तत्सम, तद्भव, युग्मक, आगत (विदेशी) देशज, संकर शब्द आदि शब्द। (Part-10)

Total Questions: 50

41. निम्न में विदेशी शब्द कौन-सा है? [UPSSSC युवा कल्याण एवं विकास दल अधिकारी परीक्षा, 2018 (I)]

Correct Answer: (b) अमीर
Solution:'अमीर' विदेशी शब्द है। यह अरबी भाषा का शब्द है। अरबी भाषा के अन्य शब्द हैं- आदमी, आदत, इज्जत, इलाज, औरत, किस्मत, किला आदि।

42. विदेशज शब्द है- [UPSSSC विधानभवन रक्षक एवं वन रक्षक परीक्षा, 2016 (II)]

Correct Answer: (a) चश्मा
Solution:'चश्मा' फारसी भाषा का शब्द है। फारसी भाषा के अन्य शब्द चरखा, चादर, चिराग, चेहरा आदि हैं।

43. कौन-सा फारसी शब्द नहीं है? [UPSSSC विधानभवन रक्षक एवं वन रक्षक परीक्षा, 2016 (I)]

Correct Answer: (c) इस्तीफा
Solution:'इस्तीफा' फारसी शब्द नहीं, बल्कि अरबी शब्द है। मलीदा, पैमाना एवं तनख्वाह फारसी शब्द हैं।

44. निम्नलिखित शब्दों में से विदेशी शब्द को पहचानिए- [UPSSSC ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा, 2018 (II)]

Correct Answer: (a) ग्लास
Solution:'ग्लास' विदेशी शब्द है। यह अँग्रेज़ी भाषा का शब्द है, जिसे हिन्दी भाषा में अपनाया गया है। हिन्दी भाषा में प्रयोग किए जाने वाले अँग्रेज़ी भाषा के अन्य शब्द हैं- टिकट, क्रिकेट, कमीशन, मीटिंग, पेट्रोल, टेलीफोन, प्रेस, बटन, ट्यूशन, डिप्टी आदि।

45. निम्नलिखित में कौन-सा शब्द विदेशी नहीं है? [UPSSSC सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा-II (सा.च.) परीक्षा 2016]

Correct Answer: (d) कान
Solution:'कान' तद्भव शब्द है जिसका तत्सम 'कर्ण' है। कमेटी अँग्रेज़ी भाषा का शब्द है। 'कमर' फारसी भाषा का और 'कमरा' पुर्तगाली भाषा का शब्द है।

46. संकर' शब्द का अर्थ है- [P.G.T. परीक्षा, 2005]

Correct Answer: (d) दो भाषाओं के शब्दों से मिलकर बना शब्द
Solution:दो भाषाओं के शब्दों से मिलाकर बनाए गए नवीन शब्द को सं शब्द कहते हैं।

संकर शब्द

इन्हें 'द्विज शब्द' भी कहा जा सकता है, क्योंकि ये किन या अधिक भाषाओं के योग से बने शब्द होते हैं।

जैसे-

रेलगाड़ी (अँग्रेज़ी + हिन्दी)

फूलदान (हिन्दी + फारसी)

पावरोटी (पुर्तगाली + हिन्दी)

दलबन्दी (संस्कृत + फ़ारसी)

47. अजायबघर' है- [T.G.T. परीक्षा, 2022]

Correct Answer: (d) संकर शब्द
Solution:दो भाषाओं के योग से बनने वाले शब्दों को संकर शब्द कर है, जैसे- टिकटघर (अँग्रेज़ी-हिन्दी), अणु बम (संस्कृत अँग्रेजी रेलगाड़ी (अँग्रेज़ी-हिन्दी), फिजूलखर्च (अरबी-फारसी), जेलखा (अँग्रेज़ी-फारसी) इत्यादि।

48. रेलगाड़ी' शब्द है- [P.G.T. परीक्षा, 200 UPSSSC (JE) Exam, 20)]

Correct Answer: (d) संकर
Solution:'रेलगाड़ी' संकर शब्द है। रेल-अँग्रेज़ी भाषा का तथा गाड़ी हिन्द भाषा का शब्द है।

49. 'जमादार' शब्द स्रोत के आधार पर किस वर्ग का शब्द है [आश्रम पद्धति (प्रवक्ता) परीक्षा, 2019]

Correct Answer: (d) संकर
Solution:'जमादार' संकर शब्द है। यह जमा (अरबी) + दार (फारसी) शब्दों से मिलकर बना है।

50. वे शब्द जिनके सार्थक खण्ड न हो सकें।' उन्हें कहते हैं - [डायट (प्रवक्ता) परीक्षा, 2014]

Correct Answer: (a) रूढ़ (मूल)
Solution:'वे शब्द जिनके सार्थक खण्ड न हो सके' उन्हें रूढ़ या मूल शब्द कहते हैं। जैसे- हाथ, कलम, राम इत्यादि।