जीव विज्ञान (Part-II)

Total Questions: 41

11. विटामिन्स क्या होते हैं? [M.P.P.C.S. (Pre) 1998]

Correct Answer: (a) कार्बनिक यौगिक
Solution:विटामिन्स जटिल कार्बनिक यौगिक (Organic Compounds) होते हैं, जो कि शरीर में उपापचयी अभिक्रियाओं में, उत्प्रेरकों (Catalysts) की क्रियाओं का नियंत्रण करते हैं। जंतुओं को अधिकांशतः विटामिन भोजन (Food) से ही प्राप्त होते हैं, क्योंकि इनका संश्लेषण पादप (Plants) करते हैं। अब तक लगभग 13 प्रकार के आवश्यक विटामिन्स ज्ञात हो चुके हैं, जिनकी दो प्रमुख श्रेणियां हैं- (1) जल में घुलनशील तथा, (2) वसा में घुलनशील।

12. रतौंधी निम्नलिखित की कमी के कारण होती है- [M.P.P.C.S. (Pre) 1990]

Correct Answer: (c) विटामिन A
Solution:रतौंधी (Night Blindness) मनुष्यों में होने वाला एक प्रमुख रोग है, जो कि शरीर में विटामिन A की कमी के कारण होता है। विटामिन A का प्रमुख कार्य दृष्टि रंगाओं रोडाप्सिन (Visual Pigments) के संश्लेषण में भाग लेना होता है। इसका प्रमुख स्रोत हरी सब्जियां, गाजर, यकृत, मछली का तेल इत्यादि हैं। खट्टे फलों (नींबू, संतरा, आंवला आदि) में विटामिन C की प्रचुरता होती है।

13. पालक के पत्तों में निम्नलिखित में से किसकी मात्रा सबसे अधिक होती है? [M.P.P.C.S. (Pre) 1993]

Correct Answer: (b) आयरन
Solution:पालक के पत्तों में सर्वाधिक मात्रा आयरन (Iron) की होती है। आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन (Haemoglobin) तथा साइटोक्रोम एंजाइम्स का घटक है। शरीर में लौह (आयरन) की कमी हो जाने से अरक्तता (Anaemia) हो जाती है तथा शरीर का सुरक्षा तंत्र भी दुर्बल हो जाता है।

14. पपीता में मुख्यतः कौन-सा विटामिन पाया जाता है? [M.P. P.C.S. (Pre) 1998]

Correct Answer: (b) विटामिन 'सी'
Solution:पपीते में मुख्यतः विटामिन 'सी' प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। पपीता विटामिन ए, विटामिन बी, एवं बी, का भी प्रमुख स्रोत है, परंतु इसमें विटामिन 'सी' की मात्रा सर्वाधिक होती है।

15. मनुष्यों में निम्नांकित में से कौन-सा विटामिन खून का थक्का जमने में सहायक होता है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2022]

Correct Answer: (c) विटामिन के
Solution:मनुष्यों में विटामिन के (Vitamin-K) खून का थक्का जमने में सहायक होता है। अतः विकल्प (c) सही उत्तर है।

16. स्टार्च है, एक- [M.P.P.C.S. (Pre) 2016]

Correct Answer: (c) पॉलीसैकेराइड
Solution:स्टार्च (C₆H₁₀O₅)n, या मंड एक पॉलीसैकेराइड कार्बोहाइड्रेट है। इसका निर्माण ग्लूकोज मोनोसैकेराइड की इकाइयों की एक बड़ी संख्या के आपस में ग्लाइकोसिडिक बंधों द्वारा जुड़ने के कारण होता है। पादपों के बीजों और फलियों में स्टार्च एमाइलोज या एमाइलोपेक्टिन के रूप में उपस्थित होता है।

17. स्तनधारियों में श्वसन होता है- [M.P.P.C.S. (Pre) 2016]

Correct Answer: (d) फुफ्फुस (फेफड़ा) द्वारा
Solution:स्तनधारियों या स्तनपायी जीव प्राणी जगत के एक समूह को कहते हैं, जो कि अपने नवजात शिशुओं को दूध पिलाते हैं। इनके नर एवं मादा दोनों में स्तन ग्रंथियां पाई जाती हैं, परंतु मादा की स्तन ग्रंथि अत्यंत विकसित होती है। ये कशेरुकी प्राणी मुख्यतः फुफ्फुस (फेफड़ा) द्वारा श्वसन करते हैं।

18. कार्बन मोनो-ऑक्साइड विषाक्तता निम्नलिखित में से किसको मुख्यतः प्रभावित करती है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2012]

Correct Answer: (d) रक्त की ऑक्सीजन को वहन करने की क्षमता को
Solution:कार्बन मोनो-ऑक्साइड रक्त के हीमोग्लोबिन से जुड़कर कार्बाक्सी-हीमोग्लोबिन (COHb) बनाती है। इससे रक्त की ऑक्सीजन परिवहन क्षमता कम हो जाती है।

19. मानव शरीर का कौन-सा भाग शरीर ताप को नियंत्रित रखता है? [M.P.P.C.S. (Pre) 1991]

Correct Answer: (b) फेफड़ा
Solution:फेफड़ा (Lungs) एक प्रमुख श्वसनांग (Respiratory Organ) है, जो कि शरीर ताप को नियंत्रित रखता है। श्वसन क्रिया के दौरान शरीर के ऊतकों (Tissues) में भोज्य पदार्थ के ऑक्सीकरण (Oxidation) से जहां एक ओर ऊर्जा उत्पन्न होती है, वहीं दूसरी ओर जल वाष्प (Water Vapour) तथा गैस का शरीर से उच्छ्श्वसन द्वारा निष्कासन होता है, जिसके परिणामस्वरूप शरीर का ताप भी नियंत्रित रहता है।

20. एक स्वस्थ व्यक्ति का हृदय एक मिनट में औसतन कितनी बार धड़कता है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2000]

Correct Answer: (c) 72
Solution:एक स्वस्थ व्यक्ति के हृदय की धड़कन (Heart Beats) एक मिनट में लगभग 72-75 बार होती है। वृद्धों में यह कम जबकि बच्चों में यह सबसे ज्यादा होती है। हमारा हृदय प्रति मिनट लगभग 5-6 लीटर रुधिर पम्प करता है। हृदय में एक स्पंदन (Beat) की समाप्ति से लेकर अगले स्पंदन की समाप्ति तक एक हृदयी-चक्र (Cardiac Cycle) होता है। हृदय स्पंदन की दर स्टेथोस्कोप द्वारा मापी जाती है, जिसमें रोगी के दिल की धड़कन की ध्वनि डॉक्टर के कानों तक ध्वनि के बहुपरावर्तन से पहुंचती है।