लेखक एवं पुस्तकें : (छत्तीसगढ़)

Total Questions: 18

11. ठाकुर जगमोहन सिंह की रचना कौन-सी है? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre), 2018]

Correct Answer: (b) श्यामा स्वप्न
Solution:'श्यामा स्वप्न' के रचयिता ठाकुर जगमोहन सिंह हैं। ठाकुर जगमोहन सिंह हिंदी के अतिरिक्त संस्कृत साहित्य के भी विद्वान थे।

12. रतनपुर (छत्तीसगढ़) के गोपाल कवि द्वारा लिखित पुस्तक कौन-सी है? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre), 2015]

Correct Answer: (d) उपर्युक्त सभी
Solution:कवि गोपाल मिश्र रतनपुर के राजा राजसिंह के दरबार में रहते थे। उनका जन्म 1660-61 ई. में हुआ था। इन्हें 'छत्तीसगढ़ का वाल्मीकि कहा जाता है। इन्होंने अनेक ग्रंथों की रचना की। जैसे- यथा-खूब तमाशा, जैमिनी अश्वमेघ, सुदामा चरित, भक्ति चिंतामणि एवं रामप्रताप आदि।

13. छत्तीसगढ़ के कौन-से लेखक छंद शास्त्री हैं? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre), 2014]

Correct Answer: (d) जगन्नाथ प्रसाद भानु
Solution:आचार्य जगन्नाथ प्रसाद भानु हिंदी के प्रसिद्ध छंद शास्त्री हैं। उनका जन्म नागपुर में 1859 ई. में हुआ था। सेवानिवृत्त होकर वे बिलासपुर में ही रहने लगे थे, जबकि सेवाकाल तत्कालीन मध्य प्रदेश के कई जिलों में व्यतीत हुआ। उन्हें बिलासपुर जिले में 'सहकारी आंदोलन का जनक' कहा जाता है। 'छंद प्रभाकर' भानुजी की सबसे पहली कृति है। उनकी अन्य रचनाओं में नव पंचामृत, काव्य प्रभाकर, छंद सारावली तथा अलंकार प्रश्नोत्तरी इत्यादि हैं।

14. साहित्यकार जगन्नाथ प्रसाद भानु की प्रथम कृति थी- [Chhattisgarh P.C.S. (Pre), 2020]

Correct Answer: (d) छंद प्रमाकर
Solution:आचार्य जगन्नाथ प्रसाद भानु हिंदी के प्रसिद्ध छंद शास्त्री हैं। उनका जन्म नागपुर में 1859 ई. में हुआ था। सेवानिवृत्त होकर वे बिलासपुर में ही रहने लगे थे, जबकि सेवाकाल तत्कालीन मध्य प्रदेश के कई जिलों में व्यतीत हुआ। उन्हें बिलासपुर जिले में 'सहकारी आंदोलन का जनक' कहा जाता है। 'छंद प्रभाकर' भानुजी की सबसे पहली कृति है। उनकी अन्य रचनाओं में नव पंचामृत, काव्य प्रभाकर, छंद सारावली तथा अलंकार प्रश्नोत्तरी इत्यादि हैं।

15. हिंदी काव्य में छायावाद के प्रवर्तक छत्तीसगढ़ के कौन-से कवि थे? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre), 2013]

Correct Answer: (b) मुकुटधर पांडेय
Solution:हिंदी काव्य में छायावाद के प्रवर्तक छत्तीसगढ़ के कवि मुकुटघर पांडेय थे।

16. निम्न में से कौन बस्तर अंचल की बोली नहीं है? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre), 2018]

Correct Answer: (d) सादरी
Solution:गोंडी, हल्बी, भतरी बस्तर संभाग (अंचल) की बोली है, जबकि सादरी सरगुजा संभाग की बोली है।

17. 'हल्बी' किस भाषा परिवार से संबद्ध है? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre), 2018]

Correct Answer: (d) इनमें से कोई नहीं
Solution:हल्बी, हल्बा जनजाति की भाषा है, जो दक्षिण रामपुर एवं बस्तर में बड़ी संख्या में पाए जाते हैं। हल्बी, बस्तर की इंडो आर्यन भाषा है।

18. निम्नलिखित में से किसे 'हल्बी' का प्रथम साहित्यकार माना जाता है? [Chhattisgarh. P.C.S. (Pre), 2023]

Correct Answer: (b) ठाकुर पूरन सिंह
Solution:ठाकुर पूरन सिंह 'हल्बी' का प्रथम साहित्यकार माना जाता है। उन्होंने हल्बी में "भारत माता चो कहनी" और "छेरता तारा गीत' शीर्षक पुस्तकों की रचना की थी।