Solution:H₁ N₁ फ्लू, जिसे आमतौर पर स्वाइन फ्लू के नाम से जाना जाता है, मुख्य रूप से फ्लू (Influenc) वायरस H₁ N₁ स्ट्रेन के कारण होता है।
• यह सूअरों का श्वसन रोग है जो टाइप A इन्फ्लुएंजा वायरस के कारण होता है जो नियमित रूप से सूअरों में इन्फ्लूएंजा के प्रकोप के कारण बनता है।
• जीवाणुओं (बैक्टीरिया) से कई गंभीर बीमारियाँ होती हैं, जिनमें हैजा, टाइफाइड, टीबी (तपेदिक), निमोनिया, डिप्थीरिया, प्लेग, काली खांसी, टिटनेस, गोनोरिया, सिफलिस, और फूड पॉइजनिंग।
• कवक जनित रोग (Fungal diseases) वे बीमारियाँ हैं जो फंगस (कवक) नामक सूक्ष्मजीवों के कारण होती हैं, जो मनुष्यों, जानवरों और पौधों को प्रभावित कर सकती हैं, जैसे कि दाद (Ringworm), एथलीट फुट (Athlete's foot), और कैंडिडिआसिस (Candidiasis), जो त्वचा, नाखून और आंतरिक अंगों को संक्रमित करते हैं, और पौधों में गेहूँ की कांग्यारी (Smut) या आलू का झुलसा (Late blight) जैसे रोग शामिल हैं।
• परजीवी (Parasite) ऐसे जीव या पौधे होते हैं जो किसी अन्य जीव (मेज़बान) के शरीर के अंदर या बाहर रहकर, उससे अपना भोजन और आश्रय प्राप्त करते हैं, और इस प्रक्रिया में मेज़बान को नुकसान पहुँचाते हैं, कभी-कभी बीमारी या मृत्यु का कारण भी बनते हैं।