डिविजनल अकाउंटेन्ट (24.06.2016)Total Questions: 10011. निम्नलिखित में से कौन सी नदी हरियाणा और उत्तर प्रदेश के मध्य सीमा बनाती है?(1) सरस्वती(2) घग्गर(3) यमुना(4) साहिबीCorrect Answer: (3) यमुनाSolution:यमुना नदी हरियाणा तथा उत्तर प्रदेश राज्य के बीच सीमा का निर्माण करती है। यमुना का उद्गम उत्तराखंड के यमुनोत्री ग्लेशियर (बंदर पूँछ) से होता है। इसकी प्रमुख सहायक नदियाँ हैं- टोंस, हिंडन, केन, बेतवा, चंबल इत्यादि।12. राजू A से B की ओर 7 कि.मी./घं. की गति से जाता है और वापस B से A की ओर 5 कि.मी./घं. की गति से आता है। उसकी कुल यात्रा की औसत गति है(1) 6 कि.मी./घं.(2) 5.83 कि.मी./घं.(3) 5.50 कि.मी./घं.(4) 6.56 कि.मी./घं.Correct Answer: (2) 5.83 कि.मी./घं.Solution:A से B = 7 किमी./घं., वापस B से A = 5 किमी./घं. तो औसत चाल = ?= 70/12 = 5.83 किमी./घं.13. हरियाणा के लोक सभा सीटों की कुल कितनी संख्या है?(1) 10(2) 7(3) 8(4) 12Correct Answer: (1) 10Solution:हरियाणा में कुल 10 लोकसभा सीटें तथा 5 राज्यसभा सीटें हैं तथा 90 विधानसभा सीटें हैं।14. CPU का कार्य निष्पादन प्रायः मापा जाता है:(1) GB(2) MHz(3) MIPS(4) Baud rateCorrect Answer: (3) MIPSSolution:मशीन कोड इन्सट्रक्शंस की वह संख्या जिसे कम्प्यूटर एक "स्टैंडर्ड" प्रोग्राम को निष्पादित करते हुए प्रोसेस कर सकता है उसे एमआईपीएस (मिलियन इन्सट्रक्शंस प्रति सेकण्ड) में मापा जाता है। एमआईपीएस मशीन इन्सट्रक्शंस की संख्या मापती है जिसे कम्प्यूटर एक सेकण्ड में एग्जिक्यूट कर सकता है।15. कुरुक्षेत्र जिले में चीनी मिल किस स्थान पर है?(1) शाहबाद(2) लाडवा(3) पेहवा(4) थानेसरCorrect Answer: (1) शाहबादSolution:कुरुक्षेत्र जिले के शाहबाद नामक स्थान पर चीनी की मिल है।16. एक समकोण त्रिभुज के भुजाओं की लंबाई जो समकोण बनाते हैं वह 12 सेमी. और 5 सेमी. है। त्रिभुज का परिधि निकालें।(1) 28 सेमी.(2) 29 सेमी.(3) 30 सेमी.(4) 31 सेमी.Correct Answer: (3) 30 सेमी.Solution:AB = 12, BC = 5∴ CA^2 = AB^2 + BA^2CA=√(12^2+5^2) = √169 = 13∴ त्रिभुज की परिधि = तीनों भुजाओं का योगA+B+C = 12 + 5 + 13 = 30 सेमी.17. सारे भारत के शिल्पी व कलाकार हरियाणा के किस मेले में भाग लेते हैं?(1) सूरजकुंड क्राफ्ट मेला(2) कुरुक्षेत्र सूर्यग्रहण मेला(3) बल्लभगढ़ कार्तिक मेला(4) कलेसर मेलाCorrect Answer: (1) सूरजकुंड क्राफ्ट मेलाSolution:सारे भारत के शिल्पी व कलाकार हरियाणा के सूरजकुंड क्राफ्ट मेले में भाग लेते हैं। वर्ष (2018) के 32वें मेले का आयोजन 2 फरवरी से 18 फरवरी तक किया गया तथा इसका थीम राज्य 'उत्तर प्रदेश' था। इस मेले का उद्देश्य ग्रामीण भारत के कल्चर और ट्रेडिशन को दिखाना है।18. दो सरल पेंडुलम समान अवधि पर कंपन करते हैं। इसका उचित कारण है:(1) उनकी लंबाई बराबर है एवं उनके निष्कलित कोण का क्रयमान समान है।(2) उनकी लंबाई बराबर है किंतु उनके निलंबित कणो का द्रव्यमान समान होना आवश्यक नहीं है।(3) उनकी लंबाई अलग है किंतु उनके निलंबित कोण का क्रयमान समान है।(4) निलंबित कणो का द्रव्यमान अवश्य ही पेंडुलम की लंबाई के विपरीत अनुपात में होता है।Correct Answer: (2) उनकी लंबाई बराबर है किंतु उनके निलंबित कणो का द्रव्यमान समान होना आवश्यक नहीं है।Solution:किसी निश्चित लम्बाई के सरल लोलक (पेंडुलम) के कम आयाम के किसी मान के लिए आवर्तकाल तथा कंपनकाल एक ही होता है अर्थात् कंपनकाल तथा आवर्तकाल आयाम पर निर्भर नहीं करता है। अतः कंपन के लिए उनकी लंबाई बराबर हो किन्तु उनके कणों का द्रव्यमान समान होना आवश्यक नहीं है।19. पितरों के श्राद्ध के लिए गया जैसा महत्व किस तीर्थ को दिया जाता है?(1) पेहवा(2) अस्थल बोहर(3) कुरुक्षेत्र(4) कामेश्वरCorrect Answer: (1) पेहवाSolution:पितरों के श्राद्ध के लिए गया जैसा महत्त्व कुरुक्षेत्र जिले के पेहवा स्थल को दिया जाता है। इसका प्राचीन नाम पृथूक था। पौराणिक मान्यता के अनुसार इस तीर्थ की रचना प्रजापति ब्रह्मा द्वारा सृष्टि के आरंभ में की गई थी।20. किसी एक संख्या का 16 प्रतिशत 216 है। उस संख्या का 27 प्रतिशत कितना है?(1) 367.20(2) 364.50(3) 279(4) 274Correct Answer: (2) 364.50Solution:n का 16% = 216 तो n का 27% = ?हल - n * 16/100 = 216इसलिए 1350 * 27/100 = 364.50∴ 16n = 21600n = 21600/16n = 1350Submit Quiz« Previous12345678910Next »