जैन धर्म (UPPSC)

Total Questions: 58

1. जैन धर्म के संस्थापक हैं- [U.P.P.C.S. (Mains) 2010]

Correct Answer: (d) ऋषभदेव
Solution:जैन धर्म के मूल संस्थापक या प्रवर्तक प्रथम तीर्थंकर ऋषभदेव या ऋषभनाथ माने जाते हैं। महावीर स्वामी जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर थे, जिन्होंने छठी शताब्दी ई.पू. में जैन धर्म का प्रसार किया।

2. जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर कौन थे? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2013]

Correct Answer: (b) ऋषभदेव
Solution:जैन धर्म के मूल संस्थापक या प्रवर्तक प्रथम तीर्थंकर ऋषभदेव या ऋषभनाथ माने जाते हैं। महावीर स्वामी जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर थे, जिन्होंने छठी शताब्दी ई.पू. में जैन धर्म का प्रसार किया।

3. जैन 'तीर्थंकर' पार्श्वनाथ निम्नलिखित स्थानों में से मुख्यतः किससे संबंधित थे? [U.P.P.C.S (Mains) 2016]

Correct Answer: (a) वाराणसी
Solution:पार्श्वनाथ तेईसवें जैन तीर्थंकर हैं। इनका जन्म वाराणसी के राजा अश्वसेन के यहां हुआ था। इनकी माता का नाम वामा देवी था। इनका प्रतीक चिह्न सर्प है।

4. सूची-1 को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए - [U.P.P.C.S. (Pre) 2017]

सूची-I (तीर्थंकर)सूची-II (प्रतिमा लक्षण)
A. आदिनाथ1. वृषभ
B. मल्लिनाथ2. अश्व
C. पार्श्वनाथ3. सर्प
D. संभवनाथ4. जल-कलश
Code ABCD
(a)1432
(b)1324
(c)2431
(d)3142

Correct Answer: (a)
Solution:सूची-1 एवं सूची-II का सुमेलन निम्नवत है-
सूची-I (तीर्थंकर)सूची-II (प्रतिमा लक्षण)
आदिनाथवृषभ
मल्लिनाथजल-कलश
पार्श्वनाथसर्प
संभवनाथअश्व

5. सूची-। एवं सूची-॥ को सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए- [R.A.S./R.T.S. (Pre) 2021]

सूची-I (तीर्थंकर)सूची-II (उनके संज्ञान)
(A) पार्श्वनाथ(i) वृषभ
(B) आदिनाथ(ii) सिंह
(C) महावीर(iii) सर्प
(D) शांतिनाथ(iv) हिरण
Correct Answer: (d) A-(iii), B-(i), C-(ii), D-(iv)
Solution:सही सुमेलन इस प्रकार है-
सूची-I (तीर्थंकर)सूची-II (उनके संज्ञान)
पार्श्वनाथसर्प
आदिनाथवृषभ
महावीरसिंह
शांतिनाथहिरण

6. निम्नलिखित में से कौन-सा एक युग्म सही सुमेलित नहीं है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2021]

(तीर्थंकर)(निर्वाण स्थल)
(a) ऋषभनाथअष्टापद
(b) वासुपूज्यसम्मेदशिखर
(c) नेमिनाथऊर्जयंत
(d) महावीरपावापुरी
Correct Answer: (b)
Solution:वासुपूज्यनाथ जैन धर्म के 12वें तीर्थंकर थे। इनको निर्वाण चम्पापुर में प्राप्त हुआ था। शेष सभी युग्म सही सुमेलित हैं।

7. सूची। को सूची-।। से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए- [U.P.R.O./A.R.O (Mains) 2021]

सूची-I (स्थल)सूची-II (संबंधित तीर्थंकर)
A. श्रावस्ती1. ऋषभनाथ
B. काकंदी2. पद्मप्रभु
C. अयोध्या3. सुविधिनाथ
D. पभोसा4. संभवनाथ
Code ABCD
(a)3124
(b)2413
(c)4312
(d)3241
Correct Answer: (c)
Solution:
सूची-I (स्थल)सूची-II (संबंधित तीर्थंकर)
श्रावस्तीसंभवनाथ
काकंदीसुविधिनाथ (पुष्पदंत)
अयोध्याऋषभनाथ

8. निम्नलिखित तीर्थकरों पर विचार कीजिए तथा उनको सही कालक्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए : [U.P.R.O./A.R.O. (Mains) 2016]

I. अभिनंदन

II. विमल नाथ

III. मुनिसुब्रत नाथ

IV. पद्मप्रभ

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए।

कूटः

Correct Answer: (a) I, IV, II और III
Solution:जैन संस्थापकों को तीर्थकर, जबकि जैन महात्माओं को निग्रंथ कहा गया। जैन धर्म में कुल 24 तीर्थंकर माने जाते हैं, जिन्होंने समय-समय पर जैन धर्म का प्रचार-प्रसार किया। ये हैं 1. ऋषभनाथ, 2. अजितनाथ, 3. संभवनाथ, 4. अभिनंदन, 5. सुमतिनाथ, 6. पद्मप्रभ, 7. सुपार्श्वनाथ, 8. चंद्रप्रभ, 9. पुष्पदंत (सुविधिनाथ), 10. शीतलनाथ, 11. श्रेयांसनाथ, 12. वासुपूज्य, 13. विमलनाथ, 14. अनंतनाथ, 15. धर्मनाथ, 16. शांतिनाथ, 17. कुंथुनाथ, 18. अरनाथ, 19. मल्लिनाथ, 20. मुनि-सुव्रत, 21. नमिनाथ, 22. नेमिनाथ या अरिष्टनेमि, 23. पार्श्वनाथ एवं 24. महावीर स्वामी।

9. महावीर स्वामी का जन्म कहां हुआ था? [42nd B.P.S.C. (Pre) 1997 & 47th B.P.S.C. (Pre) 2005 & 53rd to 55th B.P.S.C. (Pre) 2011]

Correct Answer: (a) कुंडग्राम में
Solution:महावीर स्वामी का जन्म कुंडग्राम या कुंडलपुर में (वैशाली के निकट) लगभग 599 ई.पू. में हुआ था। उनकी माता त्रिशला वैशाली के लिच्छवी गणराज्य के प्रमुख चेटक की बहन थीं तथा पिता सिद्धार्थ ज्ञातृक क्षत्रियों के संघ के प्रधान थे। उनके बड़े भाई नंदिवर्धन थे। कुछ प्राचीन संस्करण की NCERT पुस्तकों में महावीर स्वामी का जन्म 540 ई.पू. उद्धृत है। इसी आधार पर अनेक प्रकाशकों ने भी यही जन्म तिथि अपनी पुस्तकों में अंकित किया है, जिससे भ्रम की स्थिति उत्पन्न हुई है। महावीर स्वामी की सही जन्म तिथि 599 ई.पू. ही उचित है; क्योंकि महावीर स्वामी, महात्मा बुद्ध के पहले के काल के हैं। महात्मा बुद्ध का जन्म 563 ई.पू. है। NCERT के नवीन संस्करणों में भी अब महावीर

10. कुंडलपुर जन्म स्थान है- [U.P.P.C.S. (Spl.) (Pre) 2004]

Correct Answer: (c) महावीर स्वामी का