झीलें एवं जल प्रपातTotal Questions: 71. तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र, चीन, मानसरोवर झील के पश्चिम में और कैलाश पर्वत के दक्षिण में स्थित खारे पानी की झील कौन-सी है? [Phase-XI 30 जून, 2023 (I-पाली)](a) रावोक झील(b) यमद्रोक त्सो झील(c) राक्षसताल झील(d) बासुम त्सो झीलCorrect Answer: (c) राक्षसताल झीलSolution:मानसरोवर झील के पश्चिम में और कैलाश पर्वत के दक्षिण में स्थित खारे पानी की झील राक्षसताल या राकसताल है।2. एशिया में सबसे बड़ा खारे पानी का लैगून कौन-सा है, जिसे 1981 में 'रामसर साइट' के रूप में नामित किया गया था? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 17 नवंबर, 2023 (III-पाली)](a) लोकटक झील(b) चिल्का झील(c) तम्पारा झील(d) हरिके झीलCorrect Answer: (b) चिल्का झीलSolution:चिल्का झील एशिया की सबसे बड़ी खारे पानी की लैगून है। वर्ष 1981 में रामसर समझौते के तहत इसे अंतरराष्ट्रीय महत्व की पहली भारतीय स्थल के रूप में नामित किया गया था।3. गहराई (अधिकतम से न्यूनतम) के अनुसार झीलों का सही क्रम कौन-सा है? [CGL (T-I) 19 जुलाई, 2023 (III-पाली)](a) कैस्पियन सागर> तांगानिका वोस्तोक > बैकाल(b) बैकाल > तांगानिका > कैस्पियन सागर > वोस्तोक(c) बैकाल > कैस्पियन सागर > तांगानिका > वोस्तोक(d) कैस्पियन सागर > बैकाल > तांगानिका > वोस्तोकCorrect Answer: (b) बैकाल > तांगानिका > कैस्पियन सागर > वोस्तोकSolution:गहराई (अधिकतम से न्यूनतम) के अनुसार झीलों का सही क्रम इस प्रकार है-बैकाल> तांगानिका > कैस्पियन सागर > वोस्तोक ।4. विक्टोरिया झील निम्नलिखित में से किन देशों में है? [CGL (T-I) 24 जुलाई, 2023 (I-पाली)](a) तंजानिया, नाइजीरिया और मिस्र(b) तंजानिया, युगांडा, केन्या(c) जाम्बिया, केन्या और इथियोपिया(d) अमेरिका और कनाडाCorrect Answer: (b) तंजानिया, युगांडा, केन्याSolution:विक्टोरिया झील, अफ्रीका की सबसे बड़ी झील और नील नदी का प्रमुख जलाशय है जो मुख्य रूप से तंजानिया, केन्या और युगांडा देशों में विस्तृत है। इस झील की उत्तरी सीमा भूमध्य रेखा छूती है।5. निम्नलिखित में से कौन-सी एशिया की सबसे बड़ी मीठे पानी की गोखुर झील (oxbow lake) है? [CHSL (T-I) 20 मार्च, 2023 (IV-पाली)](a) भोजताल झील(b) कंवर झील(c) नक्की झील(d) वुलर झीलCorrect Answer: (d) वुलर झीलSolution:कंवर झील भारत और एशिया की सबसे बड़ी मीठे पानी की गोखुर झील है। वुलर झील भारत की सबसे बड़ी मीठे जल की झील है।6. निम्नलिखित में से कौन-सी झील खारे पानी की झील है? [MTS (T-I) 04 सितंबर, 2023 (I-पाली)](a) सुपीरियर(b) चिल्का(c) टिटिकाका(d) मलावीCorrect Answer: (b) चिल्काSolution:चिल्का झील जो भारत के ओडिशा राज्य में स्थित है। यह खारे पानी की झील है। सुपीरियर, टिटिकाका और मलावी मीठे पानी की झीलें हैं।7. निम्नलिखित में से कौन-सी दुनिया की सबसे ऊंची नौगम्य झील (highest navigable lake) है? [MTS (T-I) 08 सितंबर, 2023 (II-पाली)](a) ह्यूरॉन(b) टिटिकाका(c) सुपीरियर(d) कोमोCorrect Answer: (b) टिटिकाकाSolution:टिटिकाका दुनिया की सबसे ऊंची नौगम्य झील है। टिटिकाका झील पेरू एवं बोलीविया की सीमा पर स्थित है। यह (टिटिकाका) झील दक्षिण अमेरिका की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील और दुनिया की सबसे ऊंची नौगम्य झील है।Submit Quiz