तत्सम, तद्भव, युग्मक, आगत (विदेशी) देशज, संकर शब्द आदि शब्द। (Part-10)

Total Questions: 50

21. हिन्दी में प्रचलित 'सिफारिश' किस भाषा का शब्द है? [UGC हिन्दी द्वितीय प्रश्न-पत्र दिसम्बर, 2019]

Correct Answer: (b) फारसी
Solution:हिन्दी में प्रचलित 'सिफारिस' शब्द फारसी भाषा का है, जिसका

अर्थ संस्तुति, खुशामद, चिरौरी आदि होता है।

नोट - आयोग ने 'सिफारिश' को अरबी भाषा का शब्द माना है।

अन्य महत्त्वपूर्ण तथ्य

उत्पत्ति या स्रोत के आधार पर शब्दों के पाँच भेद होते हैं- 1. तत्सम 2. तद्भव 3. देशज 4. विदेशज 5. संकर जो शब्द विदेशी भाषा से हिन्दी भाषा में आए हैं, वे विदेशी शब्द कहलाते हैं। निम्नलिखित भाषाओं से विदेशी शब्द आगत हैं-

अरबी शब्द आदमी, कुर्सी, फायदा, मुकदमा, किताब, हौसला, इस्तीफा ।

फारसी शब्द दवा, कबूतर, खरगोश, गुलाब।

तुर्की शब्द - कारतूस, कैंची, कुली, बहादुर, बेगम, कालीन, सौगात ।

22. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द फारसी भाषा का है? [UGC हिन्दी द्वितीय प्रश्न-पत्र नवम्बर, 2020]

Correct Answer: (a) दाग
Solution:'दाग' शब्द फारसी भाषा का है, जिसका अर्थ-धब्बा, लांछन, कलंक इत्यादि होता है। 'दाग' शब्द हिन्दी पुल्लिंग शब्द भी है, जिसके अर्थ-दाह, दग्धकर्म, जलन, ताप, डाह, ईर्ष्या आदि होते हैं।

23. फलों के निम्नलिखित नामों में से कौन-सा फारसी भाषा का है? [आश्रम पद्धति (प्रवक्ता) परीक्षा, 2009]

Correct Answer: (d) अंगूर
Solution:'अंगूर' फारसी भाषा का शब्द है, जबकि अन्य हिन्दी के तद्भव शब्द हैं।

24. निम्नलिखित शब्दों में से एक अँग्रेज़ी भाषा का नहीं है - [आश्रम पद्धति (प्रवक्ता) परीक्षा, 2009]

Correct Answer: (d) कूपन
Solution:लालटेन, रेल, इंच अँग्रेजी भाषा के शब्द हैं, जबकि कूपन, कारतूस तथा अँग्रेज़ी, फ्रांसीसी (फ्रेंच) भाषा के शब्द हैं।

25. 'कारतूस' किस भाषा का शब्द है? [T.G.T. परीक्षा, 2003]

Correct Answer: (c) फ्रेंच
Solution:कारतूस फ्रेंच भाषा का शब्द है। उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

26. निम्नलिखित शब्दों में से एक विदेशी भाषा का नहीं है- [आश्रम पद्धति (प्रवक्ता) परीक्षा, 2009]

Correct Answer: (d) बूँद
Solution:बूँद तदभव शब्द है, इसका तत्सम बिन्दू है। गमला तथा कमीज पुर्तगाली शब्द हैं। औरत, अरबी शब्द है।

27. हिन्दी में प्रयुक्त शब्द 'बाल्टी' शब्द भण्डार की दृष्टि से किस तरह का शब्द है? [T.G.T. परीक्षा, 2001; T.G.T. पुनर्परीक्षा, 2004]

Correct Answer: (d) विदेशज
Solution:हिन्दी में प्रयुक्त शब्द 'बाल्टी' विदेशज (पुर्तगाली) शब्द है।

28. शहद' शब्द है- [UP- TET Exam Ist Paper (I-V), 2016]

Correct Answer: (d) आगत
Solution:'शहद' आगत शब्द है, जो अरबी से हिन्दी में आया है।

29. उद्गम की दृष्टि से 'अमीर' है- [P.G.T. परीक्षा, 2002]

Correct Answer: (b) विदेशज शब्द
Solution:उद्गम की दृष्टि से 'अमीर' विदेशज (विदेशी) शब्द है। यह अरबी शब्द है।

30. तारीख' निम्नलिखित में से किस भाषा का मूल शब्द है? [UGC हिन्दी प्रथम प्रश्न-पत्र जून, 2020]

Correct Answer: (b) अरबी
Solution:'तारीख' 'अरबी' भाषा का शब्द है। आदमी, औरत, कमर, चश्मा, खर्च, चाकू, गुलाब जैसे शब्द 'अरबी' भाषा के हैं।

अन्य महत्त्वपूर्ण तथ्य

नीलम, पादरी, पेरू, आदि प्रचलित शब्द पुर्तगाली भाषा के हैं।

उर्दू, लाश, तोप, कुली, कालीन, तमगा जैसे शब्द तुर्की भाषा के हैं।