जनजातियां एवं उनकी गतिविधियां (झारखंड)

Total Questions: 28

21. जिसने जंगल को साफ किया और खेती के लिए तैयार किया उस परिवार को क्या कहते हैं? [Jharkhand P.C.S. (Pre), 2016]

Correct Answer: (a) भूईहार
Solution:झारखंड में जिसने जंगलों को साफ किया और खेती के लिए तैयार किया, उस परिवार को भूईंहार कहते हैं। भूईहारों का मानना है कि भूमि किराए से मुक्त होनी चाहिए।

22. ग्रामीण शासकीय व्यवस्था में बैगा का क्या कार्य है? [Jharkhand P.C.S. (Pre), 2016]

Correct Answer: (a) ग्रामीण देवताओं को शांत करना
Solution:ग्रामीण शासकीय व्यवस्था में बैगा का कार्य 'ग्रामीण देवताओं को शांत करना है।

23. हिंदू भाद्रपद मास में जनजातियों की कौन-सी पूजा होती है? [Jharkhand P.C.S. (Pre), 2013]

Correct Answer: (c) करमा
Solution:करमा नृत्य एक जनजातीय नृत्य है जो बिंजहल, खड़िया, ओरांव, किसन तथा अन्य जनजातियों में करमा त्योहार के दौरान किया जाता है। यह त्योहार भाद्रपद के महीने में उजली रात में 11 दिन तक मनाया जाता है। यह त्योहार 'करमा देवता' की पूजा के लिए समर्पित होता है।

24. 'धुमकुरिया' का क्या तात्पर्य है? [Jharkhand P.C.S. (Pre), 2021]

Correct Answer: (b) युवागृह
Solution:'धुमकुरिया' का तात्पर्य युवागृह है। यह उरांव जनजाति में पाया जाता है।

25. 'धुमकुरिया' किस जनजाति की सामाजिक संस्था है? [Jharkhand P.C.S. (Pre), 2016]

Correct Answer: (a) उरांव
Solution:उरांव (ओरांव) जनजाति का युवागृह 'घुमुकरिया' कहलाता है। इस संस्था में युवा काल तक लड़के और लड़कियां दोनों एक साथ शयन करते हैं। उरांव जनजाति में समगोत्रीय विवाह निषिद्ध है। उरांव समाज में बाल विवाह की प्रथा नहीं है। उरांवों में विवाह का सर्वाधिक प्रचलित रूप 'आयोजित विवाह' है। इसमें विवाह का प्रस्ताव वर पक्ष के सामने रखा जाता है। इस विवाह में वर पक्ष को वधू मूल्य देना पड़ता है। उरांव गांव का मुखिया 'महतो' कहलाता है। उरांव गांव की पंचायत को 'पंचोरा' कहा जाता है।

26. 'धुमकुरिया' किस जनजाति की सामाजिक संस्था है? [Jharkhand P.C.S. (Pre), 2013]

Correct Answer: (a) ओरांव
Solution:उरांव (ओरांव) जनजाति का युवागृह 'घुमुकरिया' कहलाता है। इस संस्था में युवा काल तक लड़के और लड़कियां दोनों एक साथ शयन करते हैं। उरांव जनजाति में समगोत्रीय विवाह निषिद्ध है। उरांव समाज में बाल विवाह की प्रथा नहीं है। उरांवों में विवाह का सर्वाधिक प्रचलित रूप 'आयोजित विवाह' है। इसमें विवाह का प्रस्ताव वर पक्ष के सामने रखा जाता है। इस विवाह में वर पक्ष को वधू मूल्य देना पड़ता है। उरांव गांव का मुखिया 'महतो' कहलाता है। उरांव गांव की पंचायत को 'पंचोरा' कहा जाता है।

27. किस जनजाति का एकमात्र अस्तित्व केवल झारखंड में है? [Jharkhand P.C.S. (Pre), 2003]

Correct Answer: (d) बिरजिया
Solution:इनमें से सभी जनजातियां झारखंड के अतिरिक्त अन्य राज्यों में भी हैं। बिरजिया जनजाति प्रायः झारखंड में ही निवास करती है।

28. इनमें से किसका संबंध सनातन आदिवासी महासभा से है? [Jharkhand P.C.S. (Pre), 2013]

Correct Answer: (a) थेबल ओरांव
Solution:थेबल ओरांव का संबंध सनातन आदिवासी महासभा से है।