डी.ए./एल.डी.ए. (मुख्य) परीक्षा 2006 सामान्य अध्ययन (Part-II)

Total Questions: 50

31. उत्तराखण्ड में सर्वप्रथम कौन सा समाचार पत्र प्रकाशित हुआ?

Correct Answer: (b) अल्मोड़ा अखबार
Solution:व्याख्या-अल्मोड़ा अखबार एक साप्ताहिक समाचार पत्र था जिसका प्रथम प्रकाशन सर्वप्रथम सन् 1871 में हुआ था। गढ़वाल समाचार पत्र का प्रकाशन बाद में प्रारम्भ हुआ। उत्तराखंड का प्रथम समाचार पत्र दि हिल्स (1842) था।

32. उत्तराखण्ड राज्य की जनसंख्या लगभग कितनी है?

Correct Answer: (a) 85 लाख
Solution:व्याख्या-2001 की जनगणना के अनुसार उत्तराखण्ड की कुल जनसंख्या 84,79,562 है। राज्य में कुल जनपदों की संख्या 13 है। जनगणना 2011 के नवीनतम आँकड़ों के अनुसार उत्तराखण्ड की कुल जनसंख्या 1,00,86,292 है।

33. उत्तराखण्ड के किस जिले की जनसंख्या सर्वाधिक है?

Correct Answer: (c) हरिद्वार
Solution:व्याख्या-2001 की जनगणना के अनुसार हरिद्वार की जनसंख्या राज्य में सबसे अधिक तथा चम्पावत की सबसे कम है। 2011 की जनणना के अनुसार हरिद्वार में सर्वाधिक जनसंख्या 18,90,422 है जबकि न्यूनतम जनसंख्या रुद्रप्रयाग (2,42,285) में निवास करती है। देहरादून की जनसंख्या 16,96,694, नैनीताल की जनसंख्या 9,54,605 है जबकि पौड़ी गढ़वाल की जनसंख्या 6,87,271 है।

34. उत्तराखण्ड का कौन सा जिला नेपाल की सीमा को छूता है?

Correct Answer: (d) पिथौरागढ़
Solution:व्याख्या-उत्तराखण्ड के सीमावर्ती राज्य हिमाचल प्रदेश, हरियाणा तथा उत्तर प्रदेश है, जबकि सीमावर्ती देशों में चीन का तिब्बती क्षेत्र तथा नेपाल हैं, पिथौरागढ़, चीन और नेपाल दोनों देशों की सीमा को छूता है जबकि उत्तरकाशी हिमाचल प्रदेश से सीमा बनाता है। पौढ़ी गढ़वाल की सीमा उत्तर प्रदेश से लगती है।

35. किस जनजाति की जनसंख्या, उत्तराखण्ड में सर्वाधिक है?

Correct Answer: (a) जौनसारी
Solution:व्याख्या-देहरादून जनपद के चकराता एवं कालसी विकास खण्डों के पर्वतीय भागों में रहने वाली जौनसारी जनजाति के लोग पांडवों को अपना पूर्वज मानते हैं। इस समुदाय के लोग पांडव तथा कुन्ती की पूजा-अर्चना करते हैं। जौनसारी उत्तरांचल का सबसे बड़ा जनजातीय समुदाय है।

36. केन्द्रीय सरकार ने बालिका शिशु के लिये जो योजना जारी की है, उसका नाम है-

Correct Answer: (c) धन लक्ष्मी
Solution:व्याख्या-मार्च, 2008 में केन्द्र सरकार ने बालिका शिशुओं को समाज में उचित स्थान दिलाने के लिए धनलक्ष्मी नामक योजना की शुरुआत की घोषणा की। इसके तहत बालिका शिशुओं के जन्म से लेकर विवाह तक विभिन्न अवसरों पर निश्चित राशि का हस्तांतरण उसके परिवार को किया जाएगा।

37. 'मनरेगा' (एम.एन.आर.ई.जी.ए.) के लिए वित्तीय वर्ष 2009- 10 में बजट आवंटन है-

Correct Answer: (b) रु. 39,000 करोड़
Solution:व्याख्या-फरवरी 2006 से कार्यान्वित किए गए मनरेगा के तहत 2007-08 में 3.39 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया। वित्तीय वर्ष 2020-21 में महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारन्टी योजना (मनरेगा) के लिए 61500 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया। वर्ष 2023-24 में मनरेगा के 60000 करोड़ रूपया आवंटित किया गया है।

38. भारत डब्ल्यू टी.ओ. (विश्व व्यापार संगठन) का सदस्य बना, वर्ष-

Correct Answer: (a) 1995 में
Solution:व्याख्या-1947 में गैट की स्थापना के बाद से बहुराष्ट्रीय व्यापार प्रणाली के विकास के फलस्वरूप 1 जनवरी, 1995 को विश्व व्यापार संगठन (WTO) की स्थापना हुई। 15 अप्रैल, 1994 को भारत सहित 123 देशों के वाणिज्य मंत्रियों ने मराकेश में उरुग्वे दौर के फाइनल एक्ट पर अपने हस्ताक्षर किये थे। 1986-94 तक उरुग्वे दौर की बातचीत का लम्बा सिलसिला चला, जिसकी परिणति विश्व व्यापार संगठन की स्थापना के रूप में हुई।

39. ब्रिक्स देशों का प्रथम शिखर सम्मेलन जून 2009 में किस स्थान पर हुआ था?

Correct Answer: (c) येक्ट्रिन बर्ग (रूस)
Solution:व्याख्या-ब्रिक्स देशों का प्रथम शिखर सम्मेलन जून 2009 में येक्ट्रिन बर्ग (रूस) में हुआ था। ब्रिक्स का 11वाँ शिखर सम्मेलन 13-14 नवम्बर 2019 में ब्रासीलिया (ब्राजील) में सम्पन्न हुआ। इस बैठक की अध्यक्षता ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सनारों ने की थी। ब्रिक्स के कुल सदस्य देश 5 (ब्राजील, भारत, रूस, चीन और दक्षिण अफ्रीका) हैं। वर्ष 2023 में ब्रिक्स सम्मेलन दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में 22 से 24 अगस्त को सम्पन्न हुआ।

40. निम्न में से किस स्थान पर एक प्रसिद्ध सिख गुरुद्वारा अवस्थित है?

Correct Answer: (b) हेमकुण्ड
Solution:व्याख्या-चमोली जिले के बद्रीनाथ के समीप स्थित हेमकुण्ड मात्र धार्मिक आस्था का केन्द्र ही नहीं बल्कि प्रकृति के वैभव का एक सुरम्य पर्यटक स्थल भी है। सिख मतावलम्बी मानते हैं कि सिखों के दसवें गुरु गोविन्द सिंह ने पूर्व जन्म में इस स्थान पर घोर तपस्या की थी। इसीलिए सिखों द्वारा हेमकुंड की झील को अपना मान सरोवर माना जाता है। इसी झील के किनारे गुरुद्वारा स्थित है।