डी.ए./एल.डी.ए. (मुख्य) परीक्षा 2006 सामान्य अध्ययन (Part-I)

Total Questions: 50

31. निम्न में से कौन एक द्वीपीय महाद्वीप है?

Correct Answer: (d) ऑस्ट्रेलिया
Solution:व्याख्या-आस्ट्रेलिया विश्व का सबसे छोटा महाद्वीप है। समुद्र से चारो तरफ से घिरा होने के कारण, इसे 'द्वीपीय महाद्वीप' भी कहते हैं। यह महाद्वीप पूरी तरह दक्षिणी गोलार्द्ध में है। मकर रेखा इसके मध्य से गुजरती है।

32. मेडागास्कार सबसे बड़ा द्वीप है-

Correct Answer: (a) हिन्द महासागर में
Solution:व्याख्या-द्वीप स्थल खण्ड के ऐसे भाग होते हैं जिनके चारों ओर जल का विस्तार पाया जाता है। मेडागास्कर द्वीप जिसका क्षेत्रफल 587041 वर्ग किमी. है, यह हिन्द महासागर में स्थित सबसे बड़ा द्वीप है।

33. ग्रेट साल्ट झील कहाँ स्थित है?

Correct Answer: (b) यू.एस.ए. (संयुक्त राज्य अमेरिका)
Solution:व्याख्या-ग्रेट साल्ट झील पश्चिमी गोलार्द्ध में स्थित सबसे बड़ी खारे पानी की झील है। यह संयुक्त राज्य अमेरिका के यूटाह में स्थित है। विश्व में प्रमुख खारे पानी की झील इस प्रकार हैं- तुर्की की वॉन झील (330%) जार्डन का मृत सागर (238%), संयुक्त राज्य अमेरिका की ग्रेट साल्ट झील (220%)।

34. निम्न में से किस देश को 'यूरेनियम सिटी' स्थापित करने का श्रेय दिया जाता है?

Correct Answer: (b) कनाडा
Solution:व्याख्या-'यूरेनियम सिटी' स्थापित करने का श्रेय कनाडा को है। कनाडा के अथाबास्का झील के पास इसे स्थापित किया गया है। विश्व में यूरेनियम का सबसे बड़ा भण्डार कजाख्स्तान में है तथा इसका सबसे ज्यादा उत्पादन भी कजाख्स्तान में होता है।

35. निम्न में से किसको विश्व का 'काफी बन्दरगाह' कहा जाता है?

Correct Answer: (b) सेन्टोज
Solution:व्याख्या- ब्राजील के साओ पाउलो में स्थित सेन्टोज बंदरगाह को 'काफी बंदरगाह' कहा जाता है। उल्लेखनीय है कि ब्राजील विश्व में कॉफी का सबसे बड़ा उत्पादक है।

36. भारत के सी. ए.जी. (नियन्त्रक एवं महालेखा परीक्षक) कार्य करते हैं-

Correct Answer: (b) लोक वित्त संरक्षक के रूप में
Solution:व्याख्या-भारत में स्वतंत्र लेखा परीक्षा का कार्य नियन्त्रक महालेखा परीक्षक को सौंपा गया है। संविधान के भाग 5 के अनुच्छेद 148-151 में इसकी व्यवस्था की गयी है। यह सार्वजनिक धन का संरक्षक तथा भारत की संपरीक्षा तथा लेखा प्रणालियों का निष्पक्ष प्रधान होता है। उसे राष्ट्रीय वित्त का संरक्षक कहा जाता है।

37. सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति की जाती है, राष्ट्रपति के द्वारा-

Correct Answer: (d) सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश से परामर्श के साथ
Solution:व्याख्या-उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश से परामर्श के पश्चात् राष्ट्रपति अपने हस्ताक्षर और मुद्रा सहित अधिपत्र द्वारा उच्चतम न्यायालय के प्रत्येक न्यायाधीश को नियुक्त करेगा और न्यायाधीश तब तक पद धारण करेगा जब तक वह 65 वर्ष की आयु प्राप्त नहीं कर लेता है (अनुच्छेद 124)।

38. निम्न में से कौन सा चुनाव निर्वाचन आयोग द्वारा सम्पादित नहीं किया जाता?

Correct Answer: (d) स्थानीय निकायों का
Solution:व्याख्या-केन्द्रीय निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा, राज्यसभा तथा राष्ट्रपति के चुनाव कराये जाते हैं जबकि स्थानीय निकायों के लिए निर्वाचन नामावली तैयार करने और उन सभी निर्वाचनों के संचालन का निर्देशन और नियंत्रण के लिए एक राज्य निर्वाचन आयोग होता है जिसकी नियुक्ति राज्य के राज्यपाल द्वारा किया जाता है।

39. जिस समिति की अनुशंसा पर देश में 'पंचायती-राज' लागू किया गया, उसके प्रमुख थे -

Correct Answer: (b) बलवन्त राय मेहता
Solution:व्याख्या-'सामुदायिक विकास कार्यक्रम' व 'राष्ट्रीय प्रचार सेवा' की विफलता के बाद बलवन्त राय मेहता की अध्यक्षता में 1957 में एक समिति का गठन किया गया। इस समिति ने अपनी रिपोर्ट लगभग एक वर्ष में केन्द्र सरकार को प्रस्तुत की। इस समिति की सिफारिश के आधार पर पं. नेहरू ने सर्वप्रथम 2 अक्टूबर, 1959 को राजस्थान के नागौर जिले में 'प्रजातांत्रिक विकेन्द्रीकरण, की योजना का श्रीगणेश किया जिसे पंचायती राज कहा गया।

40. 'सामुदायिक विकास कार्यक्रम' कब लागू किया गया था?

Correct Answer: (c) अक्टूबर 2, 1952
Solution:व्याख्या-2 अक्टूबर, 1952 को नेहरू जी के द्वारा 'सामुदायिक विकास कार्यक्रम' का आरम्भ किया गया, इस कार्यक्रम के अधीन विकास खण्ड को इकाई मानकर ब्लॉक में विकास हेतु सरकारी कर्मचारियों के साथ सामान्य जनता को विकास की प्रक्रिया से जोड़ने का प्रयास किया गया। ग्रामीणों को स्वावलम्बी बनाने में सामुदायिक विकास परियोजनाओं की विशेष भूमिका रही है।