डी.ए./एल.डी.ए. (मुख्य) परीक्षा 2006 सामान्य अध्ययन (Part-II)

Total Questions: 50

21. उत्तराखण्ड में, सम्राट अशोक के शिलालेखों की एक प्रति कहाँ मिली थी?

Correct Answer: (d) कालसी (जिला-देहरादून)
Solution:व्याख्या-उत्तराखण्ड के जिला देहरादून की तहसील चकरौता में कालसी अवस्थित है। यहाँ पर सम्राट अशोक का चतुर्दश शिलालेख एक चट्टान पर अंकित है। सम्भवतः यह स्थान अशोक के साम्राज्य की उत्तरी सीमा पर था।

22. उत्तराखण्ड के किस व्यक्ति को वर्ष 2009 में 'पदम विभूषण दिया गया?

Correct Answer: (a) श्री सुन्दरलाल बहुगुणा
Solution:व्याख्या-उत्तराखण्ड के श्री सुन्दरलाल बहुगुणा को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में इनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए वर्ष 2009 में पद्म विभूषण पुरस्कार प्रदान किया गया।

23. श्रीनगर-पंवार राजवंश का संस्थापक था-

Correct Answer: (c) अजयपाल
Solution:व्याख्या-पंवार-राज्य की स्थापना से पूर्व गढ़ राज्य छोटी-छोटी इकाईयों में बँटा था। विविध मतानुसार यह माना जाता है कि अजयपाल ने गढ़वाल के 48 गढ़ियों के 48 राजाओं को परास्त कर गढ़वाल का विस्तार किया था। अजयपाल को ही गढ़ राज्य (पंवार राज्य) का वास्तविक संस्थापक माना जाता है।

24. केदारनाथ का शीतकालीन निवास है-

Correct Answer: (d) ऊखी-मठ
Solution:व्याख्या-रुद्रप्रयाग जनपद स्थित पर्वत श्रृंखलाओं के मध्य केदारनाथ धाम देश के 12 ज्योतिर्लिगों में से एक है। ऊखी-मठ, केदारनाथ का शीतकालीन निवास तथा रावल, पुजारियों एवं मंदिर समिति का मुख्यालय है। यहाँ उत्तराखण्ड का प्रसिद्ध ओंकारेश्वर मंदिर भी है। ऊखीमठ को दूसरा केदारनाथ भी कहते हैं।

25. निम्न में से किसको 'विक्टोरिया क्रॉस' दिया गया था?

Correct Answer: (a) गबरसिंह नेगी
Solution:व्याख्या-सन् 1914-18 के मध्य पूर्व एशिया क्षेत्र में प्रथम विश्व युद्ध में अपूर्व वीरता के लिए दूसरी बटालिन के राइफलमैन गबर सिंह नेगी को बहादुरी के लिए मरणोपरान्त, 'विक्टोरिया कॉस' प्रदान किया गया। इसके साथ ही उत्तराखंड के ही दरवान सिंह नेगी को भी विक्टोरिया क्रॉस दिया गया था।

26. गढ़वाल चित्रकला से जुड़ा एक प्रसिद्ध नाम है-

Correct Answer: (b) मोला राम
Solution:व्याख्या-उत्तरांचल के सांस्कृतिक इतिहास में गढ़वाल चित्रशैली का एक विशिष्ट स्थान है। मोलाराम का नारी-सौन्दर्य का चित्राकंन उल्लेखनीय है। मोलाराम के पूर्वज हिमाचल प्रदेश के मूल निवासी थे इन्होंने 1777 से 1804 तक विभिन्न राजदरबारों में कार्य किया। प्रारम्भ में मुगल शैली के चित्र बनाने के पश्चात् कांगड़ा शैली से प्रभावित होकर गढ़वाली शैली का विकास हुआ।

27. कुमायूँ का पौराणिक नाम था-

Correct Answer: (d) मानस खण्ड
Solution:व्याख्या-कुमाऊँ क्षेत्र को मानस खण्ड कहा गया है। मानस खण्ड के अन्तर्गत नन्दा पर्वत से काल गिरि तक फैला क्षेत्र सम्मिलित माना गया है। मानस खण्ड के लिए कूर्मांचल नाम भी मिलता है।

28. भाषायी आधार पर राज्यों का पुनर्गठन किस वर्ष में किया गया था?

Correct Answer: (c) 1956 में
Solution:व्याख्या-फजल अली की अध्यक्षता वाले आयोग ने भाषा और संस्कृति के आधार पर तथा राष्ट्रीय सुरक्षा, वित्तीय एवं प्रशासनिक आवश्यकता तथा पंचवर्षीय योजनाओं की सफलता को ध्यान रखते हुए राज्यों के पुनर्गठन की बात कही थी। संसद ने इस आयोग की सिफारिशों को कुछ परिवर्तनों के साथ स्वीकार कर 1956 में राज्य पुनर्गठन अधिनियम पारित किया।

29. उत्तराखण्ड का मुख्य व्यवसाय क्या है?

Correct Answer: (b) कृषि
Solution:व्याख्या-उत्तराखण्ड राज्य की बहुसंख्यक जनता (लगभग 90% जनसंख्या) की आजीविका का मुख्य साधन कृषि है। लेकिन राज्य का कुल खेती योग्य क्षेत्र मात्र 747319.695 हेक्टेयर है। उत्तराखण्ड की कुल कृषि योग्य भूमि का लगभग 90% भाग सामान्यतः शुद्ध बोए गए क्षेत्र के अन्तर्गत आता है।

30. किस दलित नेता ने उत्तराखण्ड में 'डोला-पालकी' आन्दोलन का नेतृत्व किया था?

Correct Answer: (a) जयानन्द भारती
Solution:व्याख्या-स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक तथा आर्य समाजी नेता जयानन्द भारती ब्रिटिश सेना में थे। प्रथम विश्व युद्ध में वह सेना में सेवारत हुए। 1920 में वह आर्य समाज के प्रचारक बने। इन्होंने गढ़वाल में शिल्पकारों को शादी विवाह में पालकी में ले जाने का हक प्रदान करवाया 1928 में उन्होंने गढ़वाल सर्वदलीय बोर्ड का गठन किया।