तत्सम, तद्भव, युग्मक, आगत (विदेशी) देशज, संकर शब्द आदि शब्द। (Part-10)

Total Questions: 50

11. 'अचार' शब्द इनमें से किस भाषा से आया है? [GIC-Exam 2021 (U.P)]

Correct Answer: (b) पुर्तगाली
Solution:'अचार' पुर्तगाली भाषा का शब्द है, जो हिन्दी में प्रचलित है।

12. इनमें से एक विदेशी भाषा का शब्द है- [P.G.T. परीक्षा-2021 (यू.पी.)]

Correct Answer: (a) कतार
Solution:'कतार' अरबी भाषा का स्त्रीलिंग शब्द है। पंक्ति, श्रेणी और श्रृंखला हिन्दी भाषा के शब्द हैं।

अन्य महत्त्वपूर्ण तथ्य

क़दर, क़फन तथा क़ाफ़िला अरबी भाषा के शब्द हैं। जमीन, तख् त, तथा तन्दुरुस्ती फारसी भाषा के शब्द हैं।

13. अचार' शब्द किस भाषा से आकर हिन्दी में प्रयुक्त हुआ है? [डायट (प्रवक्ता) परीक्षा, 2014]

Correct Answer: (a) पुर्तगाली भाषा से
Solution:'अचार' पुर्तगाली भाषा का शब्द है, जो हिन्दी भाषा में प्रयुक्त होता है। पुर्तगाली भाषा के अन्य शब्द हैं- काफी, काजू, पपीता, आलपीन, आलमारी, गमला, पिस्तौल, इस्पात, कमीज, कमरा, बम्बा, बाल्टी, तम्बाकू, तौलिया, नीलाम, पादरी, सन्तरा इत्यादि।

14. 'उर्दू' किस भाषा का शब्द है? [DSSSB TGT-2018]

Correct Answer: (b) तुर्की
Solution:'उर्दू' शब्द तुर्की भाषा का है। भारत तथा पाकिस्तान में इसका प्रयोग किया जाता है।

15. 'कैंची' किस भाषा का शब्द है? [T.G.T. परीक्षा, 2010]

Correct Answer: (d) तुर्की
Solution:'कैंची', आका, कुली, तोप, बहादुर, मुगल, चेचक, सौगात, सुराग, लाश, चमचा, चुगुल, लफंगा, तलाश, तमगा, जाजिम, उर्दू, कालीन इत्यादि तुर्की भाषा के शब्द हैं।

16. 'लाश' शब्द किस मूल भाषा का है? [U.K. PCS (C-SAT) Exam, 2016]

Correct Answer: (c) तुर्की
Solution:'लाश' शब्द तुर्की मूल भाषा का है। हिन्दी भाषा में प्रचलित तुर्की भाषा के अन्य शब्द हैं- कालीन, कुली, चेचक, तोप, बेगम, बहादुर आदि। अरबी भाषा के शब्द हैं- अमीर, गरीब, औरत, इनाम, दुनिया, दिमाग आदि। फारसी भाषा के शब्द हैं- दिल, दवा, बीमार, मुफ्त, जिन्दगी, चिराग आदि।

17. निम्नलिखित में से एक युग्म अशुद्ध है, वह है - [G.I.C. (प्रवक्ता) परीक्षा, 2015]

Correct Answer: (c) आलमारी - तुर्की शब्द
Solution:आलमारी, गोभी, अनन्नास, इस्पात, कप्तान, कमरा, काज, काफी, काजू, गमला, गोदाम, पिस्तौल, आलपीन इत्यादि पुर्तगाली शब्द हैं। समन, मजिस्ट्रेट, वारण्ट, पेंशन, फीस, डिक्री, शेयर, अपील, पॉलिसी, वारण्टी, रेल, जूरी, टैरिफ, रजिस्ट्रार, बैंक, चेक, ड्राफ्ट इत्यादि अँग्रेज़ी शब्द हैं। सौदागर, कारीगर, जादूगर, कलईगर इत्यादि फारसी शब्द हैं। किताब, हाकिम, हिरासत, फैसला, मुंशिफ इत्यादि अरबी शब्द हैं।

18. आलपीन' और 'गमला' किस विदेशी भाषा के शब्द हैं? [T.G.T. परीक्षा, 2009 UP CSAT Exam, 2019]

Correct Answer: (b) पुर्तगाली
Solution:आलपीन और गमला पुर्तगाली भाषा के शब्द हैं।

19. निम्नलिखित शब्दों में फारसी भाषा का शब्द नहीं है - [G.I.C. (प्रवक्ता) परीक्षा, 2012]

Correct Answer: (d) तारीख
Solution:'तारीख' अरबी भाषा का शब्द है।

20. निम्नलिखित शब्दों में से एक फारसी भाषा का है - [आश्रम पद्धति (प्रवक्ता) परीक्षा, 2012]

Correct Answer: (a) कबूतर
Solution:कबूतर, अफसोस, अदा, आराम, आवारा, चपरासी, अदालत, सिपाही, तहसीलदार, चौकीदार, कमीज, कुर्ता, पायजामा, मोजा, सलवार, चादर, रजाई, रूमाल, चूड़ी, बरफी, जलेबी, हलवा, बादाम, अनार, अंगूर, अंजीर, अन्दाज, आजाद, शिकायत, सिफारिश, जिन्दगी, चश्मा, जमीन, हजार, नापसन्द, नौका, बस्ता, हुनर, मजा, सब्जी, रेशम, सर्दी, खरगोश, कारखाना, परगना, तहसील, जिला, शहर, देहात, कस्बा, साबुन, आईना, कुर्सी, तख्त, मेज, बुखार, नमाज, इत्यादि फारसी शब्द हैं।