जनसंख्या एवं नगरीकरण (मध्यप्रदेश) (Part-III)

Total Questions: 62

41. मगर तथा घड़ियालों का संरक्षण कहां किया जा रहा है? [M.P.P.C.S. (Pre), 1996]

Correct Answer: (d) चंबल व सोन नदी
Solution:मगर एवं घड़ियालों का संरक्षण चंबल नदी (मुरैना), केन नदी (छतरपुर) तथा सोन नदी (सीधी/शहडोल) में किया जा रहा है।

42. म.प्र. के किस जिले में माधव राष्ट्रीय उद्यान है? [M.P.P.C.S. (Pre), 1990]

Correct Answer: (c) शिवपुरी
Solution:माधव राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में अवस्थित है। वन एवं पर्यावरण मंत्रालय द्वारा इसे राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा दिया गया।

43. मध्य प्रदेश में जीवाश्म राष्ट्रीय उद्यान स्थित है- [M.P.P.C.S. (Pre), 2014]

Correct Answer: (b) मंडला में
Solution:मध्य प्रदेश में जीवाश्म राष्ट्रीय उद्यान मंडला में स्थित है। वर्ष 1983 में इसे राष्ट्रीय पार्क घोषित किया गया। इसका विस्तार क्षेत्र कान्हा राष्ट्रीय उद्यान तथा बांधवगढ़ राष्ट्रीय उघान के मध्य है।

44. कॉर्बेट टाइगर रिजर्व किस भारतीय राज्य में स्थित है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2021]

Correct Answer: (c) उत्तराखंड
Solution:'कॉर्बेट टाइगर रिजर्व भारत के उत्तराखण्ड राज्य में स्थित है। वर्ष 1936 में स्थापित यह भारत का पहला राष्ट्रीय उद्यान है। प्रोजेक्ट टाइगर वर्ष 1973 में कॉर्बेट नेशनल पार्क में शुरू किया गया था, जो कॉर्बेट टाइगर रिजर्व का हिस्सा है।

45. मध्य प्रदेश की सबसे पुरानी (सागर) यूनिवर्सिटी की स्थापना का वर्ष क्या है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2013]

Correct Answer: (d) 1946
Solution:मध्य प्रदेश की सबसे पुरानी (सागर) यूनिवर्सिटी की स्थापना डॉ. हरिसिंह गौर के द्वारा 18 जुलाई, 1946 को की गई। वर्ष 2009 में इसे केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा प्रदान किया गया।

46. संस्कृत विश्वविद्यालय की स्थापना की गई है一 [M.P.P.C.S. (Pre), 2008]

Correct Answer: (b) उज्जैन में
Solution:महर्षि पाणिनि संस्कृत विश्वविद्यालय की स्थापना उज्जैन (म.प्र.) में की गई है।

47. मध्य प्रदेश में पाठशालाओं (पूर्व-माध्यमिक, प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक) की संख्या लगभग कितनी है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2005]

Correct Answer: (d) 1,06,000
Solution:मध्य प्रदेश में वर्ष 2003-04 (सितंबर, 2003 की स्थिति) के अनुसार, पाठशालाओं की कुल संख्या 1,05,946 थी। जिसमें पूर्व-माध्यमिक/प्राथमिक की 66,648, माध्यमिक विद्यालयों की 30,592 एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों की संख्या 8,706 थी। इस प्रकार सही उत्तर विकल्प (d) है। मध्य प्रदेश आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 के अनुसार, मध्य प्रदेश में 62413 प्राथमिक, 45106 उच्च प्राथमिक 8306 माध्यमिक और 9757 उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हैं।

48. लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान की स्थापना किस वर्ष हुई? [M.P.P.C.S. (Pre), 2018]

Correct Answer: (b) 1957
Solution:लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान की स्थापना वर्ष 1957 में ग्वालियर में हुई थी। वर्ष 1995 को इसे डीम्ड विश्वविद्यालय का दर्जा प्राप्त हुआ।

49. 'लक्ष्मीबाई कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन' कहां है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2004]

Correct Answer: (a) ग्वालियर
Solution:लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान की स्थापना वर्ष 1957 में ग्वालियर में हुई थी। वर्ष 1995 को इसे डीम्ड विश्वविद्यालय का दर्जा प्राप्त हुआ।

50. गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के कुलाधिपति हैं- [M.P.P.C.S. (Pre), 1991]

Correct Answer: (a) कुंवर महमूद अली खां
Solution:किसी भी राज्य विश्वविद्यालय का कुलाधिपति उस राज्य का राज्यपाल होता है। प्रश्नकाल में मध्य प्रदेश के तत्कालीन राज्यपाल कुंवर महमूद अली खां थे और यही गुरु घासीराम विश्वविद्यालय के कुलाधिपति थे। वर्तमान में गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) केंद्रीय विश्वविद्यालय अधिनियम, 2009 के तहत वर्ष 2009 में केंद्रीय विश्वविद्यालय बन गया है। इसके कुलाधिपति प्रो. अशोक मोदक तथा कुलपति प्रो. अलोक कुमार चक्रवाल हैं।