भौगोलिक परिदृश्य (छत्तीसगढ़)

Total Questions: 46

31. बीजापुर जिले में किस समूह की चट्टानें पाई जाती हैं? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre), 2020]

Correct Answer: (c) धारवाड़ शैल समूह
Solution:धारवाड़ शैल समूह की चट्टानें बीजापुर जिले में पाई जाती हैं। इस समूह की तीन सीरीज हैं- चिल्फी घाटी सीरीज, सोनाखान सीरीज तथा लौह अयस्क सीरीज ।

32. छत्तीसगढ़ की लाल एवं पीली मिट्टियां निम्नलिखित में से किस तरह की चट्टानों पर विकसित हुई हैं? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre), 2020]

Correct Answer: (a) ग्रेनाइट सिस्ट
Solution:छत्तीसगढ़ की लाल एवं पीली मिट्टियां ग्रेनाइट सिस्ट से विकसित हुई है। यह मिट्टी कम उपजाऊ होती है, जिसमें ह्यूमस तथा नाइट्रोजन काफी कम होते हैं, जबकि चूने की प्रधानता होती है।

33. छत्तीसगढ़ की निम्नलिखित मिट्टियों के स्थानीय नाम में से कौन-सा सही नहीं है? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre), 2020]

Correct Answer: (c) काली एवं पीली मिट्टी का मिश्रण : कच्छार
Solution:छत्तीसगढ़ की पीली चिकनी मिट्टी को स्थानीय रूप से 'मटासी' कहते हैं। इस मिट्टी में चूने की पर्याप्त मात्रा होती है, किंतु निक्षालन के कारण यह वनस्पति को प्राप्त नहीं होती। काली मिट्टी को स्थानीय रूप से 'कन्हार' के नाम से जानते हैं। इस मिट्टी में लोहे और चूने की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। अनुपजाऊ लेटराइट मिट्टी को स्थानीय नाम 'भाटा' के रूप में जानते हैं। इसका रंग लाल होता है। इसमें कंकड़पन अधिक प्राप्त होते हैं। छत्तीसगढ़ की लाल दोमट मिट्टी को डोरसा या कछार नाम से स्थानीय भाषा में संबोधित किया जाता है।

34. निम्नांकित क्षेत्रों में कौन-सा क्षेत्र मानसून की अरब सागर शाखा से अधिक प्रभावित नहीं होता? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre), 2016]

Correct Answer: (d) छत्तीसगढ़ बेसिन
Solution:छत्तीसगढ़ बेसिन मानसून की अरब सागर शाखा से अधिक प्रभावित नहीं होता है, क्योंकि अरब सागर से उठने वाला मानसून पश्चिमी घाट से टकराने के बाद दो शाखाओं में विभक्त हो जाता है। पहली शाखा, अरावली पर्वत के समांतर चलते हुए उत्तर भारत तक चली जाती है तथा दूसरी शाखा, विध्य पर्वत से टकराने के बाद गुजरात, मध्य प्रदेश तथा पश्चिमी छत्तीसगढ़ के क्षेत्रों में वर्षा करती है। अतः स्पष्ट है कि छत्तीसगढ़ बेसिन अरब सागर मानसून से अधिक प्रभावित नहीं होता है।

35. महानदी का मैदान निम्नलिखित में फैला हुआ है- [Chhattisgarh P.C.S. (Pre), 2020]

Correct Answer: (b) मध्य छत्तीसगढ़
Solution:महानदी का मध्य छत्तीसगढ़ राज्य की पहाड़ियों में सिहावा के पास उद्गम है। इसका अधिकांश भाग बस्तर तथा रायपुर में है। सिहावा पर्वत से निकलकर एक संकरी घाटी से होती हुई उत्तर-पश्चिम की ओर लगभग 50 किमी. दूरी तक प्रवाहित होकर बस्तर में कांकेर के निकट स्थित पानी डोंगरी पहाड़ियों तक पहुंचता है।

36. निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में धारवाड़ शैल समूह का विस्तार नहीं है? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre), 2014]

Correct Answer: (d) कोरिया
Solution:भानुप्रतापपुर, दंतेवाड़ा, कवर्धा एवं बलरामपुर क्षेत्र में धारवाड़ शैल समूह का विस्तार है, जबकि छत्तीसगढ़ के कोरिया क्षेत्र में गोंडवाना शैल समूह का विस्तार है।

37. 'मधेश्वर पहाड़' छत्तीसगढ़ के किस जिले में है? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre), 2022]

Correct Answer: (b) जशपुर
Solution:'मधेश्वर पहाड़' छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में स्थित है। इस पहाड़ को विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग होने का गौरव प्राप्त है।

38. छत्तीसगढ़ की मैकाल श्रेणी की पहाड़ियों में सबसे ऊंची चोटी कौन-सी है? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre), 2008]

Correct Answer: (b) बंदरगढ़
Solution:छत्तीसगढ़ की मैकाल श्रेणी की पहाड़ियों में सबसे ऊंची चोटी बंदरगढ़ की चोटी है। इस चोटी की ऊंचाई 1176 मी. है। इसके अंतर्गत चिल्फी घाटी प्रमुख है। शिवनाथ नदी की सहायक नदियों का उद्गम स्थल यही श्रेणी है।

39. छुरी-उदयपुर पहाड़ियों का विस्तार है- [Chhattisgarh P.C.S. (Pre), 2014]

Correct Answer: (b) कोरबा-रायगढ़
Solution:छुरी-उदयपुर पहाड़ियों का विस्तार कोरबा-रायगढ़ जिलों में है। इसकी औसत ऊंचाई 600 से 900 मीटर है। यहां बिजोरा पहाड़, फुटका पहाड़, करेला पहाड़ तथा लाम पहाड़ आदि मौजूद हैं। यहां का बॉक्साइट अयस्क बाल्को (स्टरलाइट) उपयोग में लाता है।

40. छुरी की पहाड़ियों का अधिकांश भाग किस जिले में वितरित है? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre), 2021]

Correct Answer: (a) कोरबा
Solution:छुरी पहाड़ियों के दक्षिण में स्थित, कोरबा जिला हसदेव और अहिरन नदियों के तट पर स्थित है। कोरबा जिला छत्तीसगढ़ के औद्योगिक हब के रूप में जाना जाता है। यह कोयला खनन के लिए भी प्रसिद्ध है।