जनसंख्या एवं नगरीकरण (बिहार)

Total Questions: 34

31. बिहार के गया जिला की वर्तमान जनसंख्या कितनी है? [69ᵗʰ B.P.S.C. (Pre), 2023]

Correct Answer: (e) (*)
Solution:जनगणना, 2011 के अनुसार, गया जिला की जनसंख्या 4391418 है। अद्यतन UN World Urbanization Prospects, 2023 के अनुसार गया जिले की जनसंख्या अब 598,345 है।

32. बिहार में सबसे कम जनसंख्या वाला जिला है- [41ᵗʰ B.P.S.C. (Pre), 1996]

Correct Answer: (d) लोहरदगा
Solution:1991 की जनगणनानुसार, बिहार का सबसे कम जनसंख्या वाला जिला लोहरदगा था। 2011 की जनगणनानुसार, बिहार का सर्वाधिक जनसंख्या वाला जिला पटना (5838465) एवं सबसे कम जनसंख्या वाला जिला शेखपुरा (636342) है।

33. 2011 में बिहार के कितने जिलों में 10 लाख से कम जनसंख्या थी? [66ᵗʰ B.P.S.C. Re. Exam (Pre), 2020]

Correct Answer: (b) 3
Solution:2011 में बिहार के 3 जिलों की जनसंख्या 10 लाख से कम थी, वे हैं- शिवहर (6,56,246), शेखपुरा (6,36,342) तथा अरवल (7,00,843)। बिहार में 2011 की जनगणना के अनुसार, 35 जिलों की जनसंख्या 10 लाख से अधिक है, जिनमें सर्वाधिक पटना (58,38,465) में तथा सबसे कम लखीसराय (10,00912) में है।

34. शहरीकरण के बढ़ते हुए स्तर के अनुसार, बिहार के निम्न जिलों का सही क्रम चुनिए- [67ᵗʰ B.P.S.C. Re. Exam (Pre), 2022]

Correct Answer: (a) नालंदा < मुंगेर < पटना
Solution:बिहार आर्थिक सर्वेक्षण, 2023-24 के अनुसार, वर्ष 2022 से बिहार में शहरीकरण के बढ़ते स्तर के अनुसार, विकल्पगत शहरों का क्रम निम्न है-नालंदा (15.9%) < मुंगेर (27.8%) < पटना (43.1%)!