डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (कंप्यूटर) भाग-2

Total Questions: 50

11. डेटाबेस से जानकारी को पुनः प्राप्त करने के लिए किस भाषा का उपयोग किया जाता है? [S.S.C. ऑनलाइन मैट्रिक स्तरीय (T-1) 20 सितंबर,2017 (1-पाली)]

Correct Answer: (d) क्वैरी लैंग्वेज
Solution:डेटाबेस की जानकारी को पुनः प्राप्त करने के लिए क्वैरी भाषा (Query Language) का प्रयोग करते हैं। क्वैरी भाषा एक डेटाबेस प्रोग्रामिंग भाषा है जिससे रिलेशन डेटाबेस मैनेजमेंट प्रणाली में आंकड़ों के निर्माण और डेटा को नियंत्रित किया जाता है।

12. एसक्यूएल (SQL) का पूरा नाम क्या है? [S.S.C. C.P.O. परीक्षा, 2015]

Correct Answer: (d) स्ट्रक्चर्ड क्वैरी भाषा
Solution:SQL का पूरा नाम स्ट्रक्चर्ड क्वैरी भाषा (Structured Query Language) होता है। यह रिलेशन एलजेब्रा पर आधारित भाषा है जो आकड़ों का प्रबंधन करती है।

13. किसी डेटाबेस से टेबल को हटाने के लिए किस SQL कमांड का प्रयोग किया जाता है? [BPSC PRT 15.12.2023]

Correct Answer: (b) DROP
Solution:किसी डेटाबेस से टेबल को हटाने के लिए SQL कमांड DROP का प्रयोग किया जाता है

14. किसी डेटाबेस से सूचना को निकालने के लिए निम्नांकित में से किस SQL कमांड का प्रयोग किया जाता है? [BPSC PRT 15.12.2023]

Correct Answer: (c) सिलेक्ट (Select)
Solution:DBMS में किसी डेटाबेस से सूचना को निकालने के लिए Select SQL कमांड का प्रयोग किया जाता है।

15. निम्नांकित में से किस SQL कमांड (command) का प्रयोग किसी टेबल के स्ट्रक्चर (structure) को बदलने के लिए किया जाता है? [BPSC PRT 15.12.2023]

Correct Answer: (a) Alter
Solution:DBMS में Alter SQL कमांड का प्रयोग किसी टेबल के स्ट्रक्चर को बदलने के लिए किया जाता है।

16. निम्नांकित में से किस SQL कीवर्ड (keyword) का प्रयोग किसी पैटर्न पर आधारित टेबल से डेटा को दर्शाने/दिखाने के लिए होता है? [BPSC PRT 15.12.2023]

Correct Answer: (b) LIKE
Solution:SQL की वर्ड Like का प्रयोग किसी पैटर्न पर आधारित टेबल से डेटा को दर्शाने/दिखाने के लिए होता है। इस ऑपरेटर के साथ प्रायः दो वाइल्डकार्ड का प्रयोग किया जाता है प्रतिशत चिह्न

(एक या एकाधिक वर्षों का दर्शाने के लिए) व अंडरस्कोर चिह्न (एक वर्ण को दर्शाने के लिए)

SQL Like- uses in a where clause to search for specified pattern in a column

SQL In Specify multiple values in a where clause

SQL Between selects values within a given range.

17. डीबीएमएस (DBMS) में डेटा रूपांतरण के संबंध में क्या सही नहीं है? [UPSSSC JE Exam-2015]

Correct Answer: (c) एक संस्करण से दूसरे संस्करण में अनुवाद
Solution:डेटा का रूपांतरण एक संस्करण से दूसरे संस्करण में नहीं होता है। अतः विकल्प (c) गलत है।

18. इंटिटीज (Entities), गुण और संबंध किससे संबंधित हैं- [R.R.B. अहमदाबाद (Stenographer) परीक्षा, 2006]

Correct Answer: (c) डेटा की तार्किक अवधारणा
Solution:इंटिटीज (Entities), गुण (Attribute) और रिलेशनशिप डेटा के तार्किक अवधारणा से संबंधित हैं।

19. डीबीएमएस (DBMS) में सामान्यीकृत संबंधों का मुख्य लाभक्या है? [S.S.C. F.C.I. परीक्षा, 2012]

Correct Answer: (b) डिलीट और अपडेट के दौरान अनियमितता से ग्रसित नहीं होते
Solution:डीबीएमएस (DBMS) में सामान्यीकृत संबंधों का मुख्य लाभ यह है कि वह डिलीट और अपडेशन के दौरान अनियमितता से ग्रसित नहीं होते हैं।

20. ब्लॉकिंग फैक्टर (Blocking Factor) क्या है? [चंडीगढ़ पुलिस कांस्टेबिल परीक्षा, 2011]

Correct Answer: (c) एक ब्लॉक में रिकॉर्ड समूहों की संख्या
Solution:एक ब्लॉक में रिकॉर्ड समूहों की संख्या को ब्लॉकिंग फैक्टर कहते है।