचायत पुरस्कार (2020) के अंतर्गत पंचायतों के सशक्तीकरण के लिए 'आई.सी.टी.' के उपयोग में छत्तीसगढ़ को पूरे देश में कौन-सा स्थान मिला? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre), 2020]

Correct Answer: (b) दूसरा
Solution:ई-पंचायत पुरस्कार (2020) के अंतर्गत पंचायतों के सशक्तीकरण के लिए 'आई.सी.टी.' (Information and Communication Technology) के उपयोग में छत्तीसगढ़ को पूरे देश में श्रेणी I में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। इस श्रेणी में हिमाचल प्रदेश को प्रथम एवं महाराष्ट्र तथा उत्तर प्रदेश को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।

4. छत्तीसगढ़ राज्योत्सव, 2022 में अलंकरणों से सम्मानित सम्मान एवं विभूतियों को सुमेलित कीजिए- [Chhattisgarh P.C.S. (Pre), 2022]

सूची-1सूची-2
(A) पं. लखन लाल मिश्र सम्मान(i) अमितेश मिश्र
(B) गुंडाधूर सम्मान(ii) खेमचंद भारती
(C) गुरु घासीदास सम्मान(iii) अशोक अग्रवाल
(D) ठाकुर प्यारेलाल सम्मान(iv) लक्ष्मी प्रसाद जैसवाल

कूट :

(A)(B)(C)(D)
(a)(i)(ii)(iii)(iv)
(b)(iv)(i)(ii)(iii)
(c)(iii)(iv)(ii)(i)
(d)(ii)(i)(iii)(iv)

Correct Answer: (b)
Solution:छत्तीसगढ़ राज्योत्सव, 2022 में अलंकरणों से सम्मानित सम्मान एवं विभूतियां इस प्रकार हैं-
सूची-1सूची-2
(A) पं. लखन लाल मिश्र सम्मान(i) लक्ष्मी प्रसाद जैसवाल
(B) गुंडाधूर सम्मान(ii) अमितेश मिश्र
(C) गुरु घासीदास सम्मान(iii) खेमचंद भारती
(D) ठाकुर प्यारेलाल सम्मान(iv) अशोक अग्रवाल

5. राज्य अलंकरण पुरस्कार, 2021 के संबंध में निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए - [Chhattisgarh P.C.S. (Pre), 2021]

सूची-1सूची-2
गुंडाधूर सम्मानकुमारी रोहिणी साहू
डॉ. खूबचंद बघेल सम्मानमुकेश चौधरी
शहीद वीरनारायण सिंह पुरस्कारजानकी प्रसाद पुलस्त
मिनीमाता सम्मानडॉ. कल्पना देशमुख

सही विकल्प का चयन कीजिए-

(A)(B)(C)(D)
(a)(i)(iii)(ii)(iv)
(b)(i)(ii)(iv)(iii)
(c)(iv)(iii)(ii)(i)
(d)(i)(ii)(iii)(iv)
Correct Answer: (d)
Solution:राज्य अलंकरण पुरस्कार, 2021 से प्रश्नगत सम्मानित विभूतियां इस प्रकार हैं-
सूची-1सूची-2
गुंडाधूर सम्मानकुमारी रोहिणी साहू(बिलासपुर)
डॉ. खूबचंद बघेल सम्मानमुकेश चौधरी (रायगढ़)
शहीद वीरनारायण सिंह पुरस्कारजानकी प्रसाद पुलस्त (बिलासपुर)
मिनीमाता सम्मानडॉ. कल्पना देशमुख (दुर्ग)

6. महिला उत्थान के लिए छत्तीसगढ़ के राज्योत्सव, 2019 में 'मिनीमाता सम्मान' किसे दिया गया है? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre), 2019]

Correct Answer: (c) रूखमणी चतुर्वेदी
Solution:छत्तीसगढ़ राज्योत्सव, 2019 में 1, 2 तथा 3 नवंबर को विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को सम्मानित किया गया। इन व्यक्तियों में महिला उत्थान के लिए भिलाई की रूखमणी चतुर्वेदी को 1 नवंबर, 2019 को 'मिनीमाता सम्मान' प्रदान किया गया।

7. छत्तीसगढ़ की किस बेटी को राष्ट्रीय सेवा योजना 2017-18 के लिए राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित किया गया है? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre), 2019]

Correct Answer: (c) प्रियंका बिस्सा
Solution:'छत्तीसगढ़ की बेटी' के नाम से पहचाने जाने वाली प्रियंका बिस्सा को राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना दिवस के अवसर पर 24 सितंबर, 2019 को तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सर्वश्रेष्ठ स्वयं सेवक राष्ट्रीय सेवा योजना 2017-18 के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया। देश में भारत सरकार द्वारा युवाओं को दिए जाने वाला यह सर्वोच्च पुरस्कार है।

8. छत्तीसगढ शासन द्वारा किशोर साहू सम्मान किस क्षेत्र में दिया जाता है? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre), 2018]

Correct Answer: (a) फिल्म
Solution:वर्ष 2018 में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा दिवंगत सुप्रसिद्ध फिल्म निर्माता किशोर साहू की स्मृति में राष्ट्रीय अलंकरण एवं राज्य स्तरीय सम्मान की शुरुआत की। पहला किशोर साहू स्मृति राष्ट्रीय अलंकरण हिंदी सिनेमा के जाने-माने निर्देशक श्याम बेनेगल तथा राज्य स्तरीय सम्मान मनोज वर्मा को प्रदान किया गया। राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए 10 लाख रुपये एवं राज्य स्तरीय सम्मान के लिए 2 लाख रुपये एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जाता है।

9. छत्तीसगढ़ में 'पद्मश्री' पुरस्कार से किसे सम्मानित नहीं किया गया है? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre), 2016]

Correct Answer: (c) डॉ. खूबचंद्र बघेल
Solution:केंद्र सरकार द्वारा 25 जनवरी, 2019 को पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई। प्रश्नगत विकल्पों में अब तक छत्तीसगढ़ के पद्मश्री/पद्म भूषण/पद्म विभूषण / सम्मान से पुरस्कृत व्यक्ति हैं- तीजन बाई (1988 में पद्म श्री, वर्ष 2019 में पद्म विभूषण से सम्मानित), फूलबासन यादव (2012) एवं महादेव प्रसाद पांडेय (2007), मदन सिंह चौहान (2020) तथा राधेश्याम बार्ले (2021) को कला के क्षेत्र में पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त हुआ। वर्ष 2024 का पद्मश्री पुरस्कार रामलाल बरेठ (कला), हेमचंद मांझी (चिकित्सा), जागेश्वर यादव (समाज कार्य) को प्रदान किया गया।

10. धान के उत्पादन एवं उत्पादकता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए छत्तीसगढ़ को कितनी बार कृषि कर्मण पुरस्कार मिला है? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre), 2015]

Correct Answer: (a) तीन बार
Solution:धान (Rice) के उत्पादन एवं उत्पादकता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए छत्तीसगढ़ को तीन बार 'कृषि कर्मण पुरस्कार' मिला है। 19 मार्च, 2016 को छत्तीसगढ़ को चौथी बार 'कृषि कर्मण पुरस्कार' दलहन के रिकॉर्ड उत्पादन के लिए दिया गया। इस पुरस्कार के तहत 2 करोड़ रुपये की धनराशि प्रदान की गई। भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ को वर्ष 2016-17 में कुल खाद्यान्न उत्पादन श्रेणी-2 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए कृषि कर्मण पुरस्कार हेतु चयनित किया गया। यह पुरस्कार 2 जनवरी, 2020 को प्रधानमंत्री ने तुमकुरु (कर्नाटक) में आयोजित समारोह में प्रदान किया।