जैव विविधता एवं संकटापन्न जातियां

Total Questions: 17

1. मॉरीशस में एक वृक्ष प्रजाति प्रजनन में असफल रही- [I.A.S. (Pre) 1998]

Correct Answer: (b) डोडो
Solution:मॉरीशस में टम्बलाकोक (Tambalacoque), जिसे डोडो वृक्ष के नाम से भी जाना जाता है, डोडो पक्षी के विलुप्त होने के कारण प्रजनन में असफल रहा, जिसकी वजह से यह भी लगभग विलुप्त हो रहा है। इसका मुख्य कारण टम्बलाकोक के बीच डोडो पक्षी का मुख्य भोजन थे, जो उसकी विष्ठा के साथ बाहर निकलकर भूमि में अंकुरित होते थे।

2. भारतीय वन्य जीवन के संदर्भ में उड्डयन वल्गुल (फ्लाइंग फॉक्स) निम्नलिखित में से क्या है? [I.A.S. (Pre) 2009]

Correct Answer: (a) चमगादड़
Solution:इंडियन फ्लाइंग फॉक्स चमगादड़ों की एक प्रजाति है, जो बांग्लादेश, तिब्बत (चीन), म्यांमार, भूटान, भारत, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका में पाई जाती है। इसे 'ग्रेटर इंडियन फ्रूट बैट' (Greater Indian Fruit Bat) के नाम से भी जाना जाता है।

3. ड्यूगोंग नामक समुद्री जीव जो कि विलोपन की कगार पर है, क्या है? [I.A.S. (Pre) 2009]

Correct Answer: (d) स्तनधारी (मैमल)
Solution:ड्यूगोंग (Dugong) एक विशाल समुद्री स्तनधारी (Large Marine Mammal) है, जो IUCN की रेड लिस्ट में असुरक्षित (Vulnerable) की श्रेणी में शामिल है।

4. भारत में पाए जाने वाले स्तनधारी 'ड्यूगोंग' के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं? [I.A.S. (Pre) 2015]

1. यह एक शाकाहारी समुद्री जानवर है।

2. यह भारत के पूरे समुद्र तट के साथ-साथ पाया जाता है।

3. इसे वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की अनुसूची-1 के अधीन विधिक संरक्षण दिया गया है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए ।

Correct Answer: (c) 1 और 3
Solution:ड्यूगोंग एक समुद्री स्तनधारी है। यह एक शाकाहारी स्तनधारी है और घास खाने की इसकी आदत के कारण इसे समुद्री गाय (Sea Cow) भी कहा जाता है। ड्यूगोंग को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की अनुसूची-1 के अधीन विधिक संरक्षण प्रदान किया गया है।

5. निम्नलिखित राज्यों में से किसमें/ किनमें सिंह-पुच्छी वानर (मॅकाक) अपने प्राकृतिक आवास में पाया जाता है? [I.A.S. (Pre) 2013]

1. तमिलनाडु

2. केरल

3. कर्नाटक

4. आंध्र प्रदेश

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

Correct Answer: (a) केवल 1, 2 और 3
Solution:सिंह-पुच्छी वानर (Lion-tailed Macaque) दक्षिण भारत में स्थित पश्चिमी घाट में पाया जाता है। यह वानर तमिलनाडु, केरल एवं कर्नाटक राज्यों में पाया जाता है।

6. निम्नलिखित पर विचार कीजिए - [I.A.S. (Pre) 2012]

1. काली गर्दन वाला सारस (कृष्णग्रीव सारस)

2. चीता

3. उड़न गिलहरी (कंदली)

4. हिम तेंदुआ

उपर्युक्त में से कौन-से भारत में प्राकृतिक रूप में पाए जाते हैं?

Correct Answer: (b) केवल 1, 3 और 4
Solution:वर्ष 1952 में चीता को भारत से विलुप्त घोषित किया गया था। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में किए गए एक सर्वेक्षण में इस बात की पुष्टि हुई है कि हिम तेंदुआ भारत में उपस्थित है। प्रश्नकाल के दौरान काली गर्दन वाला सारस जम्मू एवं कश्मीर का राज्य पक्षी था। वर्तमान में यह लद्दाख केंद्रशासित प्रदेश का राजकीय पक्षी है। उड़ने वाली गिलहरी भारत के साथ ही रूस, चीन, जापान तथा यूरोप, अफ्रीका और उत्तर अमेरिका के अनेक भागों में पाई जाती है।

7. भारत की जैव-विविधता के संदर्भ में, सीलोन फ्रॉगमाऊथ, कॉपरस्मिथ बार्बेट, ग्रे-चिंड मिनिवेट और ह्वाइट-थ्रोटेड रेडस्टार्ट क्या है? [I.A.S. (Pre) 2020]

Correct Answer: (a) पक्षी
Solution:सीलोन फ्रागमाऊथ भारत के पश्चिमी घाट तथा श्रीलंका में पाया जाने वाला पक्षी है। कॉपरस्मिथ बार्बेट, जिसे क्रिमसन ब्रेस्टेड बार्बेट के नाम से जाना जाता है, भारतीय उपमहाद्वीप और दक्षिण-पूर्व एशिया के कुछ हिस्सों में पाया जाने वाला पक्षी है। ग्रे चिंड मिनिवेट कैम्पफेगिडा परिवार का पक्षी है। यह हिमालयी क्षेत्रों, चीन तथा ताइवान और दक्षिण-पूर्व एशिया में पाया जाता है। ह्वाइट थोटेड रेडस्टार्ट मस्किकापिडे (Muscicapidae) परिवार का पक्षी है। यह नेपाल, भूटान, मध्य चीन, म्यांमार, भारत (उत्तर-पूर्व) आदि देशों में पाया जाता है।

8. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- [I.A.S. (Pre) 2008]

1. अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में लवण जल मगर पाया जाता है।

2. मालाबार क्षेत्र के पश्चिमी घाटों में श्रू और टैपीर पाए जाते हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही हैं?

Correct Answer: (a) केवल 1
Solution:अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह के समुद्री जीव-जंतुओं में ड्यूगोंग, डॉल्फिन, व्हेल, साल्ट वॉटर क्रोकोडाइल (लवण जल मगर), समुद्री कछुआ, समुद्री सांप आदि सामान्य रूप से बहुतायत में पाए जाते हैं। श्रू एवं टैपीर विशाल हिमालय श्रृंखला में पाए जाते हैं, न कि मालाबार क्षेत्र में।

9. निम्नलिखित कथन पर विचार कीजिए। [I.A.S. (Pre) 2007]

1. भारत में, रेड पांडा प्राकृतिक रूप से केवल पश्चिमी हिमालय में पाया जाता है।

2. भारत में स्लो लोरिस (Slow Loris) उत्तर-पूर्व के सघन वनों में रहता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

Correct Answer: (b) केवल 2
Solution:भारत में रेड पांडा प्राकृतिक रूप में उत्तर-पूर्वी भारत के उप-हिमालयी क्षेत्रों में पाया जाता है (मुख्य रूप से सिक्किम, पश्चिम बंगाल और अरुणाचल प्रदेश राज्यों में)। अतः कथन 1 गलत है। भारत में स्लो लोरिस मुख्यतः उत्तर-पूर्वी राज्यों असम, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और मेघालय में पाया जाता है। अतः कथन 2 सही है।

10. निम्नलिखित में से कौन सही सुमेलित नहीं है? [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2012 U.P.P.C.S. (Pre) 2014]

Correct Answer: (e) b & c
Solution:आईयूसीएन रेड लिस्ट की नवीनतम सूची में मरुस्थलीय बिल्ली तथा हूलॉक गिब्बन के नाम से कोई भी जानवर सूचीबद्ध नहीं है। 'चीनी पर्वतीय बिल्ली' (Chinese Mountain Cat) सूची में सुभेद्य (Vulnerable) श्रेणी में शामिल है तथा एशियाई जंगली कुत्ते (Dhole) विलुप्तप्राय श्रेणी में शामिल हैं। इस प्रकार विकल्प (b), विकल्प (c) एवं विकल्प (d) तीनों सही सुमेलित नहीं हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा बाद में जारी संशोधित उत्तर कुंजी में इस प्रश्न को मूल्यांकन से बाहर कर दिया गया।