Correct Answer: (c) रत्ना
Solution:आम का वानस्पतिक नाम मैंगीफेरा इंडिका (Mangifera indica) है। इसमें प्रचुर मात्रा में मिनरल्स, विटामिन एवं एंटीआक्सिडेंट पाया जाता है। हापुस, दशहरी, लंगड़ा, चौसा, केसर, बादामी आदि इसकी प्रमुख किस्में हैं। 'रत्ना' नीलम और अल्फांसो के क्रॉस से बनी आम की संकर प्रजाति है, जबकि 'आम्रपाली' दशहरी और नीलम के क्रॉस से बनी संकर प्रजाति है। आम की संकर किस्म के पौधे शीघ्र ही फल देना शुरू कर देते हैं और इनका फैलाव भी कम होता है, जिसके कारण इन्हें सघन बागवानी में भी लगाया जा सकता है।