Solution:उपधातुओं को रासायनिक तत्वों के रूप में परिभाषित किया जा सकता है, जो भौतिक और रासायनिक गुण के अनुसार धातु और अधातु श्रेणियों में आते हैं।
• बोरॉन, जर्मेनियम, सिलिकॉन, एटीमनी, आर्सेनिक और टेल्यूरियम छह व्यापक रूप से मान्यता प्राप्त उपधातुए हैं।
• धातु (Metal) एक पदार्थ है जो कठोर, चमकदार, ऊष्मा और बिजली का सुचालक होता है, आघातवर्ध्य (पीटने पर चपटा हो जाए) और तन्य (तार बन जाए) होता है; जैसे लोहा, तांबा, सोना
• अधातुएं (Non-metals) वे तत्व हैं जो धातुओं के विपरीत गुण दर्शाते हैं, जैसे ऊष्मा और विद्युत के कुचालक (ब्रोमीन और ग्रेफाइट को छोड़कर), भंगुर (आघातवर्ध्य नहीं), और सामान्यतः चमकदार नहीं होते, जो इलेक्ट्रॉन ग्रहण करके ऋणायन बनाते हैं; उदाहरणों में ऑक्सीजन, कार्बन, सल्फर, नाइट्रोजन, हाइड्रोजन, क्लोरीन आदि शामिल हैं, और ये आवर्त सारणी के दाहिने ऊपरी हिस्से में पाए जाते हैं।