जैन और बौद्ध धर्म (भाग-I)

Total Questions: 50

1. निम्नलिखित कथनों पर विचार करें-

कथन (A)- ईसा पूर्व छठी शताब्दी में लोग पूजा-पाठ का दिखावा करने की बजाय सच्चाई, सदाचार और त्याग का जीवन व्यतीत करना चाहते थे।

कथन (R)- विचारों तथा दार्शनिक सिद्धांतों का एक ऐसा अभिप्रेरक वातावरण बना, जिससे अनेक धार्मिक संप्रदायों की स्थापना हुई। उपर्युक्त कथन के संदर्भ में निम्न में से कौन-सा एक सही उत्तर है?

 

Correct Answer: (a) दोनों (A) और (R) सही हैं, और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है।
Solution:ईसा पूर्व छठी शताब्दी में लोग पूजा-पाठ का दिखावा करने के बजाय सच्चाई, सदाचार और त्याग का जीवन व्यतीत कर, कुछ एकांत ध्यान चिंतन करना चाहते थे। उपनिषदों ने जीवन की आधारभूत समस्याओं के बारे में चिंतन करने की स्वतंत्रता प्रदान कर दी थी। अतः इससे नए विचारों तथा दार्शनिक सिद्धांतों का एक ऐसा अभिप्रेरक वातावरण बन गया था, जिसके फलस्वरूप अनेक धार्मिक पंथों एवं संप्रदायों की स्थापना हुई। अतः इस प्रकार सही उत्तर (a) है।

2. ईसा पूर्व छठी शताब्दी के समय भारत में कितने संप्रदाय ज्ञात थे?

Correct Answer: (b) 62
Solution:ईसा पूर्व छठी शताब्दी के समय मध्य गंगा के मैदानों में 62 धार्मिक संप्रदाय ज्ञात थे। इनमें से कई संप्रदाय पूर्वोत्तर भारत में रहने वाले विभिन्न समुदायों में प्रचलित धार्मिक प्रथाओं और अनुष्ठानों-विधियों पर आधारित थे।

3. निम्नलिखित दिए गए कारणों में से नवीन धार्मिक संप्रदायों के उदय का प्रमुख कारण नहीं है-

Correct Answer: (c) लोगों की ब्राह्मण धर्म के प्रति प्रबल आस्था
Solution:वैदिकोत्तर काल में समाज, स्पष्टतः चार वर्णों में विभाजित था, अब वर्ण जन्ममूलक व्यवस्था के साथ दो उच्च वर्णों को कुछ विशेषाधिकार प्रदान करते थे, आदि बुराइयों के चलते लोगों की ब्राह्मण धर्म के प्रति आस्था कम हुई, ऐसे में अन्य धर्मों के उदय की पृष्ठभूमि बनी।

4. निम्नलिखित में से 'द्विज' शब्द से क्या आशय है?

Correct Answer: (a) ब्राह्मण व क्षत्रिय
Solution:द्विज दो उच्च वर्णों (ब्राह्मण व क्षत्रिय) को कहा जाता था, द्विज को जनेऊ पहनने और वेद पढ़ने का अधिकार था।

5. ईसा पूर्व छठी शताब्दी में निम्नलिखित में से कौन-सा वर्ग मुख्य करदाता के रूप में उभरा था?

Correct Answer: (b) वैश्य
Solution:ईसा पूर्व छठी शताब्दी में मुख्य करदाता की भूमिका वैश्य वर्ण ने निभाई, वैश्य खेती, पशुपालन और व्यापार करते थे तथा वैश्य इस काल की अर्थव्यवस्था के मुख्य आधार थे।

6. निम्नलिखित में से बौद्ध धर्म का संस्थापक किसे माना जाता है?

Correct Answer: (c) महात्मा गौतम बुद्ध
Solution:बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध को माना जाता है, ये क्षत्रिय वर्ग के थे, जिन्होंने ब्राह्मणों की मान्यता को चुनौती दी।

7. निम्नलिखित में से कितने तीर्थंकरों का उल्लेख ऋग्वेद में पाया जाता है?

Correct Answer: (a) 2
Solution:

जैन परंपरा के अनुसार जैन धर्म बहुत पुराना धर्म है, इसमें एक के बाद एक तीर्थंकर हुए हैं। जिसमें से तीर्थंकर ऋषभनाथ और अरिष्टनेमि के नामों का उल्लेख ऋग्वेद में पाया जाता है।

8. जैन धर्म के संस्थापक हैं-

Correct Answer: (c) ऋषभ नाथ
Solution:जैन धर्म के मूल संस्थापक या प्रवर्तक प्रथम तीर्थंकर ऋषभ नाथ या आदिनाथ माने जाते हैं। महावीर जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर थे।

9. ऋषम नाथ को किस ग्रंथ में नारायण का अवतार बताया गया है?

Correct Answer: (c) a और b दोनों
Solution:ऋषभ नाथ को वायुपुराण एवं भागवत पुराण में नारायण का अवतार कहा गया है। ऋषभ देव जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर थे।

10. निम्नलिखित कथनों पर विचार करें-

(1) पार्श्वनाथ तेईसवें तीर्थंकर थे

(2) पार्श्वनाथ अश्वसेन के पुत्र थे

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

 

Correct Answer: (c) दोनों 1 और 2
Solution:पार्श्वनाथ काशी के राजा अश्वसेन के पुत्र थे और उनकी माता कौशस्थल के राजा नरवर्मन की पुत्री थी। पार्श्वनाथ ने तीस वर्ष की आयु में संन्यास ले लिया था और तीन महीने घोर चिंतन के बाद उन्हें पूर्ण ज्ञान प्राप्त हुआ।