जीव विज्ञान (भाग-IV) (रेलवे)

Total Questions: 50

31. इनमें से कौन-सा जल में घुलनशील विटामिन है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 07.04.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (2) विटामिन B
Solution:विटामिन को वसा में घुलनशील (विटामिन A, D, E एवं K) एवं जल में घुलनशील (विटामिन B एवं C) के रूप में वर्गीकृत किया जाता है।

• विटामिन B-समूह, जल में घुलनशील आठ विटामिन का एक संग्रह है, जो विभिन्न उपापचय प्रक्रियाओं हेतु आवश्यक होती है।

32. कार्ल लैंडस्टीनर (Karl Landsteiner) को इनमें से किसके लिए जाना जाता है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 07.04.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (2) रक्त समूहों के वर्गीकरण की खोज
Solution:कार्ल लैंडस्टीनर ने 1900 में रक्त समूहों के वर्गीकरण की आधुनिक प्रणाली विकसित करके प्रमुख रक्त समूहों को प्रतिष्ठित किया था।

• उन्होंने रक्ताधान की आधुनिक चिकित्सा पद्धति की नींव रखी।

33. कौन-सा कोशिकांग प्रकाश संश्लेषण के दौरान प्रकाश ऊर्जा का उपयोग करता है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 07.04.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (2) हरित लवक (Chloroplasts)
Solution:प्रकाश संश्लेषण वह प्रक्रिया है जिसके द्वारा पौधे चीनी के रूप में ऑक्सीजन एवं ऊर्जा बनाने हेतु सूर्य के प्रकाश, जल एवं कार्बन डाइऑक्साइड का उपयोग करते हैं।

• हरे पौधों में प्रकाश संश्लेषण क्लोरोप्लास्ट (हरित लवक) में होता है।

• प्रकाश ऊर्जा वर्णक अणु द्वारा अभिगृहीत किया जाता है, जिसे पर्णहरित (Chloro-phyll) कहते है। इसका उपयोग हरित लवक (Chloroplast) में उच्च ऊर्जा इलेक्ट्रॉन के साथ तनाव (Potential) को कम करने में किया जाता है।

34. मनुष्य के पाचन तंत्र में होने वाली कौन-सी क्रिया गंदगी पर साबुन के पायसीकरण की क्रिया के समान होती है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 17.08.2022 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (1) पित्त लवणों द्वारा बड़ी वसा गोलिकाओं को छोटी गोलिकाओं में विघटित किया जाना |
Solution:आंत में वसा बड़ी गोलिकाओं के रूप में मौजूद होती है जिससे एंजाइमों का उन पर कार्य करना कठीन हो जाता है।

• यकृत द्वारा स्रावित पित्त रस में पित्त लवण होते हैं जो बड़े वसा ग्लोब्यूल्स को छोटे ग्लोब्यूल्स में तोड़ते हैं, जिससे लाइपेज की क्रिया के लिए सतह क्षेत्र बढ़ जाता है।

• यह पायसीकरण और मिसेल गठन के कारण साबुन की सफाई क्रिया के समान है।

35. किस जीवाणु की उपस्थिति जल प्रदूषण का सूचक है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 17.08.2022 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (3) ई. कोलाई कोलीफॉर्म (E. coli Coliform)
Solution:सतही जल में ई. कोलाई जैसे कोलीफॉर्म बैक्टीरिया की उपस्थिति, मल संदूषण और जल प्रदूषण का एक सामान्य संकेतक है।

• यदि परीक्षणों से पता चलता है कि कोलीफॉर्म बैक्टीरिया, कोलीफॉर्म इंडेक्स से अधिक संख्या में मौजूद हैं, तो फेकल संदूषण (Fecal contamination) का संदेह है।

• ई. कोलाई मल कोलीफॉर्म समूह का सदस्य है तथा अन्य मल कोलीफॉर्म की तुलना में मल संदूषण का अधिक विशिष्ट संकेतक है।

36. निम्नलिखित में से कौन-सा भाग पौधों में गैसीय विनिमय में सहायक होता है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 17.08.2022 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (3) रंध्र
Solution:रंद्य छिद्रो (stomata) पौधों में गैसीय विनिमय (आदान-प्रदान) में सहायक होते है।

• यह कार्बन डाइऑक्साइड को प्रवेश करने और ऑक्सीजन को पत्ती की सतह से बाहर निकलने की अनुमति देता है।

• स्टोमेटा वाष्पोत्सर्जन में जलवाष्प के हानि को भी नियंत्रित करता है।

37. गुर्दे में मूत्र के निर्माण में निम्नलिखित में से किस क्रम में दी गई तीन प्रक्रियाएँ शामिल हैं? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 17.08.2022 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (2) निस्पंदन, चयनात्मक पुनः अवशोषण, उन्मूलन
Solution:मूत्र तीन मुख्य चरणों में बनता है-ग्लोमेरुलर निस्पंदन चयनात्मक पुनः अवशोषण और स्राव।

• ये प्रक्रियाएं सुनिश्चित करती हैं कि शरीर से केवल अपशिष्ट और अतिरिक्त जल को निकाला जा सके।

• मूत्र में 95% पानी और 5% अपशिष्ट जैसे सोडियम, पोटेशियम और कैल्शियम के आयन और नाइट्रोजनयुक्त अपशिष्ट जैसे क्रिएटिनिन, यूरिया और अमोनिया शामिल हैं।

38. इनमें से क्या अलैंगिक प्रजनन का उदाहरण नहीं है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 17.08.2022 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (3) ग्राफ्टिंग (Grafting)
Solution:ग्राफ्टिंग अलैंगिक प्रजनन की एक कृत्रिम विधि है जिसका उपयोग पौधों को अनुकूल जड़ विशेषताओं के साथ अनुकूल तना विशेषताओं के संयोजन के लिए किया जाता है।

• ग्राफ्टिंग किए जाने वाले पौधे के तने को कलम के रूप में जाना जाता है तथा जड़ को तना कहा जाता है।

• अंगूर की खेती (अंगूर उगाने वाले) और साइट्रस उद्योग में ग्राफ्टिंग का व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है।

39. किशोरावस्था के दौरान, मानव शरीर में अनेक परिवर्तन होते हैं। निम्नलिखित में से कौन-सा परिवर्तन कंवल लड़कियों में लैंगिक परिपक्वता से संबंधित है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 17.08.2022 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (4) स्तन ग्रंथियों की वृद्धि
Solution:लड़कियों में, स्तन का उभरना, या स्तन ग्रंथियों का बढ़ना यौन परिपक्वता का पहला संकेत है, इसके बाद विकास में तेजी की शुरुआत होती है।

• उसके कुछ ही समय बाद, प्यूबिक और बगल के बाल का विकास होने लगता है

• मासिक धर्म आमतौर पर स्तन विकास शुरू होने के लगभग 2 वर्ष बाद शुरू होता है।

40. मानव वृक्क में वृक्काणु (nephron) के नलिका भाग द्वारा आरंभिक निस्यंद से इनमें से किन पदार्थों का चयनात्मक पुनः-अवशोषण का लिया जाता है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 17.08.2022 तृतीय पाली]

Correct Answer: (3) ग्लूकोज जल लवण और अमीनो अम्ल
Solution:बोमन के कैप्सूल (Boman's capsule) के माध्यम से नेफ्रॉन में प्रवेश करने वाले फिल्ट्रेट से कई चुने गए पदार्थों को चुनिंदा रूप से पुनः अवशोषित किया जाता है। अधिकांश पुनः अवशोषण समीपस्थ कुण्डलित नलिका (Proximal convoluted tuble) में होता है।

• पानी, स्लैट्स, अमीनो एसिड और ग्लूकोज (C₆H₁₂O₆) कुछ ऐसे पदार्थ हैं, जो चुने गए रुप से फिल्ट्रेट से पुनः अवशोषित होते हैं।

• अमीनो एसिड और ग्लूकोज दोनों ही शरीर के आवश्यक घटक हैं, इसलिए इसे रक्त प्लाज्मा में वापस लाने की आवश्यकता होती है।

• नेफ्रॉन के नलिका से, ग्लूकोज और अमीनो एसिड फिर से प्रणाली में प्रवेश करते हैं ताकि उन्हें चयापचय किया जा सके और ऊर्जा के उत्पादन के लिए उपयोग किया जा सके।