तत्सम, तद्भव, युग्मक, आगत (विदेशी) देशज, संकर शब्द आदि शब्द। (Part-10)

Total Questions: 50

31. वकील' किस भाषा का शब्द है? [P.G.T. परीक्षा, 2005]

Correct Answer: (b) अरबी का
Solution:'वकील' अरबी भाषा का शब्द है।

अन्य महत्त्वपूर्ण तथ्य

अजब, अदा, अमीर, अजीब, अजायब, अदावत, अक्ल, असर, अहमक, अल्ला, आसार, आखिर, आदमी, आदत, इनाम, इजलास, इज्जत, इमारत, इस्तीफा, इलाज, ईमान, उम्र, एहसान, औसत, औलाद, कसूर, कदम, कब्र, कसर, कमाल, कर्ज, किस्त, किस्मत, किस्सा, कसम, कीमत, कसरत, कुर्सी, किताब, कायदा, कातिल, खबर, खत्म, खत, खिदमत, खराब, खयाल, गरीब, गैर, जाहिल, जिस्म, जलसा, जनाब, जवाब, जहाज, जालिम, जिक्र, जिहन इत्यादि अरबी शब्द हैं।

32. रिपोर्ताज' किस भाषा का शब्द है? [P.G.T. परीक्षा, 2010 दिल्ली केन्द्रीय विद्यालय (P.G.T.) परीक्षा, 2014 दिल्ली केन्द्रीय विद्यालय (P.G.T.) परीक्षा, 2015]

Correct Answer: (a) फ्रांसीसी
Solution:'रिपोर्ताज' फ्रांसीसी (फ्रेंच) भाषा का शब्द है।

33. 'काजू' शब्द का सम्बन्ध किस भाषा से है? [UPSSSC अमीन परीक्षा, 2016]

Correct Answer: (d) पुर्तगाली भाषा
Solution:'काजू' शब्द का सम्बन्ध पुर्तगाली भाषा से है। पुर्तगाली भाषा के हिन्दी भाषा में शामिल अन्य शब्द हैं-आलमारी, इस्पात, कमीज, गोभी, चाबी, तम्बाकू, बाल्टी, बिस्कुट, बटन आदि। UPSSSC ने इस प्रश्न का उत्तर विकल्प (c) फ्रांसीसी भाषा माना है, जो कि त्रुटिपूर्ण प्रतीत होता है।

34. चाय' किस भाषा का शब्द है? [नवोदय विद्यालय (प्रवक्ता) परीक्षा, 2014]

Correct Answer: (a) चीनी
Solution:चाय, लीची इत्यादि चीनी भाषा के शब्द हैं।

35. पतलून' किस भाषा का शब्द है? [नवोदय विद्यालय (प्रवक्ता) परीक्षा, 2014]

Correct Answer: (d) अँग्रेज़ी
Solution:'पतलून' शब्द अँग्रेज़ी भाषा के पैटलून से बना है।

36. लालटेन' शब्द निम्न वर्गों में से किस वर्ग में आता है? [UPSSSC सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा-II परीक्षा, 2016]

Correct Answer: (d) विदेशज
Solution:'लालटेन' शब्द अँग्रेज़ी भाषा के लैनटर्न से बना हुआ है। यह विदेशज शब्द के अन्तर्गत आता है। विदेशी भाषाओं से हिन्दी भाषा में आए शब्दों को विदेशी शब्द कहते हैं।

37. निम्न में कौन-सा शब्द विदेशी है? [UPSSSC ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा, 2018 (IV)]

Correct Answer: (a) टिकट
Solution:'टिकट' शब्द अँग्रेज़ी भाषा का शब्द है। अतः यह शब्द विदेशी है। 'मयूर' शब्द तत्सम है, जिसका तद्भव 'मोर' है।

38. निम्नलिखित शब्दों में से विदेशी शब्द को पहचानिए- [UPSSSC कनिष्ठ सहायक (सा.च.) परीक्षा, 2016 (II) UPSSSC युवा कल्याण एवं विकास दल अधिकारी परीक्षा, 2018 (II)]

Correct Answer: (c) आलमारी
Solution:आलमारी, बाल्टी, चाबी, फीता, तम्बाकू आदि पुर्तगाली (विदेशी) शब्द हैं।

39. निम्न में कौन-सा शब्द विदेशज है? [UPSSSC ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा, 2018 (I)]

Correct Answer: (a) रिक्शा
Solution:'रिक्शा' जापानी शब्द है। 'तेंदुआ' एवं 'जूता' देशज शब्द हैं। 'नव' तत्सम शब्द है।

40. कौन-सा शब्द तुर्की भाषा का नहीं है? [UPSSSC सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा-III (सा. चयन) परीक्षा, 2016]

Correct Answer: (a) पैगम्बर
Solution:बेगम, चेचक, बारूद तुर्की शब्द हैं। दारोगा, बीबी, कुली, चाकू इत्यादि भी तुर्की शब्द हैं। पैगम्बर, नमाज, रोजा आदि धार्मिक शब्द अरबी में फारसी के द्वारा आए हैं।