Solution:सौर ऊर्जा, ऊर्जा का एक नवीकरणीय और पुनःपूर्ति योग्य स्रोत है।
• बिजली उत्पादन के लिए सौर ऊर्जा का उपयोग पर्यावरण के अनुकूल है क्योंकि इससे कोई प्रदूषण नहीं होता है।
• 'नवीकरणीय' (Renewable) का मतलब ऐसे प्राकृतिक स्रोत हैं जिनकी पूर्ति लगातार होती रहती है और जो कभी खत्म नहीं होते, जैसे सूर्य का प्रकाश (सौर ऊर्जा), हवा (पवन ऊर्जा), बहता पानी (जलविद्युत), बायोमास और भूतापीय ऊर्जा; ये ऊर्जा के अक्षय स्रोत हैं जो पर्यावरण के लिए बेहतर है।
• अनवीकरणीय संसाधन वे संसाधन हैं जिनका भंडार सीमित होता है और एक बार उपयोग होने के बाद उनके फिर से बनने में हजारों या लाखों साल लग जाते हैं। इन्हें दोबारा प्राप्त करना मुश्किल है या असंभव है। कोयला, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस इसके प्रमुख उदाहरण हैं।