डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (कंप्यूटर) भाग-3

Total Questions: 37

1. एक ही डेटा को कई जगहों पर सेव करना कहलाता है- [S.S.C. ऑनलाइन मैट्रिक स्तरीय (T-1) 20 सितंबर,2017 (1-पाली)]

Correct Answer: (b) रिडन्डेन्सी (Redundancy)
Solution:एक ही डेटा को जब कई जगह पर सेव किया जाता है तो उसे रिडन्डेन्सी (Redundancy) कहा जाता है। अतः विकल्प (b) सही है।

2. निम्न में से कौन DBMS सॉफ्टवेयर नहीं है? [चंडीगढ़ पुलिस कांस्टेबिल परीक्षा, 2011]

Correct Answer: (c) कोबोल (COBOL)
Solution:आरेकल, साइबेस, SQL सर्वर, ये सभी कंप्यूटर एप्लिकेशन सॉफ्टवेयर हैं जबकि कोबोल एक प्रोग्रामिंग भाषा है। अतः विकल्प (c) सही है।

3. वह सॉफ्टवेयर जो स्टोरेज को आर्गेनाइज करता है तथा सूचना को पुनः प्राप्त करता है, उसे क्या कहते हैं? [UPSSSC JE Exam-2015]

Correct Answer: (c) डेटाबेस प्रोग्राम
Solution:डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम के अंतर्गत डेटाबेस प्रोग्राम का प्रमुख कार्य सॉफ्टवेयर स्टोरेज को ऑर्गनाइज करना तथा सूचना को पुनः प्राप्त करना होता है। अतः दिए गए विकल्पों में सही विकल्प (c) है।

4. एक फाइल आधारित प्रणाली में निम्न में से कौन-सी बातें अनावश्यक है? [S.S.C. C.P.O. परीक्षा, 2015]

Correct Answer: (b) एक ही डेटा को कई फाइलों में प्रतिरूपित किया जाता है
Solution:फाइल आधारित प्रणाली में एक ही डेटा को कई फाइलों में प्रतिरूपित करना अनावश्यक कार्य है। इसको डेटा रिडन्डेसी (Data Redundancy) भी कहते हैं।

5. निम्न में से सत्य कथन चुनिए- [UPPCL TG-2 Exam-2016]

Correct Answer: (c) फॉरेन कुंजियां (Foreign Keys) डेटा मूल्यों पर आधारित है
Solution:फॉरेन कुंजी (Foreign Key) डेटा के नाम पर आधारित होता है। यह किसी टेबल में एक फील्ड होता है जो किसी दूसरे टेबल या अपने टेबल में एक रो (Row) को अद्वितीय रूप से पहचान करता है।

6. निम्न में क्या DBA नहीं करता है? [R.R.B. Online J.E. Exam 27th Aug. 2015 (III-Shift)]

Correct Answer: (b) डेटाबेस का तार्किक डिजाइन
Solution:DBA का पूरा नाम Database Administrator है। DBA पूरे सिस्टम को चलाता है। DBA का प्रमुख कार्य डेटाबेस गतिविधि के प्रदर्शन की निगरानी एवं डेटाबेस की सुरक्षा आदि प्रमुख कार्य है। जबकि तार्किक डेटा माडल का डिजाइन DBA द्वारा नहीं किया जाता है।

7. निम्नलिखित में से किसका संबंध RDBMS से नहीं है- [उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल मुख्य परीक्षा, 2013]

Correct Answer: (b) इंटीग्रेटेड डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम
Solution:इंटीग्रेटेड डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम मुख्य रूप से मेनफ्रेम के लिए एक नेटवर्क मॉडल डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम है, जबकि ऑरेकल, माइक्रोसॉफ्ट और साइबेस सभी रिलेशनल डेटाबेस मैनेजमेंट से संबंधित है।

8. निम्न में से कौन-सी दो फाइलों का प्रयोग RDBMS के ऑपरेशन के समय होता है? [R.R.B. Online J.E. Exam Secunderabad, 2014 (II-Shift)]

Correct Answer: (b) डेटा निर्देशिका और ट्रांजैक्शन लॉग भाषा
Solution:सामान्यतः RDBMS के संचालन (Operation) में डेटा निर्देशिका एवं ट्रांजैक्शन लॉग की दो फाइलों का उपयोग किया जाता है।

9. एक हॉस्पिटल (Hospital) डेटाबेस सिस्टम में इकाई रोगी और इकाई वार्ड के बीच संबंध क्या होता है?

Correct Answer: (d) अनेक से अनेक (Many of Many)
Solution:किसी हॉस्पिटल के डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम में इकाई रोगी और इकाई वार्ड के बीच अनेक से अनेक (Many to Many) का संबंध होता है।

10. निम्नलिखित में से कौन-सा एक डेटाबेस तत्व है? [UPPCL TG-2 Exam-2016]

Correct Answer: (d) उपर्युक्त सभी
Solution:DBMS एक एप्लिकेशन सॉफ्टवेयर (Application Software) है जिसका उपयोग बैंकों, स्कूल, कॉलेजों में लोगों के विवरण रखने में होता है। डेटा, संबंध, बाधाएं एवं स्कीमा में सभी डेटाबेस के ही भाग हैं. अतएव विकल्प (d) सही है।