डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (कंप्यूटर) भाग-3

Total Questions: 37

11. निम्न में से कौन-सा रिलेशनल डेटाबेस को वर्णित करता है- [उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल मुख्य परीक्षा, 2013]

Correct Answer: (b) इसमें संबंधित डेटा की अलग-अलग टेबल शामिल है।
Solution:रिलेशनल डेटाबेस में संबंधित डेटा की अलग-अलग तालिका होती है। रिलेशनल डेटाबेस में डेटाबेस टेबल का संग्रह होता है जो डेटा के विशेष सेट (Special Set) को संग्रहित (Store) रखता है।

12. SQL अनुक्रम में क्या सही है? [R.R.B.-J.E. Exam 4th Sep., 2015 (II-Shift)]

Correct Answer: (d) उपरोक्त सभी
Solution:SQL (Structured Query Language) एक भाषा है, जिसके द्वारा हम डेटाबेस से कंम्यूनिकेट (Communicate) करते हैं। यह प्राथमिक कुंजी (Primary Key) के कार्य को भी उत्पन्न करता है, अपने डेटा को साझा करता है तथा स्वतः ही एक विशिष्ट अंक को उत्पन्न कर सकता है।

13. एक वितरित डेटाबेस में क्या बहुउद्देशीय उपयोग का समर्थन करता है? [UPPCL TG-2 Exam-2016]

Correct Answer: (b) समरूपता नियंत्रण
Solution:एक वितरित डेटाबेस में समरूपता नियंत्रण (Concurrency Con-trol) बहुउद्देशीय उपयोग का समर्थन करता है।

14. निम्नलिखित में कौन-सा संबंध परक डेटाबेस मॉडल की विशेषता को नहीं दर्शाता है? [S.S.C. ऑनलाइन C.P.O.S.L. (T-1) 7 जुलाई,2017 (1-पाली)]

Correct Answer: (b) ट्री जैसी संरचना
Solution:ट्री के समान डेटा स्ट्रक्चर (Data Structure) की विशेषता रखने वाले रिलेशन डेटाबेस मॉडल नहीं हो सकते। अतः विकल्प (b) सही है।

15. निम्न में से कौन-सा SQL कथन का प्रकार नहीं है- [S.S.C. ऑनलाइन C.P.O.S.I. (T-I) 7 जुलाई,2017 (1-पाली)]

Correct Answer: (b) Data Standard Language (DSL)
Solution:DDL, DML, DCL में सभी SQL के स्टेटमेंट्स हैं जबकि DSL एसक्यूएल (SQL) स्टेटमेंट नहीं हैं, अतः विकल्प (b) सही है।

16. निम्न में से कौन-सा एक या अधिक विशेषताओं का समूह है जो अद्वितीय रूप से एक पंक्ति की पहचान करता है? [उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल मुख्य परीक्षा, 2013]

Correct Answer: (a) की
Solution:कुंजी (Key) एक या अधिक विशेषताओं का समूह है जो अद्वितीय रूप से पंक्ति की पहचान करता है।

17. निम्नलिखित में से कौन-सा SQL बाधा का प्रकार नहीं है? [UPPCL TG-2 Exam-2016]

Correct Answer: (c) वैकल्पिक कुंजी
Solution:जैसा कि हम सभी जानते हैं कि किसी तालिक में एक से अधिक Candidate Key होती हैं जिसमें से हम प्राइमरी कुंजी (Primary Key) का चुनाव करते हैं, शेष Candidate Key को उस तालिका की Alternate Key के रूप में जाना जाता है जो SQL के बाधा (Constraint) के रूप नहीं होती हैं।

18. एक संबंध मॉडल (Relationship Model) में कई इकाइयों का एक संगठन क्या कहलाता है? [S.S.C. ऑनलाइन स्नातक स्तरीय (1-1) 20 अगस्त,2017 (1-पाली)]

Correct Answer: (c) संबंध (Relationship)
Solution:सामान्यतः व्यवसाय के क्षेत्र में विभिन्न प्रक्रियाओं के लिए क्या उचित है अथवा क्या अनुचित इसका विश्लेषण करने के लिए संबंध मॉडल का प्रयोग किया जाता है। रिलेशनशिप मॉडल (Relation-ship Model) में कई इकाइयों का संगठन संबंध कहलाता है।

19. SQL (Structured Query Language) में INSERT कथन का उपयोग किया जाता है- [AR.R.B.-J.E. Exam 4th Sep., 2015 (II-Shift)]

Correct Answer: (b) पंक्तियों के समूह में एक समय में एक टेबल को हम प्रवेश करा सकते हैं
Solution:INSERT कथन का उपयोग नये रिकॉर्ड या टेबल को एक ही समय में पंक्तियों के समूह में प्रवेश कराने के लिए किया जाता है।

20. अल्फान्यूमेरिक (Alphanumeric) आंकड़ा (Data) के अंतर्गत आते हैं-

Correct Answer: (d) ये सभी
Solution:अल्फान्यूमेरिक आंकड़े (Alphanumeric Data) अक्षर, चिह्न, और अंक के सम्मिलित रूप होते हैं। इसका प्रयोग लैटिन एवं अरेबिक अक्षर की व्याख्या करने में किया जाता है।