भौगोलिक परिदृश्य (छत्तीसगढ़)

Total Questions: 46

41. अलबामा हिल स्थित है- [Chhattisgarh P.C.S. (Pre), 2018]

Correct Answer: (c) बीजापुर अपलैंड के दक्षिण में।
Solution:अलबामा हिल बीजापुर अपलैंड के दक्षिण में स्थित है।

42. 'कुटुमसर' गुफा किस जिले में स्थित है? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre), 2016]

Correct Answer: (c) बस्तर
Solution:'कुटुमसर' गुफा छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में स्थित है। इस गुफा का अन्वेषण में वर्ष 1993 में प्रो. शंकर तिवारी ने किया था। यह बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर से 40 किमी. दूर स्थित है। यह गुफा कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में स्थित है। यह भारत की पहली और विश्व की सातवीं अंडर ग्राउंड गुफा है, जो जमीन के नीचे 35 मी. गहरी तथा लगभग 1371 मी. लंबी है।

43. कुटुंमसर गुफाओं का अन्वेषण किया था- [Chhattisgarh P.C.S. (Pre), 2016]

Correct Answer: (a) प्रो. शंकर तिवारी ने
Solution:'कुटुमसर' गुफा छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में स्थित है। इस गुफा का अन्वेषण में वर्ष 1993 में प्रो. शंकर तिवारी ने किया था। यह बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर से 40 किमी. दूर स्थित है। यह गुफा कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में स्थित है। यह भारत की पहली और विश्व की सातवीं अंडर ग्राउंड गुफा है, जो जमीन के नीचे 35 मी. गहरी तथा लगभग 1371 मी. लंबी है।

44. सामान्यतः छत्तीसगढ़ राज्य का ढाल.... .. दिशा की ओर है। [Chhattisgarh P.C.S. (Pre), 2011]

Correct Answer: (d) पूर्व
Solution:सामान्यतः छत्तीसगढ़ राज्य का ढाल पूर्व दिशा की ओर है। यहां की अधिकांश नदियां इसी ढाल का अनुसरण करती हैं।

45. छत्तीसगढ़ राज्य का सर्वाधिक भौगोलिक क्षेत्र........ अंतर्गत है। [Chhattisgarh P.C.S. (Pre), 2011]

Correct Answer: (b) मैदानों और नदियों के बेसिन
Solution:छत्तीसगढ़ राज्य का सर्वाधिक भौगोलिक क्षेत्र मैदानों और नदियों के बेसिन के अंतर्गत आता है।

46. छत्तीसगढ़ राज्य के निम्नलिखित जनपदों में से मैकाल पर्वत श्रेणी किसका भाग नहीं है? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre), 2011]

Correct Answer: (c) रायगढ़
Solution:मैकाल पर्वत श्रेणी का विस्तार छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव, कवर्धा एवं बिलासपुर जिलों में है। रायगढ़ में इस श्रेणी का विस्तार नहीं है।