Solution:जैविक और हानिकारक अपशिष्ट को जिम्मेदारी से निपटाने के लिए भस्मीकरण (Incineration) सबसे सुरक्षित और सबसे प्रभावी साधन साबित हुआ है।
• यह बड़ी मात्रा में संक्रामक अपशिष्ट, जानवरों के शवों और पशुओं के गंदे रहने के स्थान (contaminated bedding material) के उपचार के लिए उपयुक्त विधि है।
• जैविक अपशिष्ट (Organic Waste) वह प्राकृतिक कचरा है जो पौधों या जानवरों से आता है, जैसे खाद्य अवशेष, हरी पत्तियां और पशु अपशिष्ट, जो बायोडिग्रेडेबल (जैवनिम्नीकरणीय) होते हैं।
• अजैविक अपशिष्ट (Inorganic Waste) ऐसे कचरे को कहते हैं जो जीवित चीजों से नहीं बना होता और जिसे सूक्ष्मजीव आसानी से विघटित (decompose) नहीं कर पाते, जैसे प्लास्टिक, कांच, धातु, एल्यूमीनियम के डिब्बे, और इलेक्ट्रॉनिक्स, जो पर्यावरण के लिए खतरा हैं।