डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (कंप्यूटर) भाग-2

Total Questions: 50

21. निम्न में से कौन-सा रिलेशनल डेटाबेस को वर्णित करता है- [S.S.C. F.C.I. परीक्षा, 2012]

Correct Answer: (d) इसमें संबंधित डेटा की अलग-अलग टेबल शामिल हैं
Solution:रिलेशनल डेटाबेस में डेटा की अलग-अलग तालिकाएं (Tables) उपस्थित होती हैं जो एक-दूसरे से संबंधित होती हैं।

22. डेटाबेस के रिकॉर्ड से अलग किए जाने वाले भागों को क्या कहते हैं? [S.S.C. मल्टी टॉस्किंग परीक्षा, 2014]

Correct Answer: (a) फाइल
Solution:डेटाबेस के रिकॉर्ड से अलग किए जाने वाले भागों को फाइल कहा जाता है।

23. एक रिलेशनल डेटाबेस में एक संदर्भित अखंडता बाधा (Integrity Constraint) की मदद से निर्दिष्ट किया जाता है- [S.S.C. F.C.I. परीक्षा, 2012]

Correct Answer: (b) फॉरेन की (Foreign Key)
Solution:रिलेशनल डेटाबेस में एक संदर्भित Integrity Constraint की सहायता से फॉरेन की (Foreign Key) को निर्दिष्ट किया जाता है।

24. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है? [R.R.B. Online J.E. Exam, Secunderabad, 2014 (II)]

Correct Answer: (d) इंडेक्स डेटाबेस फाइलों का उपयोग रिपोर्ट फॉर्मेट फाइल के साथ नहीं किया जाता है।
Solution:इंडेक्सिंग एक डेटा संरचना तकनीकी है जो कुछ विशेषताओं के आधार पर डेटाबेस फाइलों से रिकॉर्ड्स को कुशलता से पुनः प्राप्त करने के लिए किया जाता है, न कि अनुक्रमित डेटाबेस फाइलों का उपयोग रिपोर्ट फाइल के लिए किया जाता है।

25. एक डेटा डिक्शनरी में क्या शामिल होते हैं? [चंडीगढ़ पुलिस कांस्टेबिल परीक्षा, 2011]

Correct Answer: (d) फाइलों और उनकी सामग्री और सिस्टम द्वारा उपयोग की जाने वाली प्रक्रियाओं के बारे में डेटा।
Solution:डेटा डिक्शनरी में, फाइलें एवं फाइल सामग्री अथवा सिस्टम द्वारा उपयोग की जाने वाली प्रक्रियाएं उपस्थित होती हैं।

26. एक हायरार्किकल डेटाबेस (Hierarchical Database) के लिए एक स्कीम है- [S.S.C. मल्टी टॉस्किंग परीक्षा, 2014]

Correct Answer: (a) ट्री स्ट्रक्चर डायग्राम
Solution:हायरार्किकल (Hierarchical) डेटाबेस मॉडल एक डेटा मॉडल है जिससे डेटा, ट्री स्ट्रक्चर डायग्राम की तरह व्यवस्थित होता है तथा डेटा को रिकॉर्ड की तरह संग्रहित किया जाता है जो लिंक के माध्यम द्वारा एक-दूसरे से जुड़े होते हैं।

27. दो डेटाबेस फाइलों को जोड़ने के लिए किस कमांड का प्रयोग करते है? [R.R.C. चेन्नई (ग्रुप-D) परीक्षा, 2011]

Correct Answer: (c) ज्वाइन (Join)
Solution:ज्वाइन कमांड का उपयोग एक सामान्य फिल्ड पर दो फाइलों की लाइन तथा दो फाइलों को एक-दूसरे से जोड़ने के लिए किया जाता है जिससे एक नई फाइल का निर्माण होता है।

28. दो डेटाबेस फाइलों के बीच एक लिंक स्थापित करने के लिए कौन-से कमांड का प्रयोग किया जाता है? [R.R.C. चेन्नई (ग्रुप-D) परीक्षा, 2011]

Correct Answer: (c) सेट रिलेशन (Set Relation)
Solution:दो डेटाबेस फाइलों के मध्य एक लिंक (Link) स्थापित करने के लिए सेट रिलेशन (Set Relation) कमांड प्रयोग किया जाता है।

29. विद्यमान तालिका के पंक्तियों को परिवर्तित करने हेतु प्रयुक्त कथन क्या है? [R.R.B. अहमदाबाद (Stenographer) परीक्षा, 2006]

Correct Answer: (c) UPDATE
Solution:विद्यमान तालिका के रो को संशोधित (Modify) या परिवर्तित करने के लिए अपडेट कथन (UPDATE Statement) का उपयोग किया जाता है।

30. रिलेशनल डेटाबेस में, किसी रिलेशन के ऐट्रिब्यूटों की संख्या को रिलेशन का कहा जाता है। [BPSC PRT 15.12.2023]

Correct Answer: (b) डिग्री
Solution:रिलेशनल डेटाबेस में, किसी रिलेशन के एट्रिब्यूटों की संख्या को रिलेशन का डिग्री (degree of relation) कहा जाता है, जबकि तालिका में टपल्स (Tupples) अर्थात् रो (पंक्ति) की संख्या को कार्डिनलिटी (Cardinality) कहा जाता है।