जनसंख्या एवं नगरीकरण (मध्यप्रदेश) (Part-III)

Total Questions: 62

21. 750 मेगावॉट का सोलर पॉवर प्लांट मध्य प्रदेश के किस जिले में स्थित है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2020]

Correct Answer: (b) रीवा
Solution:मध्य प्रदेश के रीवा जिले में 750 मेगावॉट का सोलर पॉवर प्लांट स्थित है, जो एशिया का सबसे लंबा सोलर पॉवर प्रोजेक्ट है। इस सोलर पॉवर प्लांट को जुलाई, 2020 में प्रधानमंत्री ने राष्ट्र को समर्पित किया।

22. निम्नलिखित में से कौन-सा थर्मल पॉवर स्टेशन अनूपपुर जिले के चचाई में स्थित है? [M.P. P.C.S. (Pre), 2023]

Correct Answer: (b) अमरकंटक पॉवर स्टेशन
Solution:अमरकंटक पॉवर स्टेशन (थर्मल पॉवर स्टेशन) अनूपपुर जिले के ग्राम चचाई में स्थित है।

23. निम्न में से किस स्थान पर विद्युत उत्पादन हेतु 500 MW की इकाई है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2008]

Correct Answer: (a) बीरसिंहपुर
Solution:मध्य प्रदेश के बीरसिंहपुर स्थान पर 27 अगस्त, 2008 को विद्युत उत्पादन हेतु 500 MW की इकाई स्थापित की गई है। इसकी 5 इकाइयां हैं, जिसकी कुल क्षमता 1340 मेगावॉट है।

24. बीरसिंहपुर जलविद्युत केंद्र निम्न में से किस जिले में स्थित है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2014]

Correct Answer: (a) उमरिया
Solution:बीरसिंहपुर जलविद्युत केंद्र मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में स्थित है। यह जलविद्युत केंद्र जोहिला नदी पर बनाया गया है। इसकी जलविद्युत उत्पादन की क्षमता 20 मेगावॉट है।

25. निम्न में से कौन-सा राष्ट्रीय राजमार्ग मध्य प्रदेश राज्य से नहीं गुजरता है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2019]

Correct Answer: (d) NH-8
Solution:5 मार्च, 2010 को भारत सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के आधार पर पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या को परिवर्तित कर नई राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या जारी की गई थी। इस नवीन सूची के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग एवं संबंधित राज्यों की सूची निम्नवत है-

NH-3 पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर (अविभाजित)

NH-7- हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड

NH-8 - असम, त्रिपुरा

NH-12 पश्चिम बंगाल

अतः उपर्युक्त में से कोई भी राष्ट्रीय राजमार्ग मध्य प्रदेश राज्य से नहीं गुजरता है। यदि प्रश्न पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग क्रम संख्या पर आधारित होता, तो राष्ट्रीय राजमार्ग (Old) - 8 सही उत्तर होता।

परंतु प्रश्न में स्पष्टता का अभाव है। चूंकि प्रश्न वर्ष 2020 में पूछा गया है तथा नवीन राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या प्रभावी हो गई है, इसलिए यह प्रश्न त्रुटिपूर्ण प्रतीत होता है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने अपनी अंतिम उत्तर-कुंजी में इस प्रश्न के अभीष्ट उत्तर के रूप में विकल्प (d) को सही माना है, जो समीचीन नहीं है।

26. अटल प्रगति पथ संबंधित है- [M.P.P.C.S. (Pre), 2021]

Correct Answer: (d) ग्वालियर चंबल क्षेत्र
Solution:'अटल प्रगति पथ' चंबल से संबंधित है। यह पथ चंबल क्षेत्र के भिंड, मुरैना एवं श्योपुर जिलों से होकर गुजरेगा। यह भारतमाला परियोजना के तहत कार्यान्वित की जाने वाली 4 लेन एक्सप्रेस-वे परियोजना है। अतः विकल्प

(d) सही सुमेलित है।

27. इंदौर से जयपुर को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग का संशोधित नंबर क्या है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2019]

Correct Answer: (a) 52
Solution:इंदौर से जयपुर को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग का संशोधित नंबर 52 है। यह राष्ट्रीय राजमार्गों की पुरानी संख्यानुसार एनएच - 3 का भाग था।

28. मध्य प्रदेश के किस शहर में ट्रांसफॉर्मर और संबद्ध उत्पादों के उत्पादन के लिए समर्पित क्लस्टर है? [M.P. P.C.S. (Pre), 2023]

Correct Answer: (b) ग्वालियर
Solution:ग्वालियर शहर ट्रांसफॉर्मर और संबद्ध उत्पादों के उत्पादन के लिए समर्पित क्लस्टर है। ग्वालियर शहर मिष्ठान्न, बलुआ पत्थर क्लस्टर के लिए भी समर्पित है। इंदौर में रिचार्जेबल टॉर्च क्लस्टर, फाउंड्री क्लस्टर, फार्मा क्लस्टर, प्लास्टिक पैकेजिंग प्रासेसिंग क्लस्टर, नमकीन क्लस्टर हैं। भोपाल में इंजीनियरिंग क्लस्टर, जबलपुर एवं बुरहानपुर में पॉवरलूम क्लस्टर हैं।

29. मध्य प्रदेश का कौन-सा नगर राष्ट्रीय राजमार्ग-3 पर स्थित नहीं है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2018]

Correct Answer: (d) शुजालपुर
Solution:प्रश्नकाल के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-3, आगरा से मुंबई तक जाता था। इस राजमार्ग पर बसे मध्य प्रदेश के प्रमुख नगर थे मुरैना, ग्वालियर मोहाना, कोलारस, बदरवास, गुना, बीनागंज, करनवास, सारंगपुर, शाजापुर, देवास, इंदौर, मऊ, शुजरी, टिकरी, सेंधवा । शुजालपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-3 पर स्थित नहीं था।

30. वह कौन-सा रेलमार्ग है, जिस पर सर्वाधिक इस्पात कारखाने स्थित हैं? [M.P.P.C.S. (Pre), 1994]

Correct Answer: (b) बंबई-हावड़ा वाया रायपुर
Solution:बंबई-हावड़ा वाया रायपुर रेलमार्ग पर ही दुर्ग एवं भिलाई के इस्पात कारखाने स्थित हैं। अतः अभीष्ट उत्तर विकल्प (b) होगा।