जीव विज्ञान (Part-II)

Total Questions: 41

21. निम्नलिखित में से कौन-सा लक्षण हृदयाघात (Heart Attack) से संबंधित नहीं है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2000]

Correct Answer: (d) टांगों में दर्द
Solution:सीने में दर्द, पसीना एवं जी मचलाना, बांह में दर्द तथा झंझनाहट इत्यादि लक्षण हृदयाघात या हृदयरोग से संबंधित हैं, जबकि टांगों में दर्द होना सामान्यतः हृदयाघात से संबंधित नहीं है। मोटापा, उच्च तनाव, धूम्रपान, स्थानबद्ध जीवन शैली, वसायुक्त आहार इत्यादि इस रोग के प्रमुख कारण होते हैं, जिसके उपचार हेतु रुधिर स्कंदनरोधी ओषधियों का उपयोग किया जाता है।

22. हृदय में कितने कक्ष होते हैं? [M.P.P.C.S. (Pre) 2010]

Correct Answer: (b) 4
Solution:सामान्यतः मानव हृदय, छाती के मध्य में थोड़ा-सा बाईं ओर स्थित होता है। यह 1 दिन में लगभग 1 लाख बार घड़कता है। एक सामान्य मनुष्य का हृदय प्रति मिनट 72-75 बार धड़कता है। हृदय चार प्रमुख कक्षों में विभाजित होता है। दो ऊपरी कक्षों को दायां तथा बायां अलिंद या एट्रियम (कभी-कभी इसे Auricle भी कहते हैं) कहते हैं, जबकि दो निचले कक्षों को दायां एवं बायां निलय या वेंट्रिकल्स कहते हैं।

23. रक्त शरीर में क्या कार्य करता है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2010]

Correct Answer: (a) सारे शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाता है।
Solution:रक्त एक तरल संयोजी ऊतक है, जो रक्त वाहिनियों के अंदर विभिन्न अंगों में लगातार बहता रहता है। लाल रक्त कणिकाएं रक्त का एक महत्वपूर्ण घटक हैं, जो फेफड़ों से ऑक्सीजन और हीमोग्लोबिन शरीर के अन्य भागों में ले जाने के लिए जिम्मेदार होती हैं।

24. निम्न रक्त वर्ग सार्वत्रिक दाता (Universal donor) होता है- [M.P. P.C.S. (Pre) 2000]

Correct Answer: (b) O
Solution:रक्त वर्ग 'O' सार्वत्रिक दाता (Universal donor) होता है, क्योंकि इसमें कोई प्रतिजन (Antigen) नहीं होता है। अतः इसका रुधिर सभी वर्ग के व्यक्तियों को चढ़ाया जा सकता है। दूसरी ओर इस वर्ग के प्लाज्मा (Plasma) में दोनों प्रतिरक्षियों (Antibodies) की उपस्थिति के कारण, किसी भी अन्य वर्ग के व्यक्ति का रुधिर इस वर्ग के व्यक्तियों को नहीं चढ़ा सकते हैं। रक्त वर्ग AB सर्वग्राही (Universal recipient) होता है।

25. मानव रक्ताधान के लिए कौन-सा रक्त समूह सार्वत्रिक दाता (यूनिवर्सल डोनर) होता है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2015]

Correct Answer: (b) O समूह
Solution:रक्त वर्ग 'O' सार्वत्रिक दाता (Universal donor) होता है, क्योंकि इसमें कोई प्रतिजन (Antigen) नहीं होता है। अतः इसका रुधिर सभी वर्ग के व्यक्तियों को चढ़ाया जा सकता है। दूसरी ओर इस वर्ग के प्लाज्मा (Plasma) में दोनों प्रतिरक्षियों (Antibodies) की उपस्थिति के कारण, किसी भी अन्य वर्ग के व्यक्ति का रुधिर इस वर्ग के व्यक्तियों को नहीं चढ़ा सकते हैं। रक्त वर्ग AB सर्वग्राही (Universal recipient) होता है।

26. अभिकथन (A): 'ए-बी' रक्त समूह के लोग सार्वभौमिक प्राप्तकर्ता होते हैं। [M.P.P.C.S. (Pre) 2008]

कारण (R) : रक्त समूह "ए-बी" की लाल रक्त कोशिका में कोई एंटीजन नहीं होता एवं इसीलिए अन्य किसी रक्त समूह के साथ समूहन (एग्लूटिनेशन) नहीं होता।

कूट :

Correct Answer: (c) (A) सही है, परंतु (R) गलत है।
Solution:AB रक्त समूह के लोग सार्वभौमिक प्राप्तकर्ता (Universal recipient) होते हैं, क्योंकि इनमें एंटीजन a और b दोनों होते हैं तथा कोई Antibody नहीं होता है, जिसके कारण एग्लूटिनेशन नहीं होता है। अतः AB रक्त वर्ग वाले व्यक्तियों को किसी भी रक्त वर्ग का रक्त दिया जा सकता है।

27. किसी एक सामान्य व्यक्ति के रक्त का pH स्तर क्या होता है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2010]

Correct Answer: (c) 7.35-7.45
Solution:रक्त का सामान्य pH स्तर 7.35 से 7.45 के मध्य अर्थात 7.4 होता है। एसिडोसिस एवं अल्कालोसिस (Acidosis and Alcalosis) से पीड़ित रोगियों का pH स्तर इस सीमा से बाहर होता है।

28. 'डायलिसिस' किससे संबंधित है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2004]

Correct Answer: (b) वृक्क
Solution:अपोहन (Dialysis) क्रिया वृक्क से संबंधित है, जो कि कृत्रिम वृक्क के रूप में कार्य करता है। इसका उपयोग उस समय किया जाता है, जब कि दोनों वृक्क अपना कार्य करना बंद कर देते हैं। डायलिसिस क्रिया के अंतर्गत घुलनशील पदार्थ का अर्धपारगम्य झिल्ली (Semipermeable membrane) द्वारा आर-पार होना विसरण (Diffusion) सिद्धांत के अनुसार कार्य करता है। इसमें रुधिर अर्धपारगम्य झिल्ली द्वारा एक तरफ से प्रवाहित होता है तथा डायलिसिस घोल विपरीत दिशा से प्रवाहित होती है |

29. मानवों में गुर्दे निम्नलिखित में से किस प्रणाली के अंग हैं? [M.P.P.C.S. (Pre) ExaM. 2017]

Correct Answer: (c) एक्सक्रीशन
Solution:मानवों में गुर्दे या किडनी (Kidneys) उत्सर्जन तंत्र (Excretory System) के प्रमुख अंग हैं। रुधिर को छानकर इसमें से अनावश्यक और अपशिष्ट पदार्थों को हटाना गुर्दे का मूल कार्य होता है।

30. मनुष्य में कितने जोड़ी कपाल तंत्रिका पाई जाती है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2020]

Correct Answer: (b) 12
Solution:कशेरुक रज्जु (Spinal Cord) में से 31 जोड़ी (Pairs) तंत्रिकाएं निकलती हैं, जिन्हें रीढ़ की सुषुम्नीय अर्थात स्पाइनल तंत्रिकाएं (Spinal nerves) कहते हैं। ये तंत्रिकाएं हाथ-पैरों की पेशियों, त्वचा की ग्रंथियों, श्रवण ज्ञानेन्द्रियों आदि को सुषुम्ना अर्थात मेरुरज्जु (Spinal Cord) से जोड़ती हैं। शरीर में स्थित कपालीय अर्थात क्रैनियल तंत्रिकाएं (Cranial Nerves) मस्तिष्क से जुड़ी होती हैं, जिनकी संख्या 12 जोड़ी होती है।