डी.ए./एल.डी.ए. (मुख्य) परीक्षा 2006 सामान्य अध्ययन (Part-I)

Total Questions: 50

11. पानीपत का तीसरा युद्ध लड़ा गया था, वर्ष-

Correct Answer: (b) 1761 ई. में
Solution:व्याख्या-पानीपत का तृतीय युद्ध 14 जनवरी, 1761 ई. को मराठों और अफगान आक्रमणकारी अहमद शाह अब्दाली की सेनाओं के बीच हुआ। इस युद्ध में मराठों की पराजय हुई। इस युद्ध में मराठों की पराजय का प्रमुख कारण सदाशिव राव भाऊ की कूटनीतिक असफलता और अब्दाली की तुलना में उसका दुर्बल सेनापतित्व था।

12. महात्मा ज्योतिबा फुले द्वारा किस संगठन की स्थापना की गई थी?

Correct Answer: (c) सत्यशोधक समाज
Solution:व्याख्या-1873 ई. में ज्योतिबा फुले ने सत्यशोधक समाज की स्थापना की, जिसका उद्देश्य समाज के कमजोर वर्ग को सामाजिक न्याय दिलाना था।

13. 'किसको 'भारतीय पुनर्जागरण का पिता' कहा जाता है?

Correct Answer: (a) राजा राममोहन राय
Solution:व्याख्या-राजाराम मोहन राय को 'भारतीय पुनर्जागरण का पिता', आधुनिक भारत का पिता, युगदूत, भारतीय राष्ट्रवाद का पैगंबर आदि कहा जाता है। उन्होंने अपना सारा जीवन तत्कालीन सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक सुधारों के लिए समर्पित कर दिया।

14. भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस का प्रथम अधिवेशन हुआ था-

Correct Answer: (a) बम्बई में
Solution:व्याख्या- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रथम अधिवेशन मुम्बई में हुआ था। दिसंबर, 1885 में बम्बई में हुए इस अधिवेशन में कुल 72 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

15. 'वन्दे मातरम् गीत' के रचयिता कौन थे-

Correct Answer: (a) बंकिमचन्द्र चटर्जी
Solution:व्याख्या-बंकिम चन्द्र चटर्जी ने 'वन्दे मातरम्' गीत की रचना की, जिसे 'जन-गण-मन' के समान दर्जा प्राप्त है। यह गीत स्वतंत्रता संग्राम में जन-जन का प्रेरणा स्रोत था। वर्ष 1896 में कलकत्ता में हुए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशन में इस गीत को सर्वप्रथम गाया गया।

16. महात्मा गांधी को 'राष्ट्रपिता' कहने वाला प्रथम व्यक्ति कौन था?

Correct Answer: (d) सुभाष चन्द्र बोस
Solution:व्याख्या- महात्मा गांधी को सर्वप्रथम सुभाष चंद्र बोस ने राष्ट्रपिता कहा था। 6 जुलाई, 1944 को सुभाष चन्द्र बोस ने आजाद हिन्द रेडियो, सिंगापुर से गाँधी जी के नाम एक अपील की, 'हे राष्ट्रपिता, भारत की स्वतंत्रता का अन्तिम संग्राम आरम्भ हो चुका है। भारत की स्वतन्त्रता के इस पवित्र संग्राम के अवसर पर हम आपके आशीर्वाद तथा शुभ कामनाओं की इच्छा करते हैं......."

17. भगत सिंह को उसके दो साथियों के साथ 23 मार्च, 1931 को फाँसी दी गई थी, वे दो साथी कौन थे?

Correct Answer: (a) राजगुरु और सुखदेव
Solution:व्याख्या-लाहौर षड्यन्त्र केस के तहत भगत सिंह को उनके दो साथियों राजगुरु और सुखदेव के साथ 23 मार्च 1931 को फाँसी दी गई।

18. किसने यह विचार व्यक्त किया था कि भारत में 'ब्रिटिश आर्थिक नीति' घिनौनी है?

Correct Answer: (c) कार्ल मार्क्स
Solution:व्याख्या-कार्ल मार्क्स ने विचार व्यक्त किया था कि "भारत में ब्रिटिश आर्थिक नीति घिनौनी है, यह भारत में सामाजिक क्रान्ति का कारण बनेगा और इंग्लैंड को क्रान्ति सम्पन्न करने में अनजाने में आ गया औजार है।"

19. निम्न में से किसने 'निकास का सिद्धान्त' का प्रतिपादन किया था?

Correct Answer: (a) दादा भाई नौरोजी
Solution:व्याख्या-दादा भाई नौरोजी ने धन के निकास के सिद्धान्त का प्रतिपादन किया था। उन्होंने अपने लेखों इंग्लैंड डेब्ट टू इंडिया, पावर्टी एंड अन ब्रिटिश रूल इन इंडिया आदि से धन के बर्हिगमन का सिद्धांत प्रतिपादित किया।

20. यमुना नदी का उद्गम स्थान है-

Correct Answer: (b) बन्दरपूँछ
Solution:व्याख्या- यमुना नदी उत्तरकाशी स्थित बन्दर पूँछ के पश्चिमी भाग में स्थित यमुनोत्तरी से निकलकर लगभग 1384 किमी. की यात्रा पूरी कर प्रयाग में गंगा से मिलती है। यह उत्तरकाशी एवं देहरादून जनपदों से होकर गुजरती है। इसकी मुख्य सहायक नदियाँ हैं-टोन्स, हिंडन, गिरी । यमुना, गंगा की सबसे बड़ी सहायक नदी है।