डी.ए./एल.डी.ए. (मुख्य) परीक्षा 2006 सामान्य अध्ययन (Part-II)

Total Questions: 50

11. वर्ल्ड वाइड वेब (डब्ल्यू. डब्ल्यू. डब्ल्यू) एक हाइपर मीडिया सिस्टम है, क्योंकि वह-

Correct Answer: (b) दूसरे कम्प्यूटर संसाधनों को जोड़ता है
Solution:व्याख्या- वर्ल्ड वाइड वेब एक हाइपर मीडिया सिस्टम है क्योंकि वह दूसरे कम्प्यूटर संसाधनों को जोड़ता है। वर्ल्ड वाइड बेव का विकास टिम बर्नर्स ली ने 1989 में किया था।

12. रोम मेमोरी है-

Correct Answer: (a) केवल पढ़ने के लिए
Solution:व्याख्या-रोम या रीड ओनली मेमोरी एक ऐसी मेमोरी है, जिसमें संग्रहित डेटा या निर्देश को केवल पढ़ा जा सकता है, उसे नष्ट या परिवर्तित नहीं किया जा सकता है। यह एक स्थायी मेमोरी होती है जिसका उपयोग कम्प्यूटर में डेटा को स्थायी रूप में रखने में किया जाता है। रोम (ROM) मदरबोर्ड के ऊपर स्थित एक सिलिकॉन चिप है जिसके निर्माण के समय ही निर्देशों को इसमें संग्रहीत कर दिया जाता है।

13. आई. आर. सी. का तात्पर्य है -

Correct Answer: (b) इन्टरनेट रिले चैट
Solution:व्याख्या- IRC, Internet Relay Chat- यह रीयल टाइम इंटरनेट टेक्स्ट मैसेजिंग या सिंक्रोनस कॉन्फ्रेंसिंग के लिए एक प्रोटोकॉल है। यह मुख्य रूप से चर्चा मंचों में समूह संचार के लिए डिजाइन किया गया है।

14. 'वाडा' का सम्बन्ध है-

Correct Answer: (b) डोप टेस्टिंग से
Solution:व्याख्या-वर्ल्ड एन्टी डोपिंग एजेन्सी, (वाडा) अन्तर्राष्ट्रीय खेलों में खिलाड़ियों द्वारा शक्तिवर्धक दवाओं का उपयोग करने को प्रतिबंधित करने के लिए स्थापित किया गया एक निकाय है, अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति द्वारा वाडा की स्थापना 10 नवम्बर, 1999 को की गयी थी। मुख्यालय मान्ट्रियल (कनाडा)।

15. जैविक ऑक्सीजन आवश्यकता (बी.ओ.डी.) एक प्रकार का प्रदूषण सूचकांक है-

Correct Answer: (a) जलीय वातावरण में
Solution:व्याख्या- जैविक ऑक्सीजन आवश्यकता (बी.ओ.डी.) जलीय वातावरण का प्रदूषण सूचकांक है। शुद्ध जल में घुले ऑक्सीजन की मात्रा 6.5 से 8 मिली ग्राम प्रति लीटर होती है, जो जलीय पौधों एवं जन्तुओं हेतु उपयोगी होती है, इसे घुलित ऑक्सीजन कहा जाता है। जल में घुली आक्सीजन की मात्रा 4 मिली ग्राम प्रति लीटर से कम होने पर जल को प्रदूषित कहा जाता है।

16. वातावरण में सर्वाधिक प्रतिशत है-

Correct Answer: (c) नाइट्रोजन का
Solution:व्याख्या-वातावरण में नाइट्रोजन गैस सर्वाधिक प्रतिशत में पाया जाता है। वायुमण्डल में विभिन्न गैसें एक निश्चित अनुपात में पायी जाती हैं, जैसे नाइट्रोजन (78.09 प्रतिशत), आक्सीजन (20.95 प्रतिशत), कार्बन डाइ आक्साइड (0.03 प्रतिशत) आदि प्रमुख गैसें हैं। अति निम्न मात्रा में हाइड्रोजन, हीलियम, ओजोन, जलवाष्प, क्रिप्टान, नियान तथा जेनान आदि निष्क्रिय गैसें पायी जाती हैं।

17. वह कौन सा प्रथम भारतीय राज्य है, जिसके सभी जिले राज्य की राजधानी से फाइबर-ऑप्टिकल नेटवर्क द्वारा जुड़े हैं?

Correct Answer: (c) आंध्र प्रदेश
Solution:व्याख्या-बेहतर प्रशासन तथा नौकरशाही को अधिक जबाबदेह बनाने के लिए आंध्र प्रदेश में सभी जिलों को राज्य की राजधानी से फाइबर- आप्टिकल नेटवर्क द्वारा जोड़ा गया है।

18. 'फूलों की घाटी' उत्तराखण्ड के किस जिले में है?

Correct Answer: (d) चमोली
Solution:व्याख्या-फूलों की घाटी उत्तरांखड के चमोली जिले में स्थित है। यह विविध वन्य पुष्पों के लिए प्रसिद्ध है। सन् 1938 में फेंक एस. स्मिथ ने 'वैली ऑफ फ्लावर्स' नामक पुस्तक में यहाँ का वर्णन किया था। नवम्बर, 1982 को केन्द्र सरकार द्वारा इसे राष्ट्रीय पार्क घोषित किया गया।

19. उत्तराखण्ड में किसको 2009 में 'शौर्य चक्र' दिया गया?

Correct Answer: (b) मेजर सुन्दर सिंह विष्ट
Solution:व्याख्या - वर्ष 2009 में मेजर सुंदर सिंह विष्ट को शौर्य चक्र दिया गया। जल, थल, नभ में असाधारण बहादुरी प्रदर्शित करने, बलिदान का असाधारण कार्य करने या साहसिक कार्य करने पर अशोक चक्र दिया जाता है। इस प्रकार की दो और श्रेणियाँ है- कीर्ति चक्र और शौर्यचक्र। वर्ष 2019 में उत्तराखण्ड के विभूति ढौंडियाल को शौर्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

20. सन् 1930 में अंग्रेज सरकार के विरुद्ध, प्रसिद्ध 'पेशावर काण्ड' का नायक कौन था?

Correct Answer: (c) वीर चन्द्रसिंह गढ़वाली
Solution:व्याख्या - सविनय अवज्ञा आन्दोलन के दौरान 23 अप्रैल, 1930 को अंग्रेज सरकार के विरुद्ध प्रसिद्ध 'पेशावर काण्ड' का नायक वीर चन्द्रसिंह गढ़वाली था। जून, 1930 में चन्द्र सिंह गढ़वाली को पेशावर कांड का नायक ठहराते हुये आजीवन कारावास की सजा देते हुए 'कालापानी' भेज दिया गया।