जीव विज्ञान (भाग-VI) (रेलवे)

Total Questions: 50

41. इनमें से कौन-सा जीव, परजीवी पोषक युक्ति को दर्शाता है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 02.09.2022 प्रथम पाली]

Correct Answer: (2) अमरबेल
Solution:कुस्कुटा (अमर बेल) एक परजीवी पौधा है जिसकी विशेष जड़ें हौस्टोरिया (एक जड़ जैसी संरचना है, जो वनस्पति विज्ञान और कवक विज्ञान में जल या पोषक तत्वों को अवशोषित करने के लिए किसी अन्य संरचना में या उसके आस-पास बढ़ता है) कहलाती हैं।

वे हरे रंग के नहीं होते हैं तथा वे मेजबान पौधे के भोजन और पानी के संचालन वाले ऊतकों तक पहुंच प्राप्त करने के लिए अपने हौस्टोरिया का उपयोग करके पोषण प्राप्त करते हैं।

42. निम्नांकित चित्र मनुष्यों में दांतों के क्रमिक क्षय के विभिन्न चरणों को दर्शाता है। दांतों के क्षय से संबंधित निम्नलिखित कथनों में से एक के अलावा अन्य सभी सही हैं। गलत कथन की पहचान कीजिए। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 02.09.2022 प्रथम पाली]

Correct Answer: (4) इसमें जीवाणु की कोई भूमिका नहीं होती है, यह विषाणुजनित होता है।
Solution:दाँत क्षय दाँत की सतह, या इनेमल को नुकसान पहुँचाता है।

ऐसा तब होता है जब हमारे मुंह में बैक्टीरिया अम्ल बनाते हैं जो इनेमल पर हमला करते हैं।

यह दांतों की सड़न कैविटी (दंत क्षय) का कारण बन सकती है, जो हमारे दांतों में छिद्र होते हैं, जिससे दर्द, संक्रमण और यहां तक कि दांत खराब हो सकते हैं।

43. आहार नाल में भोजन की गति शरीर की चिकनी पेशियों द्वारा होती है। निम्नलिखित में से किस विकल्प में शामिल सभी अंगों में चिकनी पेशियां होती हैं? [(RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 02.09.2022 प्रथम पाली]

Correct Answer: (3) आंख की आइरिस, फेफड़ों की श्वासनियों, मूत्रवाहिनियों
Solution:चिकनी पेशी (Smooth muscle) एक प्रकार की गैर-धारीदार मांसपेशी होती है जो खोखले अंगों और रक्त वाहिकाओं की दीवारों में पाई जाती है। यह नीचे के सभी अंग प्रणालियों में मौजूद होती है:
  • जठरांत्र प्रणाली
  • इद् वाहिका रक्त वाहिका और लसीका वाहिकाएँ
  • गुर्दे- मूत्राशयः मूत्रवाहिनी (ट्यूब जो मूत्र को गुर्दे से मूत्राशय तक ले जाती है)
  • जननांग गर्भाशय, पुरुष और महिला दोनों प्रजनन पथ
  • श्वसन पथः फेफड़ों की ब्रांकाई
  • आवरण या छिल्ली यह एक छोटी मांसपेशी है जो बाल एवं त्वचा से जुडी हुई होती है।
  • संवेदी सिलिअरी मांसपेशी और आंख की परितारिका।

44. संयुक्त सूक्ष्मदर्शी से देखे जाने पर, मानव गाल की कोशिकाओं की स्लाइड, और प्याज के छिलके की स्लाइड के बीच दिखाई देने वाला मुख्य अंतर क्या है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 02.09.2022 प्रथम पाली]

Correct Answer: (4) प्याज के छिलके की कोशिकाओं में कोशिका भित्ति की उपस्थिति
Solution:कोशिका भित्ति केवल पादप कोशिका में उपस्थित होती है, जो पादप कोशिका को एक निश्चित आकार और संरचना प्रदान करती है।

पौधे की कोशिका भित्ति मुख्य रूप से सेलूलोज से बनी होती है।

यह पादप कोशिका का निर्जीव भाग है।

45. निम्नलिखित में से कौन सी गतिविधि पर्यावरण के अनुकूल है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 02.09.2022 प्रथम पाली]

Correct Answer: (3) बिजली के उत्पादन के लिए सौर ऊर्जा का उपयोग
Solution:सौर ऊर्जा ऊर्जा का एक नवीकरणीय और पुनःपूर्ति योग्य स्रोत है।

बिजली उत्पादन के लिए सौर ऊर्जा का उपयोग पर्यावरण के अनुकूल है क्योंकि इससे कोई प्रदूषण नहीं होता है।

46. जन्म नियंत्रण की शल्य चिकित्सा विधियों के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 02.09.2022 प्रथम पाली]

Correct Answer: (4) ये अधिक प्रभावी विधियां नहीं हैं।
Solution:जन्म नियंत्रण की शल्य चिकित्सा विधि शत प्रतिशत प्रभावी हैं।

यह उपलब्ध प्रतिवर्ती गर्भनिरोधक का सबसे प्रभावी रूप है।

शल्य चिकित्सा विधि अत्यधिक प्रभावी होते हैं लेकिन अधिकतर अपरिवर्तनीय होते हैं तथा इसलिए जो महिलाएँ पहले पहले एक से अधिक बार मां बन चुकी है, उनके लिए शल्य चिकित्सा विधि प्रभावी है।

47. निम्न विकल्पों में से तीन कक्षीय हृदय वाले जीव का नाम बताइए। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 09.09.2022 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (4) सैलामैंडर
Solution:सैलामेंडर तीन कक्षीय हृदय वाला उभयचर (जो स्थल तथा जल दोनों में रहता हो) है।

कोष्ठों में विभाजित हृदय में दो अलिंद और एक निलय होता है।

तीन कक्षीय हृदय में ऑक्सीजनित और विऑक्सीजनित रक्त का आंशिक मिश्रण होता है।

48. पित्त रस के कार्य नीचे दिए गए हैं। उस विकल्प का चयन करें, जो पित्त रस के कार्य से संबंधित नहीं है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 09.09.2022 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (1) इसमें प्रोटीन को पचाने वाला एंजाइम होता है, जो प्रोटीन के पाचन में सहायक होता है।
Solution:पित्त, यकृत द्वारा स्रावित एक पाचक रस है। लेकिन इसमें कोई पाचक एंजाइम नहीं होता है, यह वसा के पाचन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

पित्त रस में पित्त लवण जैसे सोडियम टॉरोकोलेट और सोडियम ग्लाइकोकोलेट होते हैं।

ये बड़ी वसा वाली गोलिकाओं को छोटी गोलिकाओं में तोड़ देते हैं और छोटी आंत को क्षारीय बना देते हैं जिससे अग्न्याशय के एंजाइमों में मौजूद लाइपेस सक्रिय हो जाता है और उन पर आसानी से क्रिया कर सकता है।

49. पौधों के पोषण के संबंध में निम्न में से कौन सा कथन गलत है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 09.09.2022 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (2) जल द्वारा खनिजों और पोषक तत्वों का अवशोषण मंद होता है।
Solution:पौधों में, खनिज और पोषक तत्व पानी द्वारा अच्छी तरह से अवशोषित होते हैं।

जड़ें मृदा के पानी में खनिज पोषक तत्वों को आयनों के रूप में अवशोषित करती हैं।

खनिज अवशोषण जल अवशोषण पर निर्भर करता है क्योंकि मृदा के घोल का विलायक पानी है।

50. पादप वहन तंत्र (plant transport System) द्वारा पत्तियों और जड़ों से किन उत्पादों का परिवहन किया जाता है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 09.09.2022 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (3) ऊर्जा भंडार और अपरिष्कृत पदार्थ
Solution:पादप परिवहन प्रणाली ऊर्जा भंडार को पत्तियों से और कच्चे माल को जड़ों से स्थानांतरित करती है।

पौधों में, केवल पानी और खनिजों को इसके अन्य भागों में ले जाने की आवश्यकता होती है।

पौधों में परिवहन प्रणाली का कार्य करने वाले दो प्रकार के संवाहक ऊतक जाइलम और फ्लोएम हैं।

जाइलम का मुख्य कार्य पौधे के जड़ो से पानी लेकर तना एवं पत्तियों तक पहुँचाना है।

फ्लोयम एक पादप संवहनी उतक है जो तैयार भोजन को पौधों के पत्तियों तक पहुँचाता है।