जल संसाधन (जल संरक्षण)

Total Questions: 4

1. इनमें से किस पर्यावरणविद् को 'जल पुरुष' के नाम से जाना जाता है? [M.P. P.C.S. (Pre) 2016]

Correct Answer: (b) राजेंद्र सिंह
Solution:राजेंद्र सिंह को 'भारत के जल पुरुष' के लोकप्रिय नाम से जाना जाता है। राजेंद्र सिंह 'तरुण भारत संघ' (टीबीएस) नामक गैर-सरकारी संगठन के चेयरमैन हैं। वर्ष 2001 में इन्हें रेमन मैग्सेसे पुरस्कार एवं वर्ष 2015 में स्टॉकहोम वाटर प्राइज दिया गया। इस प्रश्न-पत्र के अंग्रेजी संस्करण में इस प्रश्न के विकल्प (b) में 'राजेंद्र सिंह' की जगह 'राजेंद्र चौधरी' दिया गया है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इस प्रश्न को मूल्यांकन से बाहर कर दिया है। ध्यातव्य है कि सुंदरलाल बहुगुणा चिपको आंदोलन से संबंधित हैं। चिपको आंदोलन के प्रणेता श्री चंडी प्रसाद भट्ट हैं। इस आंदोलन में आंदोलनकर्ताओं ने पेड़ों से चिपककर उन्हें कटने से बचाया। जबकि डॉ. सलीम अली प्रसिद्ध पक्षी विज्ञान विशेषज्ञ (Ornithologist) हैं। इन्हें 'बर्ड मैन ऑफ इंडिया' कहा जाता है। जम्मू एवं कश्मीर (श्रीनगर) में उनके नाम से 'सलीम अली राष्ट्रीय उद्यान' स्थापित किया गया है।

2. सुर्खियां बटोरने वाली 'लिस्बन घोषणा' किस इकाई के संरक्षण से संबंधित है? [69th B.P.S.C.(Pre) 2023]

Correct Answer: (d) मीठे पानी के ग्लेशियर
Solution:'लिस्बन घोषणा' महासागरों के संरक्षण से संबंधित है। ध्यातव्य है कि वर्ष 2022 में पांच दिवसीय संयुक्त राष्ट्र महासागर सम्मेलन संपन्न हुआ, जिसमें 150 से अधिक देश सामूहिक रूप से समुद्री आपातकाल से निपटने के लिए विज्ञान-आधारित और नवीन कार्यों को बढ़ाने पर सहमत हुए। यह समझौता, समाज के सभी क्षेत्रों-युवाओं, नागरिक समाज, व्यवसायों और वैज्ञानिक समुदाय की साहसिक प्रतिबद्धताओं के साथ, खाद्य सुरक्षा, आजीविका और एक सुरक्षित ग्रह के लिए एक सुरक्षित, स्वस्थ और उत्पादक महासागर की केंद्रीयता को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करता है। विदित हो कि सम्मेलन की सह-मेजबानी पुर्तगाल और केन्या द्वारा की गई है। 100 से अधिक देशों ने प्रकृति और लोगों के लिए उच्च महत्वाकांक्षा गठबंधन में शामिल होकर वर्ष 2030 तक अपने 30 प्रतिशत महासागरों की रक्षा करने का संकल्प लिया।

3. विश्व जल संरक्षण दिवस मनाया जाता है- [U.P.P.C.S. (Pre) 2011]

Correct Answer: (b) 22 मार्च को
Solution:विश्व जल दिवस 22 मार्च को मनाया जाता है। ध्यातव्य है कि वर्ष 1992 में रियो डी जनेरियो में आयोजित संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण व विकास सम्मेलन (UNCED) की बैठक में स्वच्छ जल हेतु एक अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। इसी तत्वावधान में 22 मार्च, 1993 को पहला विश्व जल दिवस मनाया गया। ध्यातव्य है कि वर्ष 2003 से 'यूएन-वाटर' (UN-Water) नामक एक कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत स्वच्छ जल संसाधनों, सफाई व जल से संबंधित आपदाओं के मुद्दों पर कार्य किया जाता है। वर्ष 2022 में इस दिवस का मुख्य विषय था- "मू-जल अदृश्य को दृश्यमान बनाना" (Groundwater: Making the Invisible Visible)। वर्ष 2023 में इस दिवस की थीम 'त्वरित परिवर्तन' (Accelerating Change) है। जबकि वर्ष 2024 की थीम 'शांति के लिए जल' (Water For prosperity peace) है।

4. निम्नलिखित में से कौन जैविक संसाधन नहीं है? [U.P. R.O./A.R.O. (Pre) 2016]

Correct Answer: (a) शुद्ध जल
Solution:जैविक संसाधन जीवमंडल (किसी जीव या जैविक पदार्थ) से प्राप्त किए जाते हैं, जैसे-वन तथा पशु एवं उनसे प्राप्त हो सकने वाले पदार्थ। जीवाश्म ईंधन, जैसे-कोयला एवं पेट्रोलियम आदि इसी वर्ग में शामिल किए जाते हैं, क्योंकि ये विघटित जैविक पदार्थों से बनते हैं। शुद्ध जल जैविक संसाधन नहीं है।