जनसंख्या एवं नगरीकरण (मध्यप्रदेश) (Part-II)

Total Questions: 44

21. मध्य प्रदेश में तांबा कहां पाया जाता है? [M.P.P.C.S. (Pre), 1996, 1990]

Correct Answer: (a) मलाजखंड (बालाघाट)
Solution:मध्य प्रदेश के मलाजखंड (बालाघाट) में तांबा की खदानें स्थित हैं।

22. वर्ष 2021-22 में भारत में तांबा उत्पादन में मध्य प्रदेश किस स्थान पर था? [M.P. P.C.S. (Pre), 2023]

Correct Answer: (c) प्रथम
Solution:वर्ष 2021-22 में भारत में तांबा उत्पादन में मध्य प्रदेश प्रथम स्थान पर था। इसी वर्ष मध्य प्रदेश हीरा, मैंगनीज के उत्पादन में भी प्रथम स्थान पर था।

23. मध्य प्रदेश के किस जिले को ग्रेफाइट उत्पादन के लिए जाना जाता है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2014]

Correct Answer: (d) बैतूल
Solution:ग्रेफाइट उत्पादन के लिए बैतूल जिला जाना जाता है। शिवपुरी बॉक्साइट, डायस्पोर तथा पाइरोफिलाइट इत्यादि के लिए; सतना चाइना क्ले के लिए तथा मुरैना लाइमस्टोन के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है।

24. मध्य प्रदेश के किस क्षेत्र में हीरों के बड़े भंडार प्राप्त होने का अनुमान है? [M.P.P.C.S. (Pre), 1997]

Correct Answer: (a) देवभोग
Solution:वर्तमान छत्तीसगढ़ (तत्कालीन म. प्र.) के रायपुर जिले के देवभोग में हीरों का बड़ा भंडार होने की जानकारी मिली थी।

25. मध्य प्रदेश के किस क्षेत्र से टंगस्टन प्राप्त होता है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2010]

Correct Answer: (c) होशंगाबाद क्षेत्र
Solution:मध्य प्रदेश के होशंगाबाद (वर्तमान में नर्मदापुरम) क्षेत्र से टंगस्टन प्राप्त होता है। इस जिले का 'आंगरगांव' इस धातु का महत्वपूर्ण क्षेत्र है। यह धातु प्रमुखतः बूलफ्रमाइट एवं सीलाइट नामक खनिज से प्राप्त की जाती है। यह कठोर, भारी एवं उच्च गलनांक वाली धातु है। इसका उपयोग एक्स-रे, बल्ब के फिलामेंट, रडार, रेडियो, पारा संशोधन, टेलीविजन यंत्रों आदि में किया जाता है।

26. मध्य प्रदेश में निम्न में से कौन-सा स्थान और जिला तापीय विद्युत केंद्र से संबंधित नहीं है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2021]

Correct Answer: (d) दोंगालिया मुंडी, खरगौन
Solution:सतपुड़ा तापीय विद्युत केंद्र सारणी गांव में स्थित है, जो मध्य प्रदेश के बैतुल जिले में है। यह कोयला आधारित संयंत्र है।

अमरकंटक तापीय विद्युत केंद्र मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में स्थित है, यह तापीय विद्युत केंद्र भी कोयला आधारित है। संजय गांधी तापीय विद्युत केंद्र दक्षिण-पूर्व रेलवे वे बिलासपुर कटनी खंड पर बीरसिंहपुर रेलवे स्टेशन के पास स्थित है। ध्यातव्य है कि दोंगालिया मुंडी, खरगौन किसी भी तापीय विद्युत केंद्र के प्रमुख जिला और स्थान से संबंधित नहीं है।

27. मध्य प्रदेश में लौह अयस्क के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है? [M.P. P.C.S. (Pre), 2022]

Correct Answer: (a) लौह अयस्क उत्पादन में मध्य प्रदेश का देश में तीसरा स्थान है।
Solution:मध्य प्रदेश आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार वित्तीय वर्ष 2021-22 के उत्पादन के आंकड़ों के अनुसार, मध्य प्रदेश का लौह अयस्क के उत्पादन में पांचवां स्थान है, जबकि हीरा, ताम्र अयस्क एवं मैंगनीज अयस्क के उत्पादन में प्रथम, रॉक फास्फेट एवं चूना पत्थर के उत्पादन में द्वितीय तथा कोयला के उत्पादन में तीसरा स्थान है।

28. सात सागर, नौ नारायण एवं 84 महादेव की परिक्रमा मध्य प्रदेश के किस नगर में संपन्न होती है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2020]

Correct Answer: (d) उज्जैन
Solution:उज्जैन में सप्त सागर (रुद्र सागर, पुष्कर सागर, क्षीर सागर,  गोवर्धन सागर, रत्नाकर सागर, विष्णु सागर और पुरुषोत्तम सागर),  नौ नारायण (अनंत-नारायण, सत्यनारायण, आदिनारायण, शेष  नारायण, पद्मनारायण, लक्ष्मी नारायण, बद्रीनारायण, चतुर्भुजनारायण,  पुरुषोत्तमनारायण) एवं 84 महादेव (अगस्त्येश्वर महादेव, गुहेश्वर  महादेव, ढुंढेश्वर महादेव, डमरुकेश्वर महादेव, अनादिकल्पेश्वर  महादेव, स्वर्णज्वालेश्वर महादेव, त्रिविष्टपेश्वर महादेव, कपालेश्वर  महादेव, स्वर्गद्वारेश्वर महादेव, कर्कोटेश्वर महादेव, सिद्धेश्वर  महादेव, लोकपालेश्वर महादेव, मनकामनेश्वर महादेव, कुटुम्बेश्वर  महादेव, इंद्रद्युम्नेश्वर महादेव, ईशानेश्वर महादेव, अप्सरेश्वर महादेव,  कलकलेश्वर महादेव, नागचंडेश्वर महादेव, प्रतिहारेश्वर महादेव,  कुक्कुटेश्वर महादेव, कर्कटेश्वर महादेव, मेघनादेश्वर महादेव,  महालयेश्वर महादेव, मुक्तेश्वर महादेव, सोमेश्वर महादेव, अनरकेश्वर  महादेव, जटेश्वर महादेव, रामेश्वर महादेव, च्यवनेश्वर महादेव,  खंडेश्वर महादेव, पत्त्नेश्वर महादेव, आनंदेश्वर महादेव, कंथडेश्वर  महादेव, इंद्रेश्वर महादेव, मार्कंडेश्वर महादेव, शिवेश्वर महादेव,  कुसुमेश्वर महादेव, अक्रूरेश्वर महादेव, कुंडेश्वर महादेव, लुम्पेश्वर  महादेव, गंगेश्वर महादेव, अंगारेश्वर महादेव, उत्तरेश्वर महादेव त्रिलोचनेश्वर महादेव, वीरेश्वर महादेव, नुपूरेश्वर महादेव, अभयेश्वर महादेव, पृथुकेश्वर महादेव, स्थावरेश्वर महादेव, शूलेश्वर महादेव, ओंकारेश्वर महादेव, विश्वेश्वर महादेव, कंटेश्वर महादेव, सिंहेश्वर महादेव, रेवंतेश्वर महादेव, घंटेश्वर महादेव, प्रयागेश्वर महादेव, सिद्धेश्वर महादेव, मतंगेश्वर महादेव, सौभाग्येश्वर महादेव, रूपेश्वर महादेव, धनुसहस्त्रेश्वर महादेव, पशुपतेश्वर महादेव, ब्रह्मेश्वर महादेव, जल्पेश्वर महादेव, केदारेश्वर महादेव, पिशाचमुक्तेश्वर महादेव, संगमेश्वर महादेव, दुर्धरेश्वर महादेव, प्रयागेश्वर महादेव, चंद्रादित्येश्वर महादेव, करभेश्वर महादेव, राजस्थलेश्वर महादेव, बड़लेश्वर महादेव, अरुणेश्वर महादेव, पुष्पदंतेश्वर महादेव, अभिमुक्तेश्वर महादेव, हनुमंत्केश्वर महादेव, स्वप्नेश्वर महादेव, पिंगलेश्वर महादेव, कायावरोहणेश्वर महादेव, बिल्वेश्वर महादेव तथा दुर्दुरेश्वर महादेव) की परिक्रमा संपन्न होती है।

29. जलबिहारी का मेला कहां आयोजित किया जाता है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2019]

Correct Answer: (a) छतरपुर
Solution:जलबिहारी का मेला प्रतिवर्ष अक्टूबर माह में मध्य प्रदेश स्थित छतरपुर जिले में आयोजित किया जाता है। यहां के अन्य मेलों में मेघा मेला, बसंत पंचमी का देहाती मेला आदि प्रमुख हैं।

30. ऐतिहासिक मतंगेश्वर मंदिर कहां स्थित है? [M.P. P.C.S. (Pre), 2023]

Correct Answer: (c) खजुराहो
Solution:मंतगेश्वर मंदिर खजुराहो में स्थित है। इस मंदिर का निर्माण 16वीं शताब्दी की शुरुआत में चंदेल वंश के शासक चंद्रदेव ने करवाया था। भगवान शिव को पूज्य मतंग ऋषि माना जाता है, इसलिए उनके नाम पर मतंगेश्वर मंदिर पड़ा