टेनिस

Total Questions: 11

1. लॉन टेनिस में जोड़ी में खेले जाने वाले मैचों (double matches) के लिए कोर्ट की चौड़ाई कितनी होती है? [CHSL (T-I) 02 अगस्त, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) 36 फीट
Solution:लॉन टेनिस में जोड़ी में खेले जाने वाले मैचों (double matches) के लिए कोर्ट की चौड़ाई 36 फीट (10.97 मीटर) होती है। सिंगल मैचों के लिए कोर्ट की चौड़ाई 27 फीट (8.23 मीटर) होती है। अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ (ITF), 2021 के नियमों के अनुसार, टेनिस कोर्ट की मानक लंबाई 78 फीट (23.77 मीटर) होनी चाहिए।

2. टेबल टेनिस में टेबल की ऊपरी सतह की लंबाई ....... होती है। [CHSL (T-I) 14 अगस्त, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) 2.74 मी.
Solution:टेबल टेनिस में टेबल की ऊपरी सतह की लंबाई 2.74 मीटर और चौड़ाई 1.525 मीटर होती है।

3. डेविस कप (Davis cup) निम्नलिखित में से किस खेल से संबंधित है? [CHSL (T-I) 10 मार्च, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (c) टेनिस
Solution:डेविस कप का संबंध टेनिस (लॉन टेनिस) से है। इसका प्रारंभ वर्ष 1900 में किया गया था। यह विभिन्न देशों की पुरुष टीमों के मध्य खेली जाने वाली अंतरराष्ट्रीय टेनिस प्रतियोगिता है। वर्ष 2023 में डेविस कप का खिताब इटली ने ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से पराजित कर जीता।

4. कार्बिलान कप (Corbillon Cup) निम्नलिखित में से किस खेल से संबंधित है? [MTS (T-I) 04 मई, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) टेबल टेनिस
Solution:कार्बिलान कप (Corbillon Cup) महिलाओं की टेबल टेनिस से संबंधित है। जर्मनी कार्बिलान कप का पहला प्राप्तकर्ता था। चीन ने सर्वाधिक 22 बार कार्बिलान कप जीता है।

5. दुनिया में सबसे पुराना टेनिस टूर्नामेंट कौन-सा है? [MTS (T-I) 03 मई, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) विंबलडन
Solution:दुनिया में सबसे पुराना टेनिस टूर्नामेंट विंबलडन 1877 ई. है, जबकि यू.एस. ओपन 1881 ई., फ्रेंच ओपन 1891 ई. और ऑस्ट्रेलियन ओपन वर्ष 1905 में प्रारंभ हुआ था।

6. निम्नलिखित में से किसने 2022 में पुरुष एकल का पेरिस मास्टर्स खिताब (Men's Singlers Paris Masters Title) जीता? [MTS (T-I) 16 जून, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (c) होल्गर रूने
Solution:वर्ष 2022 में पुरुष एकल का पेरिस मास्टर्स का खिताब डेनमार्क के होल्गर रूने ने जीता था। वर्ष 2023 में यह खिताब सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने जीता है।

7. वाइटमैन कप (Wightman Cup) निम्नलिखित में से किस खेल से संबंधित है? [MTS (T-I) 16 जून, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (b) टेनिस
Solution:वाइटमैन कप (Wightman Cup) टेनिस से संबंधित है, जो वर्ष 1923 से वर्ष 1989 तक संयुक्त राज्य अमेरिका और ग्रेट ब्रिटेन की टीमों के बीच महिलाओं के लिए एक वार्षिक टीम टेनिस प्रतियोगिता थी।

8. विंबलडन 2022 में पुरुष एकल का खिताब किसने जीता था? [CHSL (T-I) 16 मार्च, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) नोवाक जोकोविच
Solution:विंबलडन, 2022 में पुरुष एकल का खिताब सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने जीता था, जबकि महिला एकल का खिताब कजाख्स्तान की एलिना रिबाकिना में जीता था। विंबलडन, 2023 में पुरुष एकल का खिताब स्पेन के कार्लोस अल्कराज ने जबकि महिला एकल का खिताब चेक गणराज्य की मार्केटा वोंड्रोसोवा ने जीता है।

9. फ्रेंच ओपन 2022 में महिला एकल का खिताब किसने जीता? [CHSL (T-I) 17 मार्च, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (d) इगा स्वियातेक
Solution:फ्रेंच ओपन, 2022 में महिला एकल का खिताब इगा स्वियातेक (पोलैंड) ने अमेरिका की कोको गॉफ को पराजित कर जीता था। वर्ष 2023 में महिला एकल का खिताब इगा स्वियातेक (पोलैंड) ने कैरोलिना मुचोवा (चेक गणराज्य) को पराजित कर जीता है। वर्ष 2024 के फ्रेंच ओपन की महिला एकल का खिताब इटली की इगा स्वियातेक (पोलैंड) ने इटली की जैस्मीन पाओलिनी को पराजित कर प्राप्त किया।

10. फ्रेंच ओपन 2022 में पुरुष एकल का खिताब किसने जीता था? [CHSL (T-I) 20 मार्च, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) राफेल नडाल
Solution:फ्रेंच ओपन, 2022 में पुरुष एकल का खिताब स्पेन के राफेल नडाल ने जीता था। फ्रेंच ओपन, 2023 में पुरुष एकल का खिताब नोवाक जोकोविच (सर्बिया) ने कैस्पर रूड (नॉर्वे) को पराजित कर जीता है। फ्रेंच ओपन, 2024 का पुरुष एकल खिताब स्पेन के कार्लोस अल्काराज ने जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव को पराजित करके जीता।