तत्सम, तद्भव, युग्मक, आगत (विदेशी) देशज, संकर शब्द आदि शब्द।

परिभाषा एवं प्रकार

Total Questions: 50

1. कथन 1: किसी भाषा के मूल शब्द को तत्सम कहते हैं। [स्टॉफ नर्स आयुर्वेद परीक्षा, 2024]

कथन - 2: ऐसे शब्द जो विदेशी भाषाओं से हिन्दी भाषा में आए उन्हें तद्भव कहते हैं।

 

Correct Answer: (c) कथन 1 सही है
Solution:कथन - 1 सही है; क्योंकि किसी भाषा के मूल शब्द को तत्सम कहते हैं। तत्सम शब्द का अर्थ है तत् (उसके) + सम (जैसा/समान)।

कथन - 2 गलत है; क्योंकि ऐसे शब्द जो विदेशी भाषाओं से हिन्दी भाषा में आए हैं, उन्हें तद्भव नहीं, अपितु विदेशज शब्द कहते हैं। हिन्दी में सर्वाधिक विदेशज शब्द अरबी फारसी भाषा के हैं।

2. व्यवहार के आधार पर शब्द कितने प्रकार के होते हैं? [दिल्ली केन्द्रीय विद्यालय (P.G.T.) परीक्षा, 2015]

Correct Answer: (e) इनमे से कोई नहीं
Solution:शब्दों के भेद निम्नलिखित आधारों पर होते हैं-

1. वाक्य में प्रयोग के आधार पर दो प्रकार - सार्थक शब्द तथा निरर्थक शब्द।

2. रचना या बनावट के आधार पर तीन प्रकार रूढ़ शब्द, यौगिक शब्द तथा योगरूढ़ शब्द।

3. उत्पत्ति या स्रोत के आधार पर चार प्रकार तत्सम, तद्भव, देशज तथा विदेशी शब्द।

4. व्याकरणिक प्रकार्य के आधार पर दो प्रकार विकारी शब्द तथा अविकारी शब्द।

5. अर्थ की दृष्टि से छः प्रकार पर्यायवाची, विलोम शब्द, अनेकार्थी शब्द, वाक्यांशों के लिए एक शब्द, एकार्थी शब्द तथा समानाभासी शब्द युग्म।

हिन्दी व्याकरण की पुस्तकों में व्यवहार के आधार पर शब्दों के प्रकार नहीं प्राप्त होते हैं।

3. व्युत्पत्ति के विचार से शब्दों के कितने भेद हैं? [U.P. SI-2021 नवोदय विद्यालय (प्रवक्ता) परीक्षा, 2014]

Correct Answer: (c) चार
Solution:व्युत्पत्ति के विचार से शब्दों के चार भेद होते हैं।

4. उत्पत्ति के आधार पर शब्दों के चार भेद किए गए हैं। निम्नलिखित में से कौन-सा भेद गलत है? [UPSSSC ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा, 2018 (III)]

Correct Answer: (c) यौगिक
Solution:यौगिक, रूढ़ तथा योगरूढ़ रचना / बनावट के आधार पर किए गए शब्द भेद हैं।

5. श्रोत या उत्पत्ति के आधार पर शब्दों के भेद हैं- [उत्तराखण्ड P.G.T. (परीक्षा)-2020]

Correct Answer: (d) तद्भव, तत्सम, देशज, विदेशी
Solution:

6. निम्नलिखित में से किस विकल्प में सभी शब्द तत्सम हैं? [उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल (निरस्त परीक्षा), 2024]

Correct Answer: (c) नव्य, स्वर्णकार
Solution:विकल्प (c) के दोनों शब्द तत्सम हैं। 'नव्य' का तद्भव नया होता है तथा स्वर्णकार का तद्भव 'सोनार / सुनार होता है।

7. संस्कृत से हिन्दी में प्रयुक्त मूल शब्द से वर्तमान स्थायी तद्भव रूप तक पहुँचने के मध्य में, संस्कृत के अशुद्ध या टूटे-फूटे स्वरूप में प्रयुक्त होने वाले शब्द क्या कहलाते हैं? [UPSSSC कनिष्ठ सहायक (सा.च.) परीक्षा, 2016 (II)]

Correct Answer: (d) अर्घ तत्सम
Solution:संस्कृत से हिन्दी में प्रयुक्त मूल शब्द से वर्तमान स्थायी तद्भव रूप तक पहुँचने के मध्य में संस्कृत के अशुद्ध या टूटे-फूटे स्वरूप में प्रयुक्त होने वाले शब्द 'अर्ध तत्सम' कहलाते हैं। जैसे- अग्नि (तत्सम) अगिन (अर्ध तत्सम) आग (तदद्भव)।

8. संस्कृत भाषा से हिन्दी में बिना परिवर्तन के प्रयुक्त होने वाले शब्द क्या कहलाते हैं? [डायट (प्रवक्ता) परीक्षा, 2014, बिहार पुलिस कांस्टेबिल परीक्षा, 2017, उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल पुनर्परीक्षा 25 अक्टूबर, 2018 (II-पाली) Rajasthan. TET Exam Ist Paper (I-V), 2011, U.P.P.S.C.(D.I.E.T-Lec), 2011]

Correct Answer: (b) तत्सम शब्द
Solution:संस्कृत भाषा से हिन्दी में बिना परिवर्तन के प्रयुक्त होने वाले शब्द 'तत्सम' कहलाते हैं। ऐसे शब्द, जो संस्कृत और प्राकृत से विकृत होकर हिन्दी में आए हैं, 'तद्भव' कहलाते हैं।

9. निम्नलिखित विकल्पों में से तत्सम शब्द का चयन करें। [उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल परीक्षा, 2013]

Correct Answer: (b) अंश
Solution:अंश तत्सम शब्द है। जिसका तद्भव 'अंस' होता है।

10. निम्नलिखित में से 'आँख' का तत्सम रूप कौन-सा है? [U.P. Lower Sub. (Spl.) (Mains), 2002]

Correct Answer: (b) अक्षि
Solution:'आँख' का तत्सम रूप 'अक्षि' है, जबकि 'ईदृश', 'दंष्ट्रिका' तथा 'दर्श' के तद्भव क्रमशः 'ऐसा', 'दाढ़ी' तथा 'दरस' हैं।