डी.ए./एल.डी.ए. (मुख्य) परीक्षा 2006 सामान्य अध्ययन (Part-I)

Total Questions: 50

21. निम्न में से किस राज्य की सीमा बांग्लादेश से नहीं मिलती?

Correct Answer: (c) मणिपुर
Solution:व्याख्या-बांग्लादेश भारत का पूर्वी पड़ोसी देश है जो तीन ओर से भारत से घिरा है और दक्षिण में बंगाल की खाड़ी को स्पर्श करता है। भारत के प. बंगाल, असम, मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम इस देश के पड़ोसी सीमावर्ती राज्य हैं। मणिपुर राज्य की सीमा बांग्लोदश से नहीं मिलती है।

22. हरीके बैराज (इंदिरा गाँधी नहर का प्रमुख जल स्रोत) निम्न में से किन नदियों के संगम पर है?

Correct Answer: (d) व्यास और सतलज
Solution:व्याख्या-सतलज तथा व्यास नदी के संगम पर निर्मित हरीके बैराज से इंदिरा गांधी नहर का उद्गम होता है। यह नहर राजस्थान में सिचाई की दृष्टि से सर्वोच्च महत्व का है। इंदिरा गाँधी नहर थार रेगिस्तान के भारतीय हिस्से में एक विशाल भूमि की सिंचाई करती है।

23. 'दुलहस्ती पावर स्टेशन' किस नदी पर अवस्थित है?

Correct Answer: (b) चिनाब
Solution:व्याख्या-दुलहस्ती पॉवर स्टेशन 390 मेगावाट (3×130 मेगावाट) क्षमता की जल संचय वाली 'रन ऑफ द रिवर' स्कीम है, जो चेनाब नदी पर स्थित है। यह जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में है।

24. कौन सा मसाला भारत में "काला सोना' के रूप में जाना जाता है-

Correct Answer: (a) काली मिर्च
Solution:व्याख्या- काली मिर्च को भारत में काला सोना के रूप में जाना जाता है। काली मिर्च एक लता से प्राप्त होती है। भारत में इसकी खेती मालाबार तट पर पश्चिमी घाट के दोनों ओर के ढलानों पर, उत्तर में कोंकण से लेकर दक्षिण में कोचीन तक की जाती है। इसके प्रमुख उत्पादक राज्य केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक हैं जहां से कुल उत्पादन का लगभग 89% प्राप्त होता है।

25. निम्न में से कौन सा राज्य सोयाबीन का अग्रणी उत्पादक है?

Correct Answer: (a) मध्य प्रदेश
Solution:व्याख्या- सोयाबीन एक महत्वपूर्ण खाद्य फसल है। यह दलहन के बजाय तिलहन की फसल मानी जाती है। प्रश्नावधि में सबसे अधिक सोयाबीन का उत्पादन मध्य प्रदेश करता था। किन्तु वर्तमान समय में सर्वाधिक सोयाबीन का उत्पादन महाराष्ट्र राज्य कर रहा है।

26. राजस्थान किस वस्तु का प्रमुख उत्पादक है?

Correct Answer: (b) सरसो
Solution:व्याख्या-राजस्थान सरसो का प्रमुख उत्पादक राज्य है, वर्ष 2021 के अनुसार राजस्थान ने 5.48 मिलियन टन का उत्पादन किया जो अखिल भारतीय स्तर पर 46.63 प्रतिशत है।

27. निम्न में से कौन एक भारत की सबसे पुरानी तेल शोधन इकाई है?

Correct Answer: (b) डिग्बोई
Solution:व्याख्या-डिग्बोई रिफाइनरी (असम) वर्ष 1901 में शुरू हुई। यह भारत की सबसे पुरानी आपरेटिंग रिफायनरी है। इस रिफायनरी को 'भारतीय हाइड्रोकार्बन क्षेत्र की गंगोत्री' कहा जाता है। हल्दिया (पश्चिम बंगाल), कोयली (गुजरात) और मथुरा (उत्तर प्रदेश) भारत की अन्य तेल रिफायनरी हैं।

28. निम्न में कौन सा भारत का राज्य कोयले का सर्वाधिक उत्पादन करता है?

Correct Answer: (b) झारखण्ड
Solution:व्याख्या-प्रश्नकाल के समय सर्वाधिक उत्पादन झारखण्ड में होता था। वर्तमान में भारत में कोयले का सर्वाधिक उत्पादन छत्तीसगढ़ राज्य करता है, जबकि कोयले का सर्वाधिक भण्डार झारखण्ड में है। कोयले के सर्वाधिक उत्पादक राज्य वर्ष 2020-21 के आंकड़ो के अनुसार हैं। क्रमशः छत्तीसगढ़, ओडिशा, व झारखण्ड ।

29. बैलाडिला खान किस खनिज से सम्बन्धित है?

Correct Answer: (a) लौह अयस्क
Solution:व्याख्या- बैडाडिला खान विशाल और उच्च गुणवत्ता वाले लौह अयस्क भण्डार के लिए दुनिया में प्रसिद्ध है। यह खान छत्तीसगढ़ राज्य के दंतेवाड़ा जिले में स्थित है। उल्लेखनीय है कि भारत में लौह अयस्क के कुल आरक्षित भण्डारों का लगभग 95 प्रतिशत भाग आडिशा, झारखण्ड, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, गोओ, आंध्र प्रदेश तथा तमिलनाडु राज्यों में स्थित है।

30. राजा सांसी अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा कहाँ है?

Correct Answer: (c) अमृतसर
Solution:व्याख्या- राजा सांसी (गुरू श्री रामदास जी) अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्‌डा पंजाब राज्य के अमृतसर में स्थित है। भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण का गठन 1995 में किया गया। यह भारत में नागर विमानन की शीर्ष ईकाई है।