डी.ए./एल.डी.ए. (मुख्य) परीक्षा 2006 सामान्य अध्ययन (Part-I)

Total Questions: 50

41. भारतीय अर्थव्यवस्था के किस क्षेत्र का 'सकल घरेलू उत्पाद' में सर्वाधिक योगदान है?

Correct Answer: (c) सेवा क्षेत्र
Solution:व्याख्या-भारतीय अर्थव्यवस्था में सेवा क्षेत्र का सकल घरेलू उत्पादन में सर्वाधिक योगदान है। आर्थिक समीक्षा 2020-21 के अनुसार वर्तमान कीमतो पर सकल मूल्यवर्धन (GVA) में कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र, उद्योग क्षेत्र तथा सेवा क्षेत्र का योगदान क्रमशः 15.9%, 25.9% तथा 53% है।

42. सामुदायिक विकास कार्यक्रम, जिसे 2 अक्टूबर, 1952 में प्रारम्भ किया गया, ने रास्ता तैयार किया-

Correct Answer: (b) पंचायती राज के संगठन का
Solution:व्याख्या - 2 अक्टूबर, 1952 को नेहरू जी के द्वारा 'सामुदायिक विकास कार्यक्रम' का आरम्भ किया गया। जनवरी 1957 में इसके कार्यों की जाँच व उपाय सुझाने हेतु बलवंतराय मेहता की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया। नवंबर 1957 में प्रस्तुत अपनी रिपोर्ट में इसने लोकतांत्रिक विकेन्द्रीकरण की सिफारिश की, जो कि अन्ततः पंचायती राज के रूप में जाना गया।

43. भारत के राज्यों में, राज्य वित्त निगमों ने मुख्य रूप से जिनके विकास के लिए सहायता दी है, वे हैं:

Correct Answer: (d) मध्यम एवं छोटे पैमाने के उद्योग
Solution:व्याख्या-देश में वित्त पोषण करने वाली संस्थाओं की संरचना के विकास में राज्य वित्त निगम अभिन्न अंग है, वे अपने राज्यों में छोटे और मध्यम उद्योगों के उन्नयन के लिए प्रयास करते हैं और इस प्रकार सन्तुलित क्षेत्रीय वृद्धि, अधिक निवेश, अधिक रोजगार और उद्योगों के व्यापक स्वामित्व के सहायक होते हैं।

44. बारहवें वित्त आयोग के अध्यक्ष कौन थे?

Correct Answer: (a) सी. रंगराजन
Solution:व्याख्या-भारत के संविधान के अनुच्छेद 280 व 281 के अनुसार, चार अन्य सदस्यों सहित डॉ. सी रंगराजन की अध्यक्षता में 2 नवम्बर, 2002 को बारहवें वित्त आयोग का गठन किया गया था। 27 नवम्बर 2017 को एन.के. सिंह की अध्यक्षता में 15वें वित्त आयोग के गठन को मंजूरी दी गयी। इस आयोग का कार्यकाल 2021-26 तक है।

45. नरसिम्हम समिति सबन्धित है-

Correct Answer: (b) बैकिंग क्षेत्र में सुधार से
Solution:व्याख्या-नरसिम्हम समिति का गठन 1991 में वित्तीय (बैंकिंग) सुधार हेतु सुझाव देने के लिए बनाई गई थी।

46. निम्न में से नाबार्ड का मुख्यालय कहाँ है?

Correct Answer: (c) मुम्बई
Solution:व्याख्या-नाबार्ड का मुख्यालय मुम्बई में है। राष्ट्रीय कृषि व ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) की स्थापना 12 जुलाई, 1982 को की गई। इसका प्रमुख कार्य कृषि एवं ग्रामीण विकास हेतु ऋण एवं सहायता प्रदान करना है।

47. निम्नलिखित में से किस पदार्थ की विद्युत चालकता सर्वाधिक है?

Correct Answer: (b) चाँदी
Solution:व्याख्या-चाँदी की विद्युत चालकता सर्वाधिक है। जिन पदार्थों से होकर आवेश का प्रवाह सरलता से होता है उन्हें चालक कहते हैं। लगभग सभी धातुएँ अम्ल, क्षार, मानव शरीर आदि विद्युत चालक पदार्थ के उदाहरण हैं। चाँदी सबसे अच्छा चालक होता है।

48. सूर्य से उत्पन्न ऊर्जा का स्त्रोत है-

Correct Answer: (b) नाभिकीय संलयन
Solution:व्याख्या-सूर्य की ऊर्जा का स्त्रोत वहाँ पर होने वाला नाभिकीय संलयन है। सूर्य का अधिकांश भाग हाइड्रोजन 71% तथा हीलियम (26%) का बना है। सूर्य के केन्द्र का ताप लगभग दो करोड़ डिग्री सेल्सियस है, इतने अधिक ताप पर हाइड्रोजन नाभिकों का संलयन हीलियम नाभिक में होता रहता है, जिससे बहुत अधिक मात्रा में ताप एवं प्रकाश ऊर्जा की उत्पत्ति होती है।

49. प्रकाश-संश्लेषण हेतु सर्वाधिक क्रियाशील प्रकाश है-

Correct Answer: (b) लाल प्रकाश
Solution:व्याख्या-पौधों में जल, प्रकाश, पर्ण हरित तथा कार्बन डाई आक्साइड की उपस्थिति में कार्बोहाइड्रेट्स के निर्माण की क्रिया को प्रकाश संश्लेषण कहते हैं। प्रकाश संश्लेषण केवल दृश्य प्रकाश वर्णों (VIBGYOR) में होता है। बैंगनी रंग के प्रकाश में सबसे कम तथा लाल रंग के प्रकाश में सबसे अधिक प्रकाश संश्लेषण होता है।

50. रासायनिक रूप में सूखी बर्फ है -

Correct Answer: (d) ठोस कार्बन डाईऑक्साइड
Solution:व्याख्या-ठोस कार्बन डाईआक्साइड को शुष्क बर्फ या शुष्क हिम कहा जाता है। यह गर्म करने पर सीधे गैस में परिवर्तित हो जाती हैं। इसका उपयोग मछली या फल आदि के संरक्षण तथा रेफ्रीजरेशन में होता है।