डी.ए./एल.डी.ए. (मुख्य) परीक्षा 2006 सामान्य अध्ययन (Part-II)

Total Questions: 50

41. विम्बलडन-2009 खिताब के विजेता हैं-

Correct Answer: (a) रोजर फेडरर
Solution:व्याख्या-विम्बलडन 2009 रोजर फेडरर ने मुकाबला 16-14 से जीता। विम्बल्डन-2023 के पुरुष सिंगल विजेता कार्लोस अल्कराज तथा महिला विजेता मार्केटा वोंद्रोसोवा हैं।

42. प्लानिंग एण्ड द पुअर' पुस्तक के लेखक हैं-

Correct Answer: (b) वी.एस. मिनहास
Solution:व्याख्या- 'प्लानिंग एण्ड द पुअर' पुस्तक के लेखक वी.सी. मिनहास हैं।

43. ग्रामीण क्षेत्रों में शहरी सुविधाएँ देने की नीति का समर्थन किसने किया था?

Correct Answer: (a) डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम
Solution:व्याख्या- ग्रामीण क्षेत्रों में शहरी सुविधाएँ देने की नीति (पुरा) का समर्थन भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम ने किया था।

44. उत्तराखण्ड के किस जिले की जनसंख्या न्यूनतम है?

Correct Answer: (b) चम्पावत
Solution:व्याख्या-जनगणना वर्ष 2001 में उत्तरांचल की जनसंख्या 84.79 लाख थी जिसमें गढ़वाल क्षेत्र की 49.19 लाख (58.01%) तथा कुमायूँ क्षेत्र की 35.64 लाख (42.03%) थी। उत्तरांचल क्षेत्र में हरिद्वार जनपद की जनसंख्या सर्वाधिक 14.44 लाख तथा चम्पावत जनपद की न्यूनतम 2.24 लाख जनसंख्या थी। 2011 की जनगणना के अनुसार रुद्र प्रयाग में न्यूनतम जनसंख्या (2,42,285) निवास करती है।

45. "द ऑडेसिटी ऑफ होप" का लेखक कौन है?

Correct Answer: (b) बराक ओबामा
Solution:व्याख्या-'ड्रीम्स फ्राम माई फादर', 'द ऑडेसिटी ऑफ होप' यह दोनों पुस्तक अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा लिखी गई है।

46. महिला ट्वेन्टी-20 क्रिकेट का प्रथम विश्व कप किस देश ने जीता?

Correct Answer: (b) इंग्लैण्ड
Solution:व्याख्या-इंग्लैण्ड में जून 2009 में सम्पन्न महिलाओं का ट्वेंटी-20 क्रिकेट का पहला विश्व कप मेजबान इंग्लैण्ड ने जीता। लार्ड्स के मैदान पर इंग्लैण्ड ने न्यूजीलैण्ड को फाइनल में छह विकेट से हराकर फाइनल जीता। भारत सेमी फाइनल में न्यूजीलैण्ड से पराजित हुआ था। टी-20 महिला विश्वकप, 2023 का खिताब ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में द. अफ्रीका को हराकर जीता

47. महाबलिपुरम के रथ मंदिरों का निर्माण किसने कराया था?

Correct Answer: (a) नरसिंह वर्मन्
Solution:व्याख्या-मामल्ल शैली का विकास नरसिंह वर्मन् प्रथम महामल्ल के काल में हुआ। इसके अन्तर्गत दो प्रकार के स्मारक बने-मण्डप तथा एकाश्मक मंदिर, जिन्हें 'रथ' कहा गया है। इस शैली में निर्मित सभी स्मारक मामल्लपुरम् (महाबलीपुरम्) में विद्यमान है। रथ अथवा एकाश्मक मंदिरों का निर्माण कठोर चट्टानों को काटकर बनाया गया है। प्रमुख रथ हैं- द्रोपदी रथ, नकुल-सहदेव रथ, अर्जुन रथ, भीम रथ, धर्मराज रथ, गणेश रथ।

48. अभिनव बिन्द्रा किस खेल से सम्बन्धित हैं?

Correct Answer: (c) निशानेबाजी
Solution:व्याख्या-भारत के अभिनव बिद्रा निशानेबाजी खेल से सम्बन्धित हैं। भारत के एकमात्र निशानेबाज हैं जिन्होंने ओलंपिक में 10 मी. एयर रायफल व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है।

49. निम्न में से किसे "दक्षिण गंगोत्री' के नाम से जाना जाता है?

Correct Answer: (c) भारत का प्रथम अंटार्कटिक शोध केन्द्र
Solution:व्याख्या-अंटार्कटिक विश्व का पाँचवाँ बड़ा महाद्वीप है। यह दक्षिणी गोलार्द्ध में अवस्थित है, एवं अकेला ऐसा महाद्वीप है जो पूरी तरह निर्जन और वीरान है पूर्णतः हिमाच्छदित रहने के कारण इसे 'श्वेत महाद्वीप' भी कहा गया है। भारत ने 1983-84 में अंटार्कटिका में दक्षिण गंगोत्री नाम से पहला स्टेशन स्थापित किया। 1989 ई0 में भारतीय शोध केन्द्र 'मैत्री' की स्थापना की गई।

50. लुनेज पट्रोल उत्पाद क्षेत्र किस राज्य में स्थित है?

Correct Answer: (d) गुजरात
Solution:व्याख्या- खम्भात या लुनेज क्षेत्र आनन्द जिले (गुजरात) में अवस्थित है। यहाँ उत्पादन कार्य 1958 ई. में आरम्भ किया गया।