जैव विविधता : विविध

Total Questions: 10

1. निम्नलिखित पर विचार कीजिए- [I.A.S. (Pre) 2014]

1. चमगादड़

2. भालू

3. कृतक (रोडेन्ट)

उपर्युक्त में से किस प्रकार के जंतु में शीतनिष्क्रियता की परिघटना का प्रेक्षण किया जा सकता है?

Correct Answer: (c) 1, 2 और 3
Solution:गिलहरी, भालू और कुछ कीटभक्षी चमगादड़ों को जब गर्म मौसम के आहार सर्दियों में नहीं मिलते हैं, तब वे शीतनिष्क्रियता (Hybernation) का सहारा लेते हैं। शीतनिष्क्रियता की स्थिति में इन प्राणियों का ताप गिरकर आश्रयस्थल के ताप के बराबर हो जाता है, श्वसन मंद हो जाता है, उपापचय घटता है और ये उसी वसा के सहारे जीवित रहते हैं, जो शीतनिष्क्रियता के पूर्व उनके शरीर में संचित हो जाती हैं। यहां उल्लेखनीय है कि कृतक (Rodents) गण में गिलहरियां (Squirrels), छछूदर (Muskrat), चूहे (Rats), मूषक (Mice), आदि स्तनधारी प्राणी आते हैं।

2. किस पर्यावरण में जैव द्रव्यमान का वार्षिक उत्पादन न्यूनतम होता है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2002]

Correct Answer: (a) गहरे सागर
Solution:जैव द्रव्यमान के उत्पादन की दृष्टि से उष्णकटिबंधीय वर्षा वन प्रथम स्थान पर आते हैं। गहरे सागर में वार्षिक स्तर पर नगण्य जैव द्रव्यमान उत्पादन होता है।

3. जैव विविधता दिवस कब मनाया जाता है- [R.A.S./R.T.S. (Pre) 2012]

Correct Answer: (e) 22 मई
Solution:संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 22 मई को अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया जाता है, जबकि विश्व के कई देश 29 दिसंबर को जैव विविधता दिवस मनाते हैं। उल्लेखनीय है कि 29 दिसंबर, 1993 से जैव विविधता अभिसमय प्रभावी हुआ था।

4. विश्व जैव विविधता दिवस कब मनाया जाता है? [U.P.P.C.S. (Pre), 2018]

Correct Answer: (b) मई, 22
Solution:संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 22 मई को अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया जाता है, जबकि विश्व के कई देश 29 दिसंबर को जैव विविधता दिवस मनाते हैं। उल्लेखनीय है कि 29 दिसंबर, 1993 से जैव विविधता अभिसमय प्रभावी हुआ था।

5. 'टुमारोज बायोडायवर्सिटी' पुस्तक के /की लेखक/लेखिका हैं- [U.P.P.C.S. (Mains) 2004, 2005]

Correct Answer: (a) वंदना शिवा
Solution:'टुमारोज बायोडायवर्सिटी' पुस्तक (प्रकाशन वर्ष-2000) वंदना शिवा द्वारा लिखित है, जो एक सक्रिय पर्यावरण कार्यकर्ती एवं भूमंडलीकरण विरोधी लेखिका हैं।

6. सबसे लंबा जीवित वृक्ष है- [40th B.P.S.C. (Pre) 1995]

Correct Answer: (b) सिकोया
Solution:सबसे लंबा जीवित वृक्ष सिकोया (Sequoia) का है। यह संयुक्त राज्य अमेरिका के उत्तरी कैलिफोर्निया में स्थित है। वर्ष 2019 में किए गए मापन के अनुसार, इसकी लंबाई लगभग 381 फीट (116.07 मीटर) है।

7. निम्नलिखित में से कौन एक किसी प्रजाति के विलोपन के लिए उत्तरदायी नहीं है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2014]

Correct Answer: (a) व्यापक निच (कर्मता)
Solution:'व्यापक निच' (Broad Niche) किसी प्रजाति के विलोपन के लिए उत्तरदायी नहीं है।

8. सीबकथोर्न के विश्वव्यापी मार्केट की बड़ी संभावनाएं हैं। इस पेड़ के बेर में विटामिन और पोषक तत्व प्रचुर होते हैं। चंगेज खां ने इसका प्रयोग अपनी सेना की ऊर्जास्विता को उन्नत करने के लिए किया था। रूसी कॉस्मोनाटो ने इसके तेल को कॉस्मिक विकिरण से बचाव के लिए प्रयोग किया था। भारत में यह पौधा कहां पाया जाता है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2004]

Correct Answer: (b) लद्दाख
Solution:सीबकथोर्न मुख्यतः लद्दाख की पहाड़ी क्षेत्रों पर पाया जाने वाला एक झाड़ीदार वृक्ष है। इस झाड़ीदार वृक्ष की बेर में विटामिन तथा पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। चंगेज खां ने इसका प्रयोग अपनी सेना की ऊर्जास्विता को उन्नत करने के लिए किया था। रूसी कॉस्मोनाट ने इसके तेल को कॉस्मिक विकिरण से बचाव के लिए प्रयोग किया था।

9. भारत सरकार 'सीबकथोर्न' की खेती को प्रोत्साहित कर रही है। इस पादप का क्या महत्व है? [I.A.S. (Pre) 2012]

1. यह मृदा-क्षरण के नियंत्रण में सहायक है और मरुस्थलीकरण को रोकता है।

2. यह बायोडीजल का एक समृद्ध स्रोत है।

3. इसमें पोषकीय मान होता है और यह उच्च तुंगता वाले ठंडे क्षेत्रों में जीवित रहने के लिए भली-भांति अनुकूलित होता है।

4. इसकी इमारती लकड़ी का उच्च वाणिज्यिक मूल्य है।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है / हैं?

Correct Answer: (c) केवल 1 और 3
Solution:सीबकथोर्न भारत में लेह बेरी और लद्दाख सोना के नाम से लोकप्रिय एक पर्णपाती झाड़ी है। भारत के लद्दाख तथा जम्मू एवं कश्मीर केंद्रशासित प्रदेश में कुकुमसारी, लाहौल, काजा, ताबो (हिमाचल प्रदेश), नाथूला (सिक्किम) तथा उत्तराखंड एवं अरुणाचल प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में यह पाया जाता है। इस पौधे की पत्ती, फल, जड़ और कांटें सभी उपयोगी हैं, जिनका परंपरागत रूप से औषधि-निर्माण, पोषण पूरकता, ईंधन, पर्यावरण संरक्षण, बाड़ इत्यादि हेतु इस्तेमाल किया जाता रहा है।

10. दो महत्वपूर्ण नदियां जिनमें से एक का स्रोत झारखंड में है - (और जो ओडिशा में दूसरे नाम से जानी जाती है) तथा दूसरी जिसका स्रोत ओडिशा में है- समुद्र में प्रवाह करने से पूर्व एक ऐसे स्थान पर संगम करती हैं, जो बंगाल की खाड़ी से कुछ ही दूर है। यह वन्यजीवन तथा जैव विविधता का प्रमुख स्थल है और सुरक्षित क्षेत्र है। निम्नलिखित में वह स्थल कौन-सा है? [I.A.S. (Pre) 2011]

Correct Answer: (a) भितरकनिका
Solution:ब्राह्मणी नदी और वैतरणी नदी समुद्र में प्रवाहित होने से पूर्व भितरकनिका नामक स्थान पर मिलती हैं। भितरकनिका वन्यजीव तथा जैव विविधता से संबंधित सुरक्षित क्षेत्र है। ब्राह्मणी नदी को झारखंड में दक्षिणी कोयल के नाम से जाना जाता है।