Solution:रक्तचाप, लार और उल्टी जैसी अनैच्छिक क्रियाएं पश्च-मस्तिष्क (Hind brain) में मेड्यूला द्वारा नियंत्रित होती हैं।
• मेड्यूला ऑब्लांगेटा, जिसे मेड्यूला भी कहा जाता है, मस्तिष्क एवं ब्रेनस्टेम का सबसे निचला हिस्सा होता है।
• अग्रमस्तिष्क (Forebrain) मानव मस्तिष्क का सबसे बड़ा और सबसे विकसित भाग है, जो विचार, स्मृति, चेतना, तर्क, दृष्टि, और ऐच्छिक गतिविधियों जैसे उच्च-स्तरीय कार्यों को नियंत्रित करता है। इसके तीन मुख्य भाग होते हैं: सेरिब्रम (प्रमस्तिष्क), थैलेमस, और हाइपोथैलेमस।
• मध्यमस्तिष्क (Midbrain) मस्तिष्क का एक छोटा, केंद्रीय हिस्सा है जो अग्र मस्तिष्क और पश्च मस्तिष्क को जोड़ता है।
• पश्चमस्तिष्क मस्तिष्क का वह भाग है जो जीवन के लिए आवश्यक अनैच्छिक क्रियाओं को नियंत्रित करता है, जैसे श्वसन, हृदय गति और रक्तचाप। इसके तीन मुख्य भाग हैं: सेरिबैलम (अनुमस्तिष्क), पॉन्स (मस्तिष्क पुच्छ) और मेडुला ओब्लांगेटा।