तंत्रिका तंत्र

Total Questions: 13

1. मनुष्य में कितने जोड़ी कपाल तंत्रिका पाई जाती है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2020]

Correct Answer: (b) 12
Solution:कशेरुक रज्जु (Spinal Cord) में से 31 जोड़ी (Pairs) तंत्रिकाएं निकलती हैं, जिन्हें रीढ़ की सुषुम्नीय अर्थात स्पाइनल तंत्रिकाएं (Spinal nerves) कहते हैं। ये तंत्रिकाएं हाथ-पैरों की पेशियों, त्वचा की ग्रंथियों, श्रवण ज्ञानेन्द्रियों आदि को सुषुम्ना अर्थात मेरुरज्जु (Spinal Cord) से जोड़ती हैं। शरीर में स्थित कपालीय अर्थात क्रैनियल तंत्रिकाएं (Cranial Nerves) मस्तिष्क से जुड़ी होती हैं, जिनकी संख्या 12 जोड़ी होती है।

2. कशेरुक रज्जु (Spinal Cord) में से कितनी जोड़ियां तंत्रिका निकलती हैं? [45th B.P.S.C. (Pre) 2001]

Correct Answer: (b) 31
Solution:कशेरुक रज्जु (Spinal Cord) में से 31 जोड़ी (Pairs) तंत्रिकाएं निकलती हैं, जिन्हें रीढ़ की सुषुम्नीय अर्थात स्पाइनल तंत्रिकाएं (Spinal nerves) कहते हैं। ये तंत्रिकाएं हाथ-पैरों की पेशियों, त्वचा की ग्रंथियों, श्रवण ज्ञानेन्द्रियों आदि को सुषुम्ना अर्थात मेरुरज्जु (Spinal Cord) से जोड़ती हैं। शरीर में स्थित कपालीय अर्थात क्रैनियल तंत्रिकाएं (Cranial Nerves) मस्तिष्क से जुड़ी होती हैं, जिनकी संख्या 12 जोड़ी होती है।

3. मस्तिष्क जिम्मेदार है- [U.P.P.C.S. (Pre) 2016]

Correct Answer: (d) उपर्युक्त तीनों के लिए
Solution:मस्तिष्क सोचने, हृदय गति नियंत्रण तथा शरीर के संतुलन तीनों के लिए उत्तरदायी है। मेड्यूला पश्च मस्तिष्क का भाग है, जो ऊपर की ओर पोन्स तथा नीचे की ओर सुषुम्ना से जुडा होता है तथा हृदय गति, रक्तचाप आदि पर अपना नियंत्रण रखता है।

4. मानव मस्तिष्क के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए - [U.P. P.C.S. (Pre) 2020]

1. मस्तिष्क हृदयगति को नियंत्रित रखने के लिए उत्तरदायी है।

2. यह शरीर के संतुलन के लिए उत्तरदायी है।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए।

कूट :

Correct Answer: (c) 1 और 2 दोनों सही हैं।
Solution:मस्तिष्क सोचने, हृदय गति नियंत्रण तथा शरीर के संतुलन तीनों के लिए उत्तरदायी है। मेड्यूला पश्च मस्तिष्क का भाग है, जो ऊपर की ओर पोन्स तथा नीचे की ओर सुषुम्ना से जुडा होता है तथा हृदय गति, रक्तचाप आदि पर अपना नियंत्रण रखता है।

5. प्रतिवर्ती क्रियाओं (Reflex Action) का नियंत्रण केंद्र कहां पर है? [45th B.P.S.C. (Pre) 2001]

Correct Answer: (c) कशेरुक रज्जु में (Spinal cord)
Solution:शरीर में प्रतिवर्ती क्रियाओं (Reflex Actions) का नियंत्रण कशेरुक रज्जु (Spinal Cord) द्वारा होता है। इसमें हम उद्दीपनों (Stimulus) को ग्रहण करते हैं तथा स्वभाव के आधार पर प्रतिवर्ती क्रिया की दो प्रमुख श्रेणियां (1) अबंधित (Unconditioned) तथा (2) अनुबंधित (Conditioned) होती हैं। प्रतिवर्ती क्रिया के द्वारा ही हमारा पैर कांटे पर पड़ने पर हम पैर को पीछे की ओर खींच लेते हैं।

6. सुई चुमाने पर निम्नलिखित अंगों में कौन-सा दर्द महसूस नहीं करेगा? [U.P. P.C.S. (Pre) Exam. 2017]

Correct Answer: (b) मस्तिष्क
Solution:सुई चुभाने पर मस्तिष्क दर्द महसूस नहीं करेगा। मस्तिष्क में दर्द ग्राहिकाओं (Pain receptors) का अभाव होता है।

7. मानव के मस्तिष्क में स्मरण क्षमता कहां होती है ? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2013]

Correct Answer: (b) सेरीब्रम
Solution:सेरीब्रम मस्तिष्क का सबसे बड़ा भाग होता है तथा यह ऐच्छिक क्रियाओं, स्मरण क्षमता आदि को नियंत्रित करता है।

8. 'परितृप्ति' एवं 'प्यास' के केंद्र मानव मस्तिष्क के निम्नलिखित में से किस भाग में अवस्थित हैं? [U.P.U.D.A./L.D.A. (Mains) 2010]

Correct Answer: (b) हाइपोथैलेमस में
Solution:मूख, प्यास, ताप नियंत्रण, प्यार, घृणा आदि का केंद्र बिंदु मस्तिष्क में हाइपोथैलेमस होता है। रक्तदाब, जल के उपापचय, पसीना, गुस्सा आदि इसके द्वारा ही नियंत्रित होता है, यह अंतःस्रावी ग्रंथियों से स्रावित होने वाले हॉर्मोंस का नियंत्रण करता है।

9. शरीर का तापक्रम नियंत्रित करता है- [B.P.S.C. (Pre) 2019 B.P.S.C. (Pre) 2018]

Correct Answer: (b) हाइपोथैलेमस
Solution:मूख, प्यास, ताप नियंत्रण, प्यार, घृणा आदि का केंद्र बिंदु मस्तिष्क में हाइपोथैलेमस होता है। रक्तदाब, जल के उपापचय, पसीना, गुस्सा आदि इसके द्वारा ही नियंत्रित होता है, यह अंतःस्रावी ग्रंथियों से स्रावित होने वाले हॉर्मोंस का नियंत्रण करता है।

10. मानव शरीर का तापक्रम- [U.P.P.C.S. (Pre) (Re. Exam) 2015]

Correct Answer: (c) न ही जाड़ों में घटता है और न ही गर्मियों में बढ़ता है।
Solution:मानव शरीर का तापक्रम साधारणतया 98.6 डिग्री फॉरेनहाइट होता है। भले कितनी ही सर्दी अथवा गर्मी क्यों न हो शरीर का तापक्रम 98.6°F ही रहता है। मानव शरीर के तापक्रम के स्थिर बने रहने का कारण शरीर में तापक्रम नियंत्रण की एक यांत्रिक जैविक प्रणाली का कार्य करना है। मस्तिष्क का हाइपोथैलेमस भाग इस प्रक्रिया का नियंता (Controller) होता है। हाइपोथैलेमस का एक भाग उच्च तापक्रम को तो दूसरा भाग निम्न तापक्रम को बनाए रखने का कार्य करता है। जब शरीर का तापक्रम उच्च होने लगता है, तो नियंत्रक केंद्र त्वचा को एक संदेश भेजता है। इस संदेश के कारण पसीना बनने की क्रिया प्रारंभ हो जाती है। पसीना शरीर का ऊष्मा भार कम करके तापक्रम को बढ़ने से रोकता है। जब शरीर का तापक्रम सामान्य से नीचे जाने लगता है, तो दूसरा नियंत्रक केंद्र अपने संदेश द्वारा उपापचय तथा पेशियों की क्रिया को बढ़ाकर ऊर्जा उत्पन्न करने की व्यवस्था कर देता है और तापक्रम स्थिर बना रहता है।