जलवायु परिवर्तन

Total Questions: 17

11. निम्नलिखित में से किस देश को दुनिया में 'कार्बन निगेटिव देश' के रूप में माना जाता है? [U.P. Lower Sub. (Pre) 2015]

Correct Answer: (c) भूटान
Solution:भूटान को विश्व का शीर्ष कार्बन निगेटिव देश माना जाता है।

12. 2050 के लिए 'नेट-जीरो' लक्ष्य के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं? [U.P.P.C.S. (Pre) 2021]

1. इसका अभिप्राय है कि देश को 2050 तक उसके उत्सर्जन को शून्य तक नीचे लाना होगा।

2. इसका अभिप्राय है कि किसी देश के उत्सर्जन की क्षतिपूर्ति वातावरण से ग्रीन हाउस गैसों का निराकरण तथा अवशोषण से होगी।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए।

Correct Answer: (b) केवल 2
Solution:'नेट-जीरो' का तात्पर्य उत्पादित ग्रीन हाउस गैस की मात्रा और वातावरण से अवशोषित की गई गैस की मात्रा के बीच संतुलन होना है। वैश्विक ऊष्मन को 2050 तक 1.5 डिग्री सेल्सियस वृद्धि तक सीमित करने हेतु विश्व के वैज्ञानिकों ने 'नेट-जीरो 2050' की अवधारणा विकसित की है। वर्ष 2015 के पेरिस पर्यावरण सम्मेलन में यह लक्ष्य तय किया गया था। अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) द्वारा ऊर्जा क्षेत्र को वर्ष 2050 तक 'नेट-जीरो' पहुंचाने हेतु रोडमैप तैयार किया गया है। भूटान वर्तमान में कार्बन निगेटिव देश है और उसने वर्ष 2030 तक कार्बन न्यूट्रल होने का लक्ष्य रखा है। इसके अतिरिक्त ऑस्ट्रिया ने वर्ष 2040 तथा अर्जेंटीना ने वर्ष 2050 तक कार्बन न्यूट्रल होने का लक्ष्य तय किया है। चीन ने वर्ष 2060 तक कार्बन न्यूट्रल होने का लक्ष्य रखा है, जबकि भारत ने वर्ष 2070 तक 'नेट-जीरो' प्राप्ति का लक्ष्य रखा है।

13. निम्नलिखित में से किसने सुझाया था कि पृथ्वी का धुरी पर अवस्था बदलना जलवायु परिवर्तन के लिए एक कारक है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2015]

Correct Answer: (b) मिलुटिन मिलानकोविच
Solution:पृथ्वी पर पहुंचने वाले सौर विकिरणों की मात्रा में परिवर्तन के लिए, सूर्य के संदर्भ में पृथ्वी की स्थिति में बदलाव भी उत्तरदायी है। वैज्ञानिक इस सिद्धांत को मिलानकोविच परिकल्पना भी कहते हैं। उल्लेखनीय है, कि मिलुटिन मिलानकोविच सर्बिया के खगोलविद् थे।

14. निम्न में से किससे जलवायु परिवर्तन का क्रायोजेनिक संकेतक प्राप्त किया जाता है? [U.P.P.C.S. Re. Exam (Pre) 2015]

Correct Answer: (a) आइस कोर
Solution:आइस कोर (Ice Core) किसी ग्लेशियर या बर्फ की चादर को छेदकर प्राप्त किया गया एक बेलनाकार नमूना है। आइस कोर अतीत की जलवायु और वातावरण की जांच करने के लिए सबसे प्रत्यक्ष और विस्तृत अभिलेख है।

15. निम्नलिखित कृषि पद्धतियों पर विचार कीजिए - [I.A.S. (Pre) 2012]

1. समोच्च बांध

2. अनुपद सस्यन

3. शून्य जुताई वैश्विक जलवायु परिवर्तन के संदर्भ में,

उपर्युक्त में से कौन-सा / से मृदा में कार्बन प्रच्छादन/संग्रहण में सहायक है/हैं?

Correct Answer: (c) 1, 2 और 3
Solution:वैश्विक जलवायु परिवर्तन के संदर्भ में उपर्युक्त सभी (समोच्च बांध, अनुपद सस्यन एवं शून्य जुताई) पद्धतियां मृदा में कार्बन प्रच्छादन / संग्रहण में सहायक हैं।

16. जलवायु अनुकूल कृषि (क्लाइमेट-स्मार्ट एग्रीकल्चर) के लिए भारत की तैयारी के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- [I.A.S. (Pre) 2021]

1. भारत में 'जलवायु स्मार्ट ग्राम' (क्लाइमेट-स्मार्ट विलेज) दृष्टिकोण, अंतरराष्ट्रीय अनुसंधान कार्यक्रम-जलवायु परिवर्तन, कृषि एवं खाद्य सुरक्षा (सी.सी.ए.एफ.एस.) द्वारा संचालित परियोजना का एक भाग है।

2. सी.सी.ए.एफ.एस. परियोजना, अंतरराष्ट्रीय कृषि अनुसंधान हेतु परामर्शदात्री समूह (सी.जी.आई.ए.आर.) के अधीन संचालित किया जाता है, जिसका मुख्यालय फ्रांस में है।

3. भारत में स्थित अंतरराष्ट्रीय अर्धशुष्क उष्णकटिबंधीय फसल अनुसंधान संस्थान (आई.सी.आर.आई.एस.ए.टी.), सी.जी. आई.ए.आर. के अनुसंधान केंद्रों में से एक है। उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?

Correct Answer: (d) 1, 2 और 3
Solution:सी. सी. ए. एफ. एस. ग्लोबल वार्मिंग तथा उससे उत्पन्न कृषि संबंधी खतरों के निराकरण हेतु समर्पित कार्यक्रम है। इसी के तत्वावधान में भारत में जलवायु स्मार्ट ग्राम दृष्टिकोण को लागू किए जाने का प्रयास किया जा रहा है। सी.सी.ए.एफ.एस. परियोजना अंतरराष्ट्रीय कृषि अनुसंधान हेतु परामर्शदात्री समूह (सी.जी.आई.ए.आर.) द्वारा संचालित है, जिसका मुख्यालय फ्रांस में स्थित है। ध्यातव्य है कि इस परियोजना में अर्थ सिस्टम साइंस पार्टनरशिप (ESSP) की भी सहभागिता है।

17. कार्बन डाइऑक्साइड के मानवोद्भवी उत्सर्जनों के कारण आसन्न भूमंडलीय तापन के न्यूनीकरण के संदर्भ में कार्बन प्रच्छादन हेतु निम्नलिखित में से कौन-सा/से संभावित स्थान हो सकता/सकते है/हैं? [I.A.S. (Pre) 2017]

1. परित्यक्त एवं गैर-लाभकारी कोयला संस्तर

2. निःशेष तेल एवं गैस भंडार

3. भूमिगत गंभीर लवणीय शैल समूह

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

Correct Answer: (d) 1, 2 और 3
Solution:कार्बन प्रच्छादन का तात्पर्य कार्बन का पौधों, भूगर्भिक संरचनाओं एवं समुद्र में दीर्घकालीन संग्रहण से है। कार्बन डाइऑक्साइड के मानवोद्भवी उत्सर्जनों के कारण आसन्न भूमंडलीय तापन के न्यूनीकरण के संदर्भ में कार्बन प्रच्छादन हेतु परित्यक्त एवं गैर-लाभकारी कोयला संस्तर, निःशेष तेल एवं गैस भंडार तथा भूमिगत गंभीर लवणीय शैल समूह संभावित स्थान हो सकते हैं।