जलवायु परिवर्तन सम्मेलन

Total Questions: 15

11. पेरिस में निम्नलिखित में से कौन-सा संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन संपन्न हुआ? [U.P. Lower Sub. (Pre) 2015]

Correct Answer: (d) 21वां
Solution:वर्ष 2015 में 21वां जलवायु परिवर्तन सम्मेलन पेरिस में हुआ था। वर्ष 2018 में 24वां जलवायु परिवर्तन सम्मेलन कटोविस, पोलैंड में आयोजित हुआ था। जबकि वर्ष 2019 में 25वां जलवायु परिवर्तन सम्मेलन मैड्रिड, स्पेन में संपन्न हुआ। वर्ष 2021 में 26वां जलवायु परिवर्तन सम्मेलन ग्लासगो, यूनाइटेड किंगडम में आयोजित हुआ। पूर्व में यह सम्मेलन नवंबर, 2020 में होना प्रस्तावित था, जिसे कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत स्थगित कर दिया गया था। 27 वां जलवायु परिवर्तन सम्मेलन 6 से 18 नवंबर, 2022 के मध्य मिस्र के शर्म अल-शेख में संपन्न हुआ। 30 नवंबर से 13 दिसंबर, 2023 के मध्य दुबई (यू.ए.ई.) में 28वां जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र का सम्मेलन (CoP-28) संपन्न हुआ था।

12. वर्ष 2021 में, 26 वें संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन कॉप-26 का आयोजन कहां हुआ? [Uttarakhand P.C.S.(Pre) 2021]

Correct Answer: (c) ग्लासगो में
Solution:वर्ष 2015 में 21वां जलवायु परिवर्तन सम्मेलन पेरिस में हुआ था। वर्ष 2018 में 24वां जलवायु परिवर्तन सम्मेलन कटोविस, पोलैंड में आयोजित हुआ था। जबकि वर्ष 2019 में 25वां जलवायु परिवर्तन सम्मेलन मैड्रिड, स्पेन में संपन्न हुआ। वर्ष 2021 में 26वां जलवायु परिवर्तन सम्मेलन ग्लासगो, यूनाइटेड किंगडम में आयोजित हुआ। पूर्व में यह सम्मेलन नवंबर, 2020 में होना प्रस्तावित था, जिसे कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत स्थगित कर दिया गया था। 27 वां जलवायु परिवर्तन सम्मेलन 6 से 18 नवंबर, 2022 के मध्य मिस्र के शर्म अल-शेख में संपन्न हुआ। 30 नवंबर से 13 दिसंबर, 2023 के मध्य दुबई (यू.ए.ई.) में 28वां जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र का सम्मेलन (CoP-28) संपन्न हुआ था।

13. जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र का सम्मेलन CoP-21 आयोजित हुआ था ? [U.P.P.C.S. (Pre) 2018]

Correct Answer: (b) पेरिस में
Solution:जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र का सम्मेलन CoP-21, नवंबर से दिसंबर, 2015 के मध्य फ्रांस की राजधानी पेरिस में हुआ था। गौरतलब है, कि जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र का प्रथम सम्मेलन वर्ष 1992 में ब्राजील के रियो डि-जनेरियो शहर में हुआ था।

14. यू.एन.एफ.सी.सी. CoP-26 अधिवेशन में भारत द्वारा दी गई प्रतिबद्धता के संदर्भ में क्या सही नहीं है? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2021]

Correct Answer: (b) भारत 2030 तक अपनी ऊर्जा जरूरतों का 60 प्रतिशत पूर्ति अक्षय ऊर्जा में करेगा।
Solution:26वां संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (CoP-26) ग्लासगो में आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री ने पांच अमृत तत्व की चर्चा की, जिसे 'पंचामृत' कहा गया है, ये प्रमुख अमृत तत्व हैं- • 2030 तक, भारत अपने कार्बन उत्सर्जन में एक अरब टन की कमी करेगा। • 2030 तक भारत अपनी कुल ऊर्जा आवश्यकता का 50 प्रतिशत नवीकरणीय ऊर्जा से पूरा करेगा। • 2030 तक, भारत अपनी गैर-जीवाश्म ऊर्जा क्षमता को 500 गीगावॉट तक बढ़ा देगा। • 2030 तक, भारत अपनी अर्थव्यवस्था की कार्बन तीव्रता को 45 प्रतिशत से भी कम कर देगा। वर्ष 2070 तक, भारत सकल शून्य कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य हासिल कर लेगा।

15. यूनाइटेड नेशन्स फ्रेमवर्क कन्वेंशन ऑन क्लाइमेट चेंज (UNFCCC) एक अंतरराष्ट्रीय संधि है, जिसका गठन - [I.A.S. (Pre) 2010]

Correct Answer: (b) रियो डि-जनेरियो में वर्ष 1992 में संयुक्त राष्ट्र संघ के पर्यावरण और विकास सम्मेलन (यू एन कॉन्फ्रेंस ऑन एनवायरनमेंट एंड डेवलपमेंट) में किया गया।
Solution:यूनाइटेड नेशन्स फ्रेमवर्क कन्वेंशन ऑन क्लाइमेट चेंज (UNFCCC) एक अंतरराष्ट्रीय संधि है, जिसका गठन रियो डि-जनेरियो में वर्ष 1992 में आयोजित संयुक्त राष्ट्र संघ के पर्यावरण और विकास सम्मेलन में किया गया।