जैन और बौद्ध धर्म (भाग-II)Total Questions: 2921. जैन धर्म के 24वें तीर्थकर किस कुल से संबंधित थे?(a) शाक्य(b) जात्रिक(c) मल्ल(d) इनमें से कोई नहीं।Correct Answer: (b) जात्रिकSolution:जैन धर्म के अंतिम तीर्थंकर (24वें) वर्धमान महावीर, वज्जि संघ के जात्रिक/ज्ञात्रिक कुल के एक क्षत्रिय राजकुमार थे। उन्होंने 30 वर्ष की आयु में घर त्याग दिया। 12 वर्ष की तपस्या के पश्चात उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई।22. निम्न का सही सुमेलन करें?सूची-I (बुद्ध)सूची-II (स्थल)(A) जन्म(1) कुशीनगर(B) ज्ञान प्राप्ति(2) लुम्बिनी(C) प्रथम उपदेश(3) सारनाथ(D) मृत्यु (निर्वाण)(4) बोधगयाकूट:(A)(B)(C)(D)(a)(i)(ii)(iii)(iv)(b)(ii)(iv)(iii)(i)(c)(iv)(i)(iii)(ii)(d)(ii)(iii)(iv)(i)(a)(b)(c)(d)Correct Answer: (b)Solution:सूची-I (बुद्ध)सूची-II (स्थल)जन्मलुम्बिनीज्ञान प्राप्तिबोधगयाप्रथम उपदेशसारनाथनिर्वाणकुशीनगर23. वर्तमान रूप में उपलब्ध जैन धर्म की शिक्षाएं किस स्थान पर लिखी गईं थीं?(a) राजगृह(b) मगध(c) वल्लभी(d) कोसलCorrect Answer: (c) वल्लभीSolution:लगभग 15000 वर्ष पूर्व गुजरात के वल्लभी वर्तमान रूप में उपलब्ध शिक्षाओं को लिखा गया था।24. कार्ले का चैत्यगृह किस राज्य में स्थित है?(a) बिहार(b) गुजरात(c) राजस्थान(d) महाराष्ट्रCorrect Answer: (d) महाराष्ट्रSolution:कार्ले का 'चैत्य' महाराष्ट्र राज्य में स्थित है। 'चैत्य', पहाड़ों को काटकर बनाए जाते थे, जिसका संबंध पूजा स्थल से था। 'विहार' निवास स्थान होता था, जहां भिक्षु निवास करते थे।25. 'विनयपिटक' किस धर्म से संबंधित ग्रंथ था ?(a) जैन(b) बौद्ध(c) हिंदू(d) यहूदीCorrect Answer: (b) बौद्धSolution:'विनय पिटक' बौद्ध धर्म का प्रसिद्ध ग्रंथ है। 'पिटक' का अर्थ, टोकरी होता है। इस ग्रंथ में बौद्ध भिक्षुओं के लिए बनाए गए नियमों का वर्णन है। पिटकों की संख्या तीन थी-विनयपिटक, सुत्तपिटक और अभिधम्म पिटक ।26. 'जरथुस्त्र' की शिक्षाएं किस ग्रंथ में मिलती हैं?(a) ऋग्वेद(b) महाभारत(c) बाइबिल(d) जेन्द-अवेस्ताCorrect Answer: (d) जेन्द-अवेस्ताSolution:'जरथुस्त्र' एक ईरानी पैगम्बर थे, इनकी शिक्षाओं का संकलन 'जेन्द अवेस्ता' नामक ग्रंथ में मिलता है। इस ग्रंथ की भाषा व इसमें वर्णित रीति-रिवाज, वेदों से काफी मिलते-जुलते हैं।27. श्रवणबेलगोला में स्थित विशाल प्रतिमा किसकी है?(a) भगवान बाहुबली(b) भगवान महावीर(c) ऋषभनाथ(d) इनमें से कोई नहींCorrect Answer: (a) भगवान बाहुबलीSolution:श्रवण-बेलगोला में स्थित विशाल प्रतिमा भगवान बाहुबली की है, जो 18 मीटर ऊंची है और विश्व भर में एक पत्थर से बनी किसी सहारे के खड़ी सबसे लम्बी मूर्ति है।28. भगवान बाहुबली की श्रवण बेलगोला स्थित प्रतिमा किसके द्वारा बनवायी गयी थी?(a) चन्द्रगुप्त मौर्य(b) रूद्रदामन(c) चामुण्डराय(d) गौतमीपुत्र शातकर्णिCorrect Answer: (c) चामुण्डरायSolution:श्रवणबेलगोला स्थित भगवान बाहुबली की प्रतिमा का निर्माण गंग राजाओं के सेनापति एवं प्रधानमंत्री, चामुण्डराय द्वारा बनवाया गया था।29. माउंट आबू स्थित जैन मंदिर का निर्माण किसने करवाया था?(a) राजा धंग(b) विमल शाह(c) पुलकेशिन द्वितीय(d) महेन्द्रवर्मनCorrect Answer: (b) विमल शाहSolution:राजस्थान में. माउंट आबू पर स्थित जैन मंदिर विमल शाह द्वारा बनाए गए थे। इनका बाहरी हिस्सा बहुत सादा है जबकि भीतरी भाग बढ़िया संगमरमर तथा भारी मूर्तिकलात्मक साज-सज्जा से अलंकृत है।Submit Quiz« Previous123