जहांगीर (UPPCS)

Total Questions: 33

21. जहांगीरकालीन निम्नलिखित में से किस एक चित्रकार को 'नादिर-उल-अम्र' की उपाधि प्रदान की गई? [U.P.P.C.S. (Mains) 2014]

Correct Answer: (d) मंसूर
Solution:मुगल चित्रकला जहांगीर के शासनकाल में अपनी पराकाष्ठा पर पहुंच गई। पहले चित्रकारी हस्तलिखित ग्रंथ की विषय-वस्तु से संबद्ध होती थी। जहांगीर ने उसे इस बंधन से मुक्त कर दिया। फारुख बेग, दौलत, मंसूर, अबुल हसन आदि उसके काल के ऐसे चित्रकार हैं, जिन्होंने अपनी कलात्मक प्रतिभा की बदौलत मुगल चित्रकला के इतिहास में अपना नाम स्वर्णाक्षरों में अंकित करवा लिया। जहांगीर के समय के सर्वोत्कृष्ट चित्रकार उस्ताद मंसूर और अबुल हसन थे। सम्राट जहांगीर ने उन दोनों को क्रमशः नादिर-उल-अस्र (उस्ताद मंसूर) तथा नादिर-उल-जमां (अबुल हसन) की उपाधि प्रदान की थी। उस्ताद मंसूर प्रसिद्ध पक्षी विशेषज्ञ चित्रकार था, जबकि अबुल हसन को व्यक्ति विशेष चित्र में महारत हासिल थी।

22. जहांगीर के दरबार में पक्षियों का सबसे बड़ा चित्रकार था- [U.P. P.C.S. (Pre) 1998]

Correct Answer: (d) मंसूर
Solution:मुगल चित्रकला जहांगीर के शासनकाल में अपनी पराकाष्ठा पर पहुंच गई। पहले चित्रकारी हस्तलिखित ग्रंथ की विषय-वस्तु से संबद्ध होती थी। जहांगीर ने उसे इस बंधन से मुक्त कर दिया। फारुख बेग, दौलत, मंसूर, अबुल हसन आदि उसके काल के ऐसे चित्रकार हैं, जिन्होंने अपनी कलात्मक प्रतिभा की बदौलत मुगल चित्रकला के इतिहास में अपना नाम स्वर्णाक्षरों में अंकित करवा लिया। जहांगीर के समय के सर्वोत्कृष्ट चित्रकार उस्ताद मंसूर और अबुल हसन थे। सम्राट जहांगीर ने उन दोनों को क्रमशः नादिर-उल-अस्र (उस्ताद मंसूर) तथा नादिर-उल-जमां (अबुल हसन) की उपाधि प्रदान की थी। उस्ताद मंसूर प्रसिद्ध पक्षी विशेषज्ञ चित्रकार था, जबकि अबुल हसन को व्यक्ति विशेष चित्र में महारत हासिल थी।

23. निम्नलिखित मुगल बादशाहों में किसने अपनी आत्मकथा (Au- tobiography) फारसी में लिखी? [U.P. P.C.S. (Pre) 2001 U.P. P.S.C. (GIC) 2010]

Correct Answer: (c) जहांगीर
Solution:जहांगीर एक उच्चकोटि का लेखक तथा समालोचक था। उसने अपनी आत्मकथा फारसी भाषा में लिखी और उसका नाम 'तुज्क-ए-जहांगीरी' रखा। जहांगीर ने अपनी आत्मकथा में अपने गुणों के साथ अपने व्यक्तिगत दोषों को भी लिपिबद्ध किया है। इस ग्रंथ को तीन भागों में विभाजित किया गया है। प्रथम भाग ग्रंथ की प्रस्तावना है, जो जहांगीर की मृत्यु के बाद मोहम्मद हादी द्वारा लिखी गई थी। इसके अंतर्गत बादशाह के आरंभिक जीवन का उल्लेख किया गया है। दूसरा भाग ग्रंथ का मूल भाग है, जिसकी रचना जहांगीर ने स्वयं की थी। ग्रंथ के तीसरे भाग की रचना भी मोहम्मद हादी ने की थी। बाबर ने अपनी आत्मकथा 'तुज्क-ए-बाबरी' तुर्की में लिखी थी।

24. अबुल फजल के हत्यारे को पुरस्कृत किया था? [U.P. P.C.S. (Mains) 2003]

Correct Answer: (b) जहांगीर ने
Solution:नवंबर, 1605 में आगरा के किले में जहांगीर का राज्याभिषेक हुआ और उसने 'नूरुद्दीन मुहम्मद जहांगीर बादशाह गाजी' की उपाधि धारण की। जहांगीर ने अपने पक्ष के सरदारों को उच्च पद प्रदान किए, जिनमें से एक अबुल फजल का हत्यारा बुंदेला सरदार वीरसिंह देव भी था। अकबर की परंपरा को स्थापित रखते हुए जहांगीर ने अपना शासन उदारता से आरंभ किया और गद्दी पर बैठते ही उसने विभिन्न लोकहितकारी आदेश दिए।

25. निम्नलिखित में से किसने जहांगीर के विरुद्ध विद्रोह किया था? [U.P. P.C.S. (Pre) 2013]

1. आसफ खां        2. खुर्रम

3. महाबत खां      4. खुसरो

Correct Answer: (d) केवल 2, 3 और 4
Solution:जहांगीर के सबसे बड़े पुत्र खुसरो ने जहांगीर के गद्दी पर बैठने के शीघ्र बाद विद्रोह किया था, जो कि 1606 ई. में पराजित हुआ। 1623 ई. में शहजादे खुर्रम के विद्रोह का महाबत खां के नेतृत्व वाली मुगल सेना ने दमन किया था। 1626 ई. में महाबत खां ने जहांगीर के विरुद्ध विद्रोह किया।

26. खुसरो किस मुगल बादशाह का पुत्र था? [M.P.P.C.S. (Pre) 2015]

Correct Answer: (b) जहांगीर
Solution:खुसरो, जहांगीर का सबसे बड़ा पुत्र था। यह जहांगीर की राजपूत पत्नी मानबाई से उत्पन्न हुआ था। इसने अपने मामा मानसिंह एवं ससुर मिर्जा अजीज कोका की शह पर 1606 ई. में अपने पिता जहांगीर के विरुद्ध विद्रोह कर दिया। जहांगीर ने खुसरो को आगरा के किले में नजरबंद रखा; परंतु खुसरो अकबर के मकबरे की यात्रा के बहाने भाग निकला। बाद में खुसरो को जहांगीर द्वारा समझाने का प्रयास असफल होने पर भैरोवाल नामक स्थान पर पिता-पुत्र के मध्य युद्ध हुआ, जिसमें खुसरो पराजित हुआ। इसको पकड़ कर कैद में डाल दिया गया। कालांतर में खुसरो द्वारा जहांगीर की हत्या के षड्यंत्र रचने के कारण इसे अंधा करवा दिया गया। खुर्रम (शाहजहां) ने अपने दक्षिण अभियान के समय खुसरो को अपने साथ ले जाकर 1622 ई. में उसकी हत्या करवा दी।

27. निम्न में से कौन नूरजहां के गुट का सदस्य नहीं था? [U.P.P.C.S. (Mains) 2015]

Correct Answer: (a) जहांगीर
Solution:जहांगीर से विवाह के बाद नूरजहां ने 'नूरजहां गुट' (जुन्ता दल) का निर्माण किया। इस गुट के प्रमुख सदस्य थे-एत्मादुद्दौला या मिर्जा गियास बेग (नूरजहां का पिता), अस्मत बेगम (नूरजहां की मां), आसफ खां (नूरजहां का भाई) एवं शहजादा खुर्रम (बाद में शाहजहां)। अतः स्पष्ट है कि जहांगीर इस गुट का सदस्य नहीं था।

28. निम्नलिखित में से कौन 'नूरजहां जुन्टा' का सदस्य नहीं था ? [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2021]

Correct Answer: (c) महाबत खान
Solution:जहांगीर से विवाह के बाद नूरजहां ने 'नूरजहां गुट' (जुन्ता दल) का निर्माण किया। इस गुट के प्रमुख सदस्य थे-एत्मादुद्दौला या मिर्जा गियास बेग (नूरजहां का पिता), अस्मत बेगम (नूरजहां की मां), आसफ खां (नूरजहां का भाई) एवं शहजादा खुर्रम (बाद में शाहजहां)। अतः स्पष्ट है कि जहांगीर इस गुट का सदस्य नहीं था।

29. एत्मादुद्दौला का मकबरा आगरा में किसने बनवाया था? [48th to 52nd B.P.S.C. (Pre) 2008]

Correct Answer: (c) नूरजहां
Solution:एत्मादुद्दौला का मकबरा नूरजहां ने 1622-28 ई. के मध्य में अपने पिता मिर्जा गियास बेग की याद में बनवाया था। यह आगरा में यमुना नदी के तट पर स्थित एक अत्यंत आलंकारिक इमारत है। मुख्य मकबरा श्वेत संगमरमर का है।

30. पर्चिनकारी (पिट्राड्यूरा) निम्न में से किससे संबंधित है? [66th B.P.S.C. (Pre) 2020]

Correct Answer: (a) दीवारों में अर्थ-कीमती पत्थर जड़कर फूलों की नक्काशी करना
Solution:पच्चीकारी/पर्चिनकारी (पिट्राड्यूरा) दीवारों में अर्ध-कीमती पत्थर जड़कर फूलों की नक्काशी करने से संबंधित है। ध्यातव्य है कि भारत में 'पिट्राड्यूरा' नाम का जड़ाऊ कार्य सर्वप्रथम एत्मादुद्दौला के मकबरे में किया गया था। इस मकबरे का निर्माण जहांगीर की पत्नी नूरजहां ने करवाया था।